Connect with us

छत्तीसगढ़

CG Job: रायपुर में स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

Published

on

रायपुर: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल रायपुर जिले में रास्ट्रीय स्वाथ्य मिशन यानि NHM के तहत अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती 304 पदों पर होनी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। रिक्त पदों पर इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा, जिसकी उम्मीदवार 18 अप्रैल 2022 तक का समय दिया गया है।

रिक्त पदों का विवरण

पदनाम: स्टाफ नर्स
रिक्त पदों की संख्या: 76
शैक्षणिक योग्यता: बीएससी नर्सिंग

पदनाम: एमपीडब्ल्यू
रिक्त पदों की संख्या: 76
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास

पदनाम: जूनियर असिस्टेंट
रिक्त पदों की संख्या: 76
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास

पदनाम: चतुर्थ वर्ग कर्मचारी
रिक्त पदों की संख्या: 76
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास

भर्ती नियम जरूरी निर्देश

उक्त नियुक्ति 15वें वित्त आयोग के अधीन होगी। अतः यह समस्त कर्मचारी 15वें वित्त आयोग के होंगे। यह नियुक्ति संविदा आधार पर एक वित्तीय वर्ष के लिए होगी, जो कि पूर्णतः अस्थाई होगी। नियुक्त कर्मचारी का प्रतिवर्ष कार्य मूल्यांकन किया जायेगा वार्षिक कार्य मूल्यांकन संतोषजनक पाये जाने की स्थिति में ही संविदा सेवा अवधि में वृद्धि की जायेगी
यह नियुक्तिया वार्षिक कार्य मूल्यांकन के आधार पर अधिकतम पांच वर्ष के लिए होगी तथा पन्द्रहवे वित्त आयोग की कार्य अवधी के अनुसार निर्धारित होगी।
भर्ती उपरान्त चयनित अभ्यर्थियों को मानदेय का भुगतान 15वें वित्त आयोग के Health Grants के अधीन देय होगा तथा किसी भी परिस्थिति में निर्धारित मानदेय से अधिक मानदेय नहीं दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें   रायपुर : विश्व स्तनपान सप्ताह एक अगस्त से, जनजागरूकता के लिए होंगे विभिन्न कार्यक्रम

ऐसे करें आवेदन

आवेदक आवेदन का प्रारूप रायपुर जिले की वेबसाईट www.raipur.gov.in में देखा व डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में ही मान्य होगा।
आवेदन निर्धारित प्रारूप में पूर्णतः भरकर बंद लिफाफे में दिनांक 18 अप्रैल 2022 तक कार्यालयीन समय
साथ 5:30 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला रायपुर (छ.ग.) के पते पर पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट/ रजिस्ट्री के माध्यम से ही स्वीकार किये जायेंगे।
आवेदक को आवेदन करते समय लिफाफे के ऊपर पंद्रह वित्त आयोग के तहत आवेदित पद का नाम, एवं संवर्ग (अनारक्षित, अ.जा. अ.ज.जा. अ.पि.य.) स्पष्ट रूप से उल्लेख करना अनिवार्य होगा लिफाफे के ऊपर पंद्रहये वित्त आयोग हेतु आवेदित पद का नाम एवं संवर्ग नही लिखने पर आवेदन अमान्य कर दिया जायेगा। जसकी जिम्मेदारी आवेदक की होगी।
अपूर्ण / अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी आवेदक की होगी।
विज्ञापन जारी करने के उपरान्त निर्धारित तिथि तक आवेदन प्राप्त ना होने पर या डाक द्वारा विलंब के लिये विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें   NH Walkathon 2021 : वर्ल्ड हार्टडे के अवसर वॉकथॉन सीजन-10 का आगाज, मंत्री टीएस सिंहदेव हुए शामिल

भर्ती संबंधी अन्य आवश्यक दिशा निर्देश

संविदा मानदेय संविदा सेवा अवधी के दौरान प्रतिमाह एकमुस्त मानदेय देय होगा। इसके अतिरिक्त
किसी भी प्रकार का भत्ता / सुविधा देय नहीं होगा।
उक्त संविदा भर्ती के लिये न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 70 वर्ष चिकित्सकीय पद हेतु तथा 64 वर्ष प्रबंधकीय पद हेतु होगी।
आयु की गणना अनुबंध वर्ष दिनांक 01 जनवरी 2022 के अनुसार की जावेगी। 4. आवेदन शुल्क भर्ती हेतु आवेदन के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क निम्नानुसार लिया जायेगा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 102 नए पॉजिटिव मरीज, 203 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: निकाय चुनाव शांतिपूर्ण कराने चार हजार लोगों के खिला‌फ कार्रवाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 603.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending