छत्तीसगढ़
CG News: तीजन बाई के घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, हालचाल पूछा और भेंट किया 5 लाख का चेक
दुर्ग: पद्मश्री पंडवानी गायिका तीजन बाई का स्वास्थ्य खराब है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने उन्हें 5 लाख की आर्थिक सहायता भी दी।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भिलाई पहुंचे। उन्होंने पद्मश्री पंडवानी गायिका तीजन बाई से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें 5 लाख का चैक सौंपा और कहा कि, मुख्यमंत्री ने आपका हाल-चाल जानने के लिए भेजा। आपको स्वास्थ्य विभाग की ओर से कभी कोई तकलीफ नहीं होगी। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव,डोमन लाल कारसेवाडा भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि, पिछले कुछ समय से पंडवानी गायिका पद्मश्री तीजन बाई का स्वास्थ्य खराब है। बताया जा रहा है कि, उन्हें पेंशन भी नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब होती जा रही है। परिजन उनका इलाज कराने के लिए काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि, अगर सरकार से मदद नहीं मिली तो उनका इलाज कराना मुश्किल हो जाएगा।

आर्थिक समस्या से जूझ रही छत्तीसगढ़ की शान
पंडवानी गायिका तीजन बाई ने अपनी कला के लिए तीनों पद्म पुरस्कार हासिल किए लेकिन अब वे अपनी पेंशन के लिए जूझ रही हैं। 2023 में उनके छोटे बेटे का निधन हो गया, जिसके बाद से पैरालिसिस ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। तभी से वह बिस्तर पर हैं। पिछले 8 महीनों से तीजन बाई की पेंशन लंबित है। पेंशन पाने के लिए उनके बेटे दर-दर भटक रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सभी प्रसिद्ध कलाकार राज्य सांस्कृतिक विभाग द्वारा 2000 रुपये की मासिक पेंशन और चिकित्सा व्यय के लिए 25000-50000 रुपये पाने के हकदार हैं।
राजदूत के रूप में की कई देशों की यात्रा
पंडवानी में दुशासन वध के प्रसंग का पावरफुल प्रदर्शन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। वहीं तीजन की लोकप्रियता छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी है। 1980 में सांस्कृतिक राजदूत के रूप में तीजन बाई ने इंग्लैंड, फ्रांस, स्विट्जरलैं, जर्मनी, टर्की, माल्टा, साइप्रस, रोमानिया और मॉरीशस की भी यात्रा की।
उनकी कला के लिए मिले कई पुरस्कार मिले
1988 में पद्मश्री सम्मान
1995 में संगीत नाटक अकादनी पुरस्कार
2003 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण सम्मान
2007 में नृत्य शिरोमणि सम्मान
2019 में पद्म विभूषण सम्मान
2017 में खैरागढ़ संगीत विवि से डी लिट की मानद उपाधि
अब तक उन्हें 4 डी लिट सम्मान मिले
जापान में उन्हें फुकोका पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized1 day ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
