Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: अंतर्राष्ट्रीय वन डे क्रिकेट की तैयारियां शुरू, रायपुर में इस दिन होगा पहला मुकाबला

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 जनवरी 2023 को प्रस्तावित भारत और न्यूजीलैण्ड के बीच अंतर्राष्ट्रीय वन-डे मैच की प्रशासकीय तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारी की बैठक ली। प्रस्तावित मैच का आयोजन बीसीसीआई एवं छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित किया जाना है। मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

बैठक में स्टेडियम में अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाओं, सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, रूट चार्ट, दिशा सूचक संकेत, स्टेडियम में साफ-सफाई, पेयजल, मोबाईल नेटवर्क और स्टेडियम तक पहुंच मार्गों पर एम्बुलेंस एवं चिकित्सक दल व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इसी प्रकार से खिलाड़ियों एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों के आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्था, एयरपोर्ट पर ट्रांसफर डेस्क की व्यवस्था और मैच हेतु भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की एस.ओ.पी. के तहत आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में प्रस्तावित कार्य दायित्व के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें   चरणदास महंत ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रमिकों को दी बधाई और शुभकामनाएं

बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सचिव रेणुजी पिल्ले, लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, खेल एवं राजस्व सचिव एन.एन.एक्का, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर दयाल भूरे, नगर निगम कमिश्नर मंयक चतुर्वेदी, आईजी रायपुर अजय यादव, संचालक नगरीय प्रशासन अयाज तम्बोली, खेल संचालक श्वेता सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि सहित परिवहन, स्वास्थ्य, एयरपोर्ट आथारिटी, जनसम्पर्क, पर्यटन, संस्कृति सहित अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: इस तारीख से होगी 10वीं-12वीं के छात्रों की परीक्षाएं, छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल का टाइम टेबल जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Balrampur: संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Trauma Fracture Injury: रोड एक्सीडेंट और इंडस्ट्रियल एक्सीडेंट में बॉडी पार्ट फ्रेक्चर हों तो क्या करें? : Dr. Kedar Agarwal
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending