Connect with us

छत्तीसगढ़

CGPSC Result 2023: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, इस लिंक से चेक करें रिजल्ट

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सीजीपीएससी (मेन) की लिखित परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। सीजीपीएससी (मुख्य) परीक्षा-2022 में सलेक्ट अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की डेट और डीटेल जानकारी सूचना आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।

राज्य सेवा परीक्षा-2022 के अंतर्गत विभिन्न 19 सेवाओं के लिए कुल-210 पद के लिए विज्ञापन जारी किए गए थे। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 के परीक्षा परिणाम के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कुल-3095 अभ्यर्थियों का राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 के लिए प्रावधिक आधार पर सलेक्ट किया था। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17 और 18 जून 2023 को किया गया था। मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 625 अभ्यर्थियों को प्रावधिक आधार पर इंटरव्यू के लिए सलेक्शन किया गया था।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में महसूस किये गए भूकंप के झटके

इंटरव्यू के लिए सेलेक्ट अभ्यर्थियों को विज्ञापित पदों की अग्रमान्यता आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर लिंक का प्रयोग कर ऑनलाईन दर्ज करना होगा। ऑनलाइन अग्रमान्यता अंकित करने के लिए डेट अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साक्षात्कार दिनांक से एक दिन पूर्व मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में उपस्थित होना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिनांक के एक दिन पूर्व दस्तावेज सत्यापन नहीं कराएंगे, उन्हें इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर : नाला में मिला युवती का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने जारी किया इश्तेहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   यात्री सुविधाओं, यात्रियों की संरक्षा एवं भविष्य में यात्रियों के लिए की जाने वाली प्लानिंग में सहायक- महाप्रबंधक निरिक्षण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ट्रेनों को कैंसिल किए जाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, DRM ऑफिस का किया घेराव
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending