Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध शराब की बिक्री व पिलाने वालों के विरुद्ध चकरभाठा पुलिस की कार्यवाही जारी

Published

on

नाम आरोपी

  1. रामेश्वर दिवाकर पिता चंदराम दिवाकर 34 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5 अचानकपुर थाना चकरभाठा

जप्ती
मोपेड क्रमांक CG10AU9374, देसी मदिरा प्लेन 6.3बल्क लीटर कीमती लगभग ₹32800

बिलासपुर| पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाटा गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में थाना चकरभाटा पुलिस टीम बनाकर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐसे स्थान जहां पर अवैध शराब की बिक्री तथा पिलाने की सूचना मिली है उन स्थानों में रेड कार्यवाही किया गया। मुखबिर की सूचना के अनुसार रामेश्वर दिवाकर बिक्री करने के उद्देश्य से 35 पाव देशी प्लेन शराब ले जाते हुऐ मिला जिसे चकरभाठा ओवर ब्रिज के निचे पकड़ा गया है ।
उक्त व्यक्ती को शराब बिक्री करने व पिलाने संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहते हुए पर्याप्त समय दिया गया किंतु आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंर्तगत कार्यवाही करते हुऐ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें   मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के बहनों ने प्रेस क्लब के भाइयों, सफाई कर्मचारियों एवं सिम्स के स्वास्थ्य कर्मचारियों को बाँधी राखी

कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज नायक, प्रधान आरक्षक आतीश पारीक, आरक्षक सतीश यादव, हरीश यादव, रवि ध्रुव का योगदान रहा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सिंहदेव को 60 दिन के लिए उप मुख्यमंत्री बनाकर झुनझुना पकड़ाया - पूर्व सीएम रमन सिंह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : उद्यानिकी फसल से समृद्ध हुए किसान कुर्रे क्षेत्रवासियों के लिए बने प्रेरणास्त्रोत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Dhamtari: स्कूल भवनों का कायाकल्प युद्धस्तर पर जारी, कलेक्टर लगातार कर रहे समीक्षा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending