Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : 37 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

Published

on

रायपुर| छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों के कार्यभार में परिवर्तन करते हुए नई पदस्थापना आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार रीता शांडिल्य को सदस्य राजस्व मण्डल के पद पर पदस्थ किया गया है। आर. शंगीता को सचिव वन, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग और प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। पी. दयानंद को संचालक आयुष के पद पर पदस्थ किया गया है। हिमशिखर गुप्ता को विशेष सचिव सहकारिता विभाग, पंजीयक सहकारी संस्थाएं और विशेष सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जनक प्रसाद पाठक को विशेष सचिव जल संसाधन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। भीम सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण और आयुक्त वाणिज्यिक कर का प्रभार दिया गया है। सत्यनारायण राठौर को पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं, मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और प्रबंध संचालक, वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड का प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें   किराना दुकान से मोबाईल चोरी करने वाले चोर को रतनपुर पुलिस ने चंद घंटे में पकड़ा


डॉ. प्रियंका शुक्ला को कलेक्टर कांकेर पदस्थ किया गया है। डॉ. तम्बोली अयाज फकीर भाई को विशेष सचिव कृषि विभाग, नोडल अधिकारी नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी, गोधन न्याय योजना, प्रभारी अधिकारी माटी पूजन अभियान, संचालक नगरीय प्रशासन और नरवा मिशन के सदस्य सचिव का प्रभार सौंपा गया है। सौरभ कुमार को कलेक्टर बिलासपुर, डोमन सिंह को कलेक्टर राजनांदगांव, रानू साहू को कलेक्टर रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। सारांश मित्तर को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ रोड़ एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप्मेंट कार्पोरेशन बनाया गया है। रमेश कुमार शर्मा को संचालक समाज कल्याण और भू-अभिलेख बनाया गया है। धर्मेश कुमार साहू को आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और रायपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया गया है। चंदन कुमार को कलेक्टर बस्तर, भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र को कलेक्टर रायपुर, भोस्कर विलास संदीपान को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बनाया गया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1249.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज


दीपक सोनी को कलेक्टर कोण्डागांव, संजीव कुमार झा को कलेक्टर कोरबा, जितेन्द्र कुमार शुक्ला को कलेक्टर बेमेतरा, जन्मेजय महोबे को कलेक्टर कबीरधाम, रजत बंसल को कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा, पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को कलेक्टर दुर्ग, तारण प्रकाश सिन्हा को कलेक्टर जांजगीर-चांपा बनाया गया है। गौरव कुमार सिंह को कलेक्टर बालोद, विनित नंदनवार को कलेक्टर दंतेवाड़ा, कुंदन कुमार को कलेक्टर सरगुजा, विजय दयाराम के. को कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज, हरीष एस. को कलेक्टर सुकमा, राहुल देव को कलेक्टर मुंगेली बनाया गया है। जयश्री जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, डॉ. फरिहा आलम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, गोपाल वर्मा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा, चंद्रकांत वर्मा को अपर कलेक्टर कांकेर, प्रतिष्ठा ममगाई को आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर और जितेन्द्र यादव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर पदस्थ किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   देशी शराब दुकाने खोल फिर एक बार भूपेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के साथ किया छलावा : भाजपा महिला मोर्चा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: महिला स्वास्थ्य कर्मचारी से बलात्कार, नाबालिग पकड़ाया, दो युवक भी गिरफतार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   महिला संबंधी अपराध में गंभीरता से किया विवेचना
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending