Connect with us

छत्तीसगढ़

वेतन समझौते में अधिकारीयों के बराबर ग्रोथ देना ही होगा- दिनेश कुमार पांडे

Published

on

भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ (भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक दिनांक 25 एवं 26 सितंबर 2021 को राउरकेला (उड़ीसा) में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता, अध्यक्ष कृपाल सिंह ने एवं कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेंद्र महंता ने किया बैठक के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए स्टील फेडरेशन के प्रभारी एवं एनजेसीएस सदस्य श्री डी के पांडेय ने संगठनात्मक विषय पर बोलते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने ध्येय, विचारधारा पर चिंतन करना चाहिए, हमारा ध्येय एकात्म मानववाद हमारा अंतिम लक्ष्य भारत माता की जय, समर्थ भारत – सशक्त भारत और हमें आर्थिक रूप से प्रत्येक व्यक्ति स्वतंत्र हो, सक्षम हो इसके लिए निरंतर लक्ष्य प्राप्ति तक संवाद – संघर्ष के मार्ग पर चलना होगा.

उक्त बैठक में उपस्थित भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ (भारतीय मजदूर संघ) के राष्ट्रीय मंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस बैठक में सेल के सभी कारखानों, खदानों के महामंत्री के साथ ही महासंघ के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे, इस बैठक में प्रमुख रूप से चर्चा का विषय एनजेसीएस वेतन समझौता, बोनस (सेल परफॉर्मेंस इंसेंटिव स्कीम) पेंशन स्कीम रहा.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : हरेली के साथ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे का हुआ विधिवत शुभारंभ

राष्ट्रीय मंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि बीएमएस अपनी मांग, अधिकारीयों के समकक्ष ग्रोथ (ग्रोथ, एट पार एक्जीक्यूटिव) पर पूर्णतः कायम है और पूरा विश्वास है इसी अनुरूप वेतन समझौता होगा, साथ ही 2012 में एसपीआईएस का जो फार्मूला बना था जिस के अनुसार कर्मचारियों को अभी तक बोनस मिल रहा था तत्कालीन परिस्थिति में वह उचित नहीं है अतः बीएमएस इस फार्मूला में सुधार के लिए प्रबंधन को लेबर प्रोडक्टिविटी में हुई वृद्धि को देखते हुए बीएमएस के स्टील फेडरेशन महामंत्री ने सेल चेयरमैन को एक पत्र दिया है ताकि सभी कर्मचारियों को अधिकतम बोनस प्राप्त हो सके, उपरोक्त दोनों विषय के अलावा पेंशन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए एनजेसीएस सदस्य राउरकेला के अध्यक्ष हिमांशु बल ने कहा कि सभी दृष्टिकोण से एनपीएस ही उचित है.

इस अवसर पर बैठक में भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) का प्रतिनिधित्व करते हुए यूनियन के महामंत्री रविशंकर सिंह ने भिलाई में कर्मचारियों को हो रही दिक्कतों का मामला उठाया, जिसमें प्रमुख रुप से मेडिकल में डॉक्टरों की भारी कमी विशेषकर कार्डियोलॉजिस्ट का ना होना, अन्य इकाइयों की तुलना में भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को कम (7) आकस्मिक अवकाश मिलता है, बाकी जगह अधिकतम 11 तक आकस्मिक अवकाश मिलता है अतः भिलाई में भी आकस्मिक अवकाश की संख्या में वृद्धि की जावे व अन्य छुट्टियों की संख्या में भी वृद्धि होनी चाहिए सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी भाइयों से रिटेंशन के नाम पर लाखों रुपए जमा कराया जाता है अतः जमा राशि पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ब्याज मिलना चाहिए या राशि की जगह में एफडी मॉर्टगेज रखकर क्वार्टर दिया जाना चाहिए, भिलाई इस्पात संयंत्र टाउनशिप के अधिकांश क्वार्टर जर्जर अवस्था में है, उनका उचित मेंटेनेंस होना चाहिए साथ ही जो कर्मचारी क्वार्टर नहीं लेना चाहता उनके लिए हाउस रेंट अलाउंस शुरू हो, साथ ही इस बैठक मे अविलंब इंसेंटिव स्कीम में सुधार की भी मांग की.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Khelo India Tribal Games 2026 : छत्तीसगढ़ में नेशनल रेसलिंग का आगाज़! 144 रेसलर्स, 4 दिन और कड़ा मुकाबला, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे लाइव

अंबिकापुर में 28 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा शुरू होगी, जिसमें देशभर के 144 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन का लाइव प्रसारण DD Sports पर किया जाएगा।

Published

on

रायपुर : Khelo India Tribal Games 2026 देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा का मेजबानी कर रहा है। सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 28 मार्च से कुश्ती (रेसलिंग) स्पर्धा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे।। स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समागम में देश के अलग-अलग राज्यों के जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी जनजातीय खेल प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

Ambikapur Wrestling Competition देशभर की प्रतिभाओं का जुटेगा महाकुंभ

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 144 रेसलर्स (पुरुष एवं महिला) हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां 28 से 31 मार्च तक पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे.

यह भी पढ़ें   किराना दुकान में चोरी के आरोपी सहित चोरी गए मशरूका बरामदगी

DD Sports Live Wrestling चार दिवसीय रोमांच- तीन चरणों में होंगे मुकाबले

28 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले इन मुकाबलों को प्रतिदिन तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सुगमता बनी रहे, प्रथम चरण प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक, द्वितीय चरण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, तृतीय चरण सायं 4 बजे से खेल समाप्ति तक आयेाजित किए जाएंगे। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

डी डी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण

इस भव्य आयोजन को भारत के जनजातीय खेल, छत्तीसगढ़ मा सुंदर मेल की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गौरव की बात यह है कि इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती पर किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के दर्शक सरगुजा की धरती पर हो रहे इस महाकुंभ को लाइव देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर मण्डल ने सिर्फ 239 दिनों में 100 मिलियन टन माल ढुलाई करने की उपलब्धि हासिल की

तैयारियां पूर्ण, खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सरगुजा अब अपनी पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ देश को नई खेल ऊर्जा देने के लिए तैयार है। देशभर से आने वाले खिलाड़ी और अधिकारी छत्तीसगढ़ की ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा का अनुभव कर सकें।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की कुश्ती स्पर्धा कहां होगी?

उत्तर: अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी।

प्रश्न 2: कितने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं?

उत्तर: देशभर से 144 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रश्न 3: मुकाबले कहां देखे जा सकते हैं?

उत्तर: DD Sports और Prasar Bharati पर लाइव प्रसारण होगा।

 

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   CG : भालुओं के 3 अलग-अलग हमले में 5 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   कोरबा में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending