छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: कोविड 19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए चुनाव सम्पन्न कराना है प्राथमिकता
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के संबंध में 12 नवंबर को सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आयुक्त ने कहा कि कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुए चुनाव कराना हमारी पहली प्राथमिकता है इसलिए मतदान केंद्र चिन्हांकित करने के पहले इस बात का विशेष ध्यान रखें ।उन्होंने कहा प्रशिक्षण,नाम निर्देशन के दौरान, मतदान सामग्री वितरण ,मतदान के दौरान,मतदान दलों की वापसी एवं मतगणना के समय कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करें।

फुली वेक्सीनेटेड हो मतदान कर्मी,55 साल से अधिक आयु के शासकीय कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी से दें राहत
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि कोविड के बाद से बहुत बड़ा बदलाव आया है।इस महामारी ने सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित किया है। ऐसे में निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के हित का भी ध्यान रखना ज़रूरी है। उन्होंने सलाह दी कि जहां तक हो सके कोशिश करें कि 55 वर्ष से अधिक आयु के शासकीय कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी से राहत मिले। उन्होंने कहा कि साथ ही इस बात पर विशेष रूप से ध्यान दें कि निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड 19 से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लग गई हों।

कमियाँ दूर करने के लिए दिया 17 नवंबर तक का समय
सिंह ने निर्वाचन की तैयारियों के प्रति असन्तोष ज़ाहिर किया है। उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि आयोग को तैयारियों के संबंध में शत प्रतिशत श्योरिटी चाहिए ।उन्होंने कहा कि कोविड संकट अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है इसलिए सुनिश्चित होना ज़रूरी है ।उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिन नगरीय निकायों में आम निर्वाचन व उप निर्वाचन होने हैं वहाँ 17 नवंबर तक सारी कमियाँ दुरुस्त कर लें।

इस बार भी दाखिल किए जा सकेंगे ऑनलाइन नॉमिनेशन
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 2019 से प्रत्याशियों को ऑनलाइन नॉमिनेशन की सुविधा देने के लिए ओनो सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। खास बात ये है कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने सबसे पहले इस तरह के नवचार की शुरुआत की है। इसके विषय में 16 नवंबर को आयोग द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।यह प्रशिक्षण उप सचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल देंगे।
बैठक में सचिव रिमिजुइस एक्का ने कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय को निर्वाचन में होने वाले व्यय जैसे मतदाता सूची में प्रकाशन आदि हेतु राशि जारी कर दी गई है। इसलिए कार्य के तुरंत पश्चात संबंधितों को भुगतान कर दें।उन्होंने कहा कि जिन जिलों में मतदान पेटियों की पर्याप्त उप्लब्ता नहीं है वो आस पास के जिलों से मतदान पेटी की व्यवस्था करें।इस संबंध में आयोग द्वारा पत्र जारी कर दिया जाएगा।साथ ही यह निर्देश भी दिए गए कि वर्तमान में 2 प्रकार की मतपेटियों की उपलब्धता है एक एम पी टाइप और एक गोदरेज टाइप निर्वाचन के दौरान किसी एक प्रकार की मत पेटी का ही उपयोग किया जाए।सभी मत पेटियों की आवश्यक मरम्मत ऑयलिंग इत्यादि का कार्य इसी हफ्ते पूर्ण कर लिया जाए।उन्होंने कहा कि निर्वाचन के समय वाहनों की पर्याप्त उप्लब्धता सुनिश्चित करें।शासकीय वाहनों के उपयोग को प्राथमिकता दें।

गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करें
निर्वाचन लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण कार्य है इसे सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के इमलिए निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण अनिवार्य है।उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि आयोग द्वारा मार्गदर्शन हेतु बहुत सी प्रकाशित सामग्री सभी जिलों को उपलब्ध कराई गई है।इनका गहन अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने निकाय स्तर पर जाबो कार्यक्रम का निकाय स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें।
बैठक में मतदान सामग्री की व्यवस्था,मतपत्र मुद्रण हेतु कागज़,स्टेशनरी, फार्म लिफाफे, स्याही, मतपेटियों, मतपेटी हेतु थैलियों,सुभिन्नक सील,एरोमार्क सील,पीतल सील आदि की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।इसके अलावा बैठक में मतदान कार्य हेतु वाहन व्यवस्था, रूट चार्ट, प्रभारी पीओएल,सेक्टर मजिस्ट्रेट व अधिकारियों की जानकारी मतदान व मतगणना दलों और निर्वाचन व्यय संपरीक्षक की व्यवस्था के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की उपलब्धता और प्रशिक्षण पर बात चीत हुई। साथ ही निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, व्यय प्रेक्षक और सामान्य प्रेक्षकों के प्रशिक्षण संबंधी चर्चा हुई। साथ ही सामग्री वितरण की व्यवस्था ,मतदान दलों की वापसी, स्ट्रांग रूम ,मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों पर कोविड गाइडलाइन के पालन के संबंध में भी चर्चा हुई।साथ ही आयोग द्वारा विकसित ओनो प्लेटफार्म के बहु आयामी उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
