छत्तीसगढ़
ऑनलाइन जन शिकायतों के निराकरण में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
रायपुर| ऑनलाइन जन शिकायतों के निराकरण में पूरे देश भर में छत्तीसगढ़ ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अव्वल स्थान पर अपनी पहुंच बनायी है। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग की बैठक में छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि के लिए सराहना की गई है। भारत सरकार के लोक शिकायत निराकरण के लिए बने पोर्टल CPGRAMS में प्राप्त आवेदनों में से 97 प्रतिशत आवेदनों के निराकरण के साथ छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान पर दर्शाया गया है। गुणवत्ता युक्त निराकरण के लिए भी राज्य सरकार की सराहना की गई है। राज्य में विगत पांच वर्षों से तीन जून 2022 तक की स्थिति में प्राप्त 62 हजार 738 आवेदनों में से 60 हजार 998 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है।
लोक शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव द्वारा लगातार बैठकें ली जाती हैं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन विभागीय अधिकारियों को दिए जाते है। दर्ज प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से एक बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की जाती है। इसके लिए प्रतिदिन आठ जिला मुख्यालयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा राज्य के मंत्रालय से जोड़ा जाता है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दूरस्थ जिले के आवेदक भी उपस्थित होकर अपनी बात रखते हैं। भारत सरकार का ऑनलाइन पोर्टल CPGRAMS (Pgportal) है। जिसमें ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। राज्य सरकारों को उनसे संबंधित आवेदन ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। इस पोर्टल के प्रकरणों की समीक्षा भारत सरकार का लोक शिकायत एवं प्रशासनिक सुधार विभाग तथा प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा समय-समय की जाती है। देश के सभी राज्यों की समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी भारत सरकार द्वारा दी गई है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized22 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
