Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: पर्यटकों को बहुत भाता है चापड़ा-चटनी, बासता, बोड़ा, मड़िया का स्वाद, CM भूपेश ने दिया नया ज्ञान

Published

on

रायपुर। बस्तर में पर्यटन के जरिये स्थानीय लोगों को न सिर्फ रोजगार मिल रहा है, बल्कि वे पर्यावरण को बचाए रखने की मुहिम में भी शामिल हो रहे हैं। ऐसे ही कामों से जुड़े बस्तर के नौजवानों ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि पर्यटकों के अपने खान-पान, रीति-रिवाज और कला-परंपराओं से परिचित कराते हुए उन्हें गर्व होता है।

बस्तर, सुकमा और बीजापुर जिलों में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इन नौजवानों से बातचीत की। तिरखा बस्तर पर्यटन समूह में काम कर रही खीरमणि कश्यप ने बताया कि उनका समूह बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। समूह के सदस्य पर्यटकों को कैंपिंग के दौरान स्थानीय एवं पारंपरिक खाद्य और पेय जैसे चापड़ा चटनी, बासता, बोड़ा, मड़िया और पेज पिलाते हैं। पर्यटक इन पारंपरिक खाद्यों को बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आदिवासी-संस्कृति का प्रचार करके हमें गर्व महसूस होता है। उनका समूह पर्यटकों को कैंपिंग के साथ बोनफायर और ट्रैकिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराता है। ट्रैकिंग के दौरान पर्यटकों को छोटे-छोटे जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों की जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि पर्यटक जब दुबारा बस्तर आने की बात कहते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगाता है। खीरमणि ने बताया कि कैम्पिंग के दौरान पर्यटकों को रेस्ट हाउस के अलावा होम-स्टे की भी सुविधा दी जाती है, इस दौरान पर्यटकों को घर पर ठहराया जाता है। उन्हें स्थानीय व्यंजन परोसा जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूछे जाने पर खीरमणि ने बताया कि पर्यटकों को स्थानीय नृत्यों एवं त्यौहारों में भी शामिल किया जाता है। उन्हें प्रति व्यक्ति 700 रुपए तक की आय हो जाती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में लंपी वायरस? 4 गायों की अचानक मौत के बाद मचा हड़कंप

पर्यटन विकास समूह तीरथगढ़ के अध्यक्ष प्रभाकर ने बताया कि उनके समूह में 50 सदस्य हैं जो पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण में पार्किंग और ट्रैकिंग की सुविधा देकर रोजगार प्राप्त करते हैं। नवंबर माह में उनकी समिति का गठन हुआ था। मार्च तक 1 लाख 10 हजार से ज्यादा पर्यटक तीरथगढ़ आये, जिससे समिति को 18 लाख रुपए की आमदनी हुई। समूह के सदस्यों द्वारा ट्रैकिंग के दौरान पर्यटकों को खतरनाक स्थलों पर जाने से रोकने के साथ ही स्वच्छ-पर्यटन की सलाह दी जाती है। वे पर्यटकों को राष्ट्रीय उद्यानों के समीप स्थित मनोरम झरनों तक ले जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा समूह को बॉटल-आर्ट का प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसमें पर्यटकों द्वारा इस्तेमाल कर फेंक दी गई बोतलों का कलात्मक कृतियों के निर्माण में प्रयोग किया जाता है । ट्रैकिंग के दौरान फलों के बीज से निर्मित सीड-बॉल का उपयोग वृक्षारोपण में किया जा रहा है, जिससे भविष्य में जंगली जानवरों एवं स्थानीय निवासियों को जंगल में भी आसानी से फल उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं को पर्यटन विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   विजय देवरकोंडा ने किया बड़ा खुलासा, क्या रश्मिका होंगी रियल लाइफ की दुल्हन!

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   शख्स ने मगरमच्छ की पीठ पर चढ़कर की सर्फिंग, वायरल फोटो देख गुस्से से तिलमिला गए लोग

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : हाथियों के हमलों में चार लोगों की मौत

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending