छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बटन दबाकर किया कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ, जिले के लगभग सवा लाख किसानों के खातों में 647 करोड़ 98 लाख रूपए अंतरित
जिले के लगभग सवा लाख किसानों के खातों में 647 करोड़ 98 लाख रूपए अंतरित
किसानों को सबसे ज्यादा आदान सहायता राशि देने का काम कर रहीं छत्तीसगढ़ सरकार : विधायक अग्रवाल
एकमुश्त राशि मिलने से जिले के किसान गदगद
बिलासपुर 12 मार्च 2024/जिले के किसानों के लिए आज का दिन यादगार रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना का शुभांरभ एवं आदान सहायता राशि का अंतरण बालोद जिले में आयोजित कार्यक्रम में किया। कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 1 लाख 24 हजार 885 किसानों के बैंक खाते में लगभग 647 करोड़ 98 लाख रूपये डीबीटी के जरिए आदान सहायता राशि का अंतरण किया गया।
कोनी स्थित कृषि महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्य कार्यक्रम से जिला मुख्यालय एवं जनपद मुख्यालय वर्चुअली जुड़े थे। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर अवनीश शरण, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, रामदेव कुमावत, कृषि विभाग के संभाग आयुक्त मनोज चौहान, कृषि विश्वविद्यालय के डीन श्री आर के एस तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण है। जिसमें किसानों को आदान सहायता के रूप में बड़ी राशि का अंतरण किया गया है। किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। किसानों की चिंता करते हुए हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत एक और गारंटी को पूरा किया है। इस गारंटी के पूरा होने से अब किसानों को आदान सहायता राशि देने में हमारी सरकार सबसे आगे है। हमारी सरकार किसानों की हितैषी है और यही कारण है कि हमारी सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है।
अग्रवाल ने कहा कि किसानों को कर्ज माफी की सौगात और ब्याज दर में कमी से किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों को लाभ मिला है और अब युवा भी कृषि कार्य और उससे जुड़ी पढ़ाई के लिए आगे आ रहे है। कृषक उन्नति योजना से एकमुश्त पैसा आने से किसानों को राहत मिलेगी। पहले किसानों को चार किश्त में बोनस की राशि दी जाती थी, जिससे उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कृषि में सुधार के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू किया है।
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि अन्नदाता किसानों को हमारी सरकार ने संकल्प पत्र के अनुरूप यह सौगात दी है जिससे किसान प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने सरकार की इस योजना के लिए आभार प्रकट किया और कहा की एकमुश्त मिलीं ये राशि उनके बहुत काम आयेगी।
कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा धान के अंतर की राशि का किसानों के बैंक खातों में आज अंतरण किया गया। जिले के लगभग 1 लाख 24 हजार 885 किसानों के खातों में 647 करोड़ 98 लाख रूपये डीबीटी के जरिए आदान सहायता राशि का अंतरण किया गया है। इस राशि के मिलने से किसानों में उत्साह है और वे बढ़-चढ़कर खेती-किसानी के कार्याें में रूचि लेंगे। कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान आज आदान सहायता की राशि मिलने से गदगद थे। किसान बंधुओं ने सरकार की इस योजना के लिए आभार प्रकट किया और कहा की एकमुश्त मिलीं ये राशि उनके बहुत काम आयेगी। ग्राम सिलदहा के किसान धनाऊ राम और ज्ञानीक दिनकर ने कहा कि एकमुश्त मिली यह राशि उनके लिए बड़ी मददगार साबित होगी।
पहले चार किश्तों में राशि मिलने से कुछ बड़े प्रयोजन में इसका इस्तेमाल हम नहीं कर पाते थे लेकिन अब एकमुश्त मिलने से शादी-ब्याह जैसे कार्याें में इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। महिला किसान चंद्रकली भारद्वाज और श्रीमती विमला लस्कर ने कहा कि सरकार ने किसानों की सुध ली है। योजना से मिली राशि से वे अपने कई काम पूरे कर पाएंगे।
छत्तीसगढ़
केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.
ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.
इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.
जा सकती थी नवजात शिशु की जान
डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,
सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.
परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद
शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.
पहली बार आया अनोखा केस
सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.
छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार
इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
कैरियर
कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।
लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।
देश4 days agoबीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला
देश4 days agoपश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन
खेल8 hours agoIPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला
देश8 hours agoकल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम





















