छत्तीसगढ़
CG Live: मुख्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम, कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिए करें बेहतर प्रबंधन, वेंटिलेटर, ICU,ऑक्सीजन बेड सहित स्वच्छता पर दें विशेष ध्यान
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज वर्चुअल बैठक के माध्यम से कोरोना संक्रमण और नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने प्रदेश के कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगर निगम आयुक्तों को बैठक में प्रदेश में कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिए बेहतर प्रबंधन के साथ काम करने के निर्देश दिए। अमिताभ जैन ने वर्तमान में कोरोना संक्रमण की प्रतिशत कम होने पर कलेक्टरों के बेहतर कार्य की सराहना की। उन्होंने कलेक्टरों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समन्वय कर अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में वेंटिलेटर, आईसीयू बेड सहित उपकरणों की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों एवं कोविड सेंटरों में सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध सुनिश्चित हो। बैठक में प्रदेश में वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी ली।
मुख्य सचिव जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप वैक्सीनेशन में अंत्योदय और बीपीएल परिवारों को भी फ्रंटलाइन वारियर तथा अन्य लोगों के साथ प्राथमिकता देने के लिए कलेक्टरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सीजी टीका ऐप तैयार किया गया है। इसके माध्यम से टीकाकरण के लिए सभी वर्गों का पंजीयन कराया जाना है। कल से होने वाले टीकाकरण को सीजी टीका एप के माध्यम से किया जाए। साथ ही वेब पोर्टल पर सभी आवश्यक जानकारी अपलोड किया जाना भी सुनिश्चित करें ताकि आम लोगों को टीकाकरण के लिए अनावश्यक रूप से लाइन लगना न पड़े।
मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि आगामी 20 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के 6 जिले बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर और सूरजपुर जिले के कलेक्टरों से वीडियों कांफ्रेंसिग के माध्यम से सीधे संवाद करेंगे। इन जिलों में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के उपायों सहित सभी अन्य जानकारी अद्यतन कर ली जाए। वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव जैन ने कहा कि वर्तमान में कोरोना प्रकरणों का ट्रेंड डाउनवर्थ हो रहा है। विगत एक सप्ताह के कोरोना रिपोर्ट से कोरोना संक्रमण की दर में काफी कमी आई है। आज की स्थिति में कोरोना संक्रमण की दर 12 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से मरीजों की बेहतर देख भाल की जाए जिससे कि मरीज गंभीर स्थिति में न आए। उन्होंने टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने कोविड के साथ-साथ सभी शासकीय अस्पतालों में स्थायी रूप से वेंटिलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाया जाए, ताकि भविष्य में भी इसका उपयोग किया सके। उन्होंने शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने और शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने पर बल दिया।
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा जैसे-जैसे हमें वैक्सीन प्राप्त होता जाएगा तत्काल जिलों को वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि सीजी टीका एप में पंजीयन के अनुरूप टीकाकरण के लिए सभी जिलों को पर्याप्त टीका भेज दी गई है। डॉ. शुक्ला ने बताया कि ऐसे परिवार जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है या ऐप में जानकारी दर्ज कराने के लिए सक्षम नहीं है, उनके लिए सभी टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण पंजीयन के लिए हेल्पडेस्क स्थापित किया जा रहा है। टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए इन केंद्रों में सेल्फी जोन भी स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई है, हमें सतत् रूप से कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के साथ-साथ सभी आवश्यक सावधानियां बतरना भी आवश्यक है। उन्होंने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के लिए भी कलेक्टरों को सभी आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए।
बैठक में खरीफ फसल 2020-21 में उपार्जित धान के उठाव एवं मिलिंग की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव जैन ने कहा कि बारिश के मौसम के मद्देनजर समितियों और धान संग्रहण केन्द्रों में उपलब्ध धान का उठाव और शीघ्र मिलिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय पुल में चावल जमा करने के बाद बचे हुए धान को खुली निविदा के माध्यम से विक्रय करना सुनिश्चित करें।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized16 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized26 minutes ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
