Connect with us

छत्तीसगढ़

व्यापारी के साथ लूट के मास्टर माईड प्लान को सिविल लाईन पुलिस टीम के द्वारा किया पर्दाफाश ‘‘

Published

on

व्यापारी के साथ लूट के मास्टर माईड प्लान को सिविल लाईन पुलिस टीम के द्वारा किया पर्दाफाश ‘‘

पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस द्वारा आरोपीगणों को 08 घंण्टे के अंदर किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक स्वम घटनास्थल निरीक्षण कर घायल से सिम्स अस्पताल पहुँचकर ghatna की जानकारी लिये थे ।

‘‘अप क्रमांक -949/2024 धारा- 126(2), 109, 3(5), 310(4)(5), 311, भा0न्या0सं0, 25,27 आर्म्स एक्ट। ‘‘

आरोपीयो के द्वारा वरदात के पूर्व तैयार किया गया था मोबाईल फोन से मास्टर प्लान।

आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का बदनदार चाकू, एवं दो नग मोटर सायकल किया गया जप्त।

आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 08 नग मोबाईल फोन किया गया जप्त ।

नाम आरोपीगण.*

1 जैदुल हक पिता फैजुल हक उम्र 19 साल निवासी तालापारा मरार गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ0ग0)

2 सैयद साद अली पिता सैयद शाहिद अली उम्र 20 साल निवासी तालापारा थाना सि0ला0

3 वेद प्रसाद जांगडे पिता संतोष जांगडे उम्र 119 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली (छ0ग0)

4 हंसराज राय पिता गोवर्धन राय उम्र 19 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली

5 आदिल खान पिता स्व0 रहीम खान उम्र 25 साल निवासी विद्यानगर थाना तारबहार बिलासपर

6 सैयद अहमद रजा पिता सैयद अमीर अली उम्र 19 साल निवासी तालापारा ख्वाजा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ0ग0)

7 पी प्रशांत राव उर्फ आर्यन पिता सोमेश्वर राव उम्र 20 साल निवासी रेल्वे कॉलोनी बंग्लोयाड थाना तारबहार जिला बिलासपुर (छ0ग0)

07 दो विधि से संघर्षरत बालक

मामले का विवरण * . इस प्रकार है कि दिनांक 05.10.2024 को रात्री करीब 22ः00 बजे प्रकरण के प्रार्थी परसराम पंजवानी पिता खुबचंद पंजवानी उम्र 65 साल निवासी चकरभाठा वार्ड 13 जिला बिलासपुर के द्वारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.10.2024 को इसका लडका योगेश पंजवानी अपनी व्यापार विहार स्थित अपने पापड, पास्ता का योगेश ट्रेडिंग दुकान बंद करके दुकान मे काम करने वाले मोहित जांगडे, वेद प्रसाद जांगडे को छोडने मैग्नेटो माल तालापारा तरफ गया था व रात करीबन 09.00 बजे छोडने के बाद कुन्दन पैलेस तरफ जा रहा था कि उसी समय पीछे तरफ से अज्ञात लडके मोटर सायकिल से आये और इसके लडके के मो0सा0 के सामने अडा करके रोक लिये और उसका बैग को लूटने का प्रयास किये जब विरोध किये तब वहां पर उपस्थित दो लडकों ने उसकी हत्या करने की नीयत से धारदार चाकू से पेट,पीट, नाभि मे बार बार वार किया है कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सि0ला0 मे अप0क्र0 949/2024 धारा 126(2), 109, 3(5), भा0न्या0सं0 कायम कर विवेचना में लिया गया जिसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की तबियत बिगड़ी

निमितेश सिंह के मार्गदर्शन पर विशेष टीम तैयार कर थाना प्रभारी सिविल लाईन व एसीसीयू टीम को आरोपीयों कि पता तलाश हेतु दिशानिर्देश प्राप्त होने पर टीम के सदस्यो के द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया गया कुल 150 कैमरे को चेक करने पर घटना स्थल से मिली जानकारी कि आरोपी के वाहन पर शहंशाहे छत्तीसगढ लिखा था उक्त सुराग रस्सी मिलने पर आरोपीयो कि पता तलाश हेत निरीक्षक प्रदीप आर्या व सिविल लाईन पुलिस स्टाफ व एसीसीयू टीम के द्वारा क्षेत्र के अलग अलग स्थानो पर छानबीन करने पर मो0सा0 सैयद अहमद का होना पता चला जिनसे पूछताछ करने पर बताया कि योगेश पंजवानी जो अपनी दुकान बंद करके दुकान कि बिक्री रकम लेकर जाता है जिसे लुटने के नीयत से अपने साथियो के साथ मिलकर प्लान बनाया था, जिसके साथी जैदुल हक पिता फैजुल हक निवासी तालापारा से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो बताये कि अपने साथी हंसराज राय पिता गोवर्धन राय उम्र 19 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली का पूर्व में प्रार्थी के दुकान में काम करता था |

जिसके द्वारा अपने साथियो को मोबाईल फोन से बताया कि प्राथी परसराम पंजवानी या उसका लडका प्रतिदिन करीबन 08.00 बजे से 09.00 बजे के बीच एक-दो लाख रूपये बिक्री रकम लेकर अपने घर जाता है जिसका पैसा बीच में लूटना है। कि आरोपीगण 1 जैदुल हक पिता फैजुल हक उम्र 19 साल निवासी तालापारा मरार गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ0ग0) 2 सैयद साद अली पिता सैयद शाहिद अली उम्र 20 साल निवासी तालापारा थाना सि0ला0 3 वेद प्रसाद जांगडे पिता संतोष जांगडे उम्र 119 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली (छ0ग0) 4 हंसराज राय पिता गोवर्धन राय उम्र 19 साल निवासी ग्राम नवीन चमारी थाना जिला मुगेली 5 आदिल खान पिता स्व0 रहीम खान उम्र 25 साल निवासी विद्यानगर थाना तारबहार बिलासपर 6 सैयद अहमद रजा पिता सैयद अमीर अली उम्र 19 साल निवासी तालापारा ख्वाजा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ0ग0) 7 पी प्रशांत राव उर्फ आर्यन पिता सोमेश्वर राव उम्र 20 साल निवासी रेल्वे कॉलोनी बंग्लोयाड थाना तारबहार जिला बिलासपुर (छ0ग0) तथा दो विधि से संघर्षरत बालक के साथ मे मिलकर प्लान बनाकर दिनॉक

यह भी पढ़ें   CG : लूडो खेलना बंद नहीं किया तो पहले राड से पीटा फिर मार दिया चाकू...

05.09.2024 को सैयद साद अली प्रार्थी के दुकान के पास बैठकर रेकी कर रहा था कि करीबन 08.00 बजे प्रार्थी का लडका योगेश पंजवानी दुकान बंद कर निकला जो कुन्दन पैलेस के पास पहुचा था उसी समय जैदुल हक, एक विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा अपने मोटर सायकल से योगेश पंजवानी के मोटर सायकल को रोककर रकम लूटने का प्रयास किया गया तो आहत योगेश पंजवानी के विरोध करने पर प्रकरण के विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा अपने हाथ में रखे लोहे के बदनदार चाकू से आहत योगेश पंजवानी को पेट में मार कर जानलेवा हमला किया गया था

प्रकरण में विधि से संघर्षरत बालक से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया है तथा आरोपीयों के द्वारा षंडयंत्र रचते हेतु उक्त मोबाईल फोन के माध्यम से आहत का रेकी व पीछा कर घटना को घटित किये थे उक्त आरोपीगणों से कुल 08 नग मोबाईल फोन व दो नग मोटर सायकल को जप्त किया गया है। प्रकरण के आरोपीगणों कि गिरफ्तारी की कार्यावाही हेतु एसीसीयू टीम व थाना सिविल लाईन के द्वारा त्वरित आरोपीगणों की पता तलाश कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   भाजपा की वैचारिकी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और PM मोदी के विकासवाद के विजन को देशभर में समर्थन मिला है: अमर अग्रवाल

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की तबियत बिगड़ी

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   भालुओं ने ली आदिवासी नेता की जान

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending