Connect with us

छत्तीसगढ़

CM बघेल ने किया ऐलान! इस दिन खाते में आएगी किसान न्याय योजना की राशि

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज 14 दिसम्बर को महासमंुद जिले के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मरारकसीबहरा पहुंचे। उन्होंने वहां आम जनता से सीधे बात-चीत कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने भी शासकीय योजनाओं से मिल रहे भरपूर लाभ के बारे में बताया और राज्य सरकार की सराहना की। मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान में कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा संचालित ”राजीव गांधी किसान न्याय योजना” की चौथी किस्त की राशि 31 मार्च के पहले किसानों को मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें किसान, मजदूर, आदिवासी सहित गरीब व कमजोर आदि वर्ग के लोगों के हित को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने इस तारतम्य में ग्राम सुराजी योजना के तहत् नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी कार्यक्रम, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना, वनोपज संग्रहण तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना आदि के बारे में उल्लेख करते हुए लोगों को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें   उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

राजीव गांधी किसान न्याय योजना

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान स्थानीय जनतिनिधियों और ग्रामीणों के आग्रह पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा को 30 वितस्तर से 50 बिस्तर में उन्नयन और आई.टी.आई. बागबाहरा 2 नये ट्रेड-इलेक्ट्रिशियन तथा फिटर प्रारंभ करने की घोषणा की गई। इसी तरह चण्डी मंदिर बागबाहरा और खल्लारी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने तथा ग्राम कुलिया में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा ग्राम एम.के.बाहरा में हाईस्कूल तथा ग्राम मुनगासेर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की गई। साथ ही कमरौद से चरौदा मार्ग एवं पुल-पुलिया और खोपली से सोनापुटी मार्ग एवं पुल-पुलिया के निर्माण की घोषणा की गई।

40 हजार का ऋण माफ

मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम मरारकसीबहरा में किसानों से कहा कि किसका-किसका कर्ज माफ हुआ है। इस पर एक स्वर में सहमति जताते हुए वहां उपस्थित सभी किसानों ने ”हां” में जवाब दिया। इस दौरान ग्राम कामरौद निवासी किसान जितेंद्र साहू ने बताया कि मेरा ढाई लाख रूपए का कर्ज माफ हुआ है। इसके साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पूरा लाभ मिल रहा है। इनसे हुई आय से डेढ़ एकड़ खेती-जमीन खरीदा है और मकान भी बनाया हूं। इसी तरह ग्राम चुरकी निवासी ओमप्रकाश साहू ने बताया कि वे 2 एकड़ जमीन के मालिक है, 40 हजार का ऋण था जो माफ हो गया है। ग्राम एम.के.बाहरा निवासी तुमेेश्वरी साहू ने बताया कि समूह का नाम जय मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह है। उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं के तहत् विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से पर्याप्त आमदनी होने लगी है, जिसका लाभ समूह के सभी सदस्यों को मिल रहा है। इसी तरह ग्राम पचेड़ा निवासी चमन लाल साहू, सावित्रिपुर की सु सजनी मिश्रा तथा प्रेमलता बघेल, दयाराम चंद्राकर आदि ने भी शासन के विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभ के बारे में अवगत कराया।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : कलेक्टर ने किया उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान महासमुंद जिले के खल्लारी विधान सभा के ग्राम एम.के.बाहरा निवासी आदिवासी किसान यादराम धु्रव के घर बड़े ही चाव से भोजन किया। उन्हें भोजन में गौठानों की बाड़ी की लालभाजी तथा मुनगाभाजी, तिवरा भाजी के अलावा जिमीकांदा की सब्जी और सील से पीसे टमाटर चटनी फुलकांस की थाली में परोसा गया था।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : कलेक्टर ने किया उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अमेजन पर छत्तीसगढ़ हर्बल्स की धूम, कुछ ही घंटों में स्टाक करंटली-अनएवलेबल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : कलेक्टर ने किया उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending