Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस के द्वारा क्रिकेट सटोरियो के विरूद्व कडा प्रहार

Published

on

थाना सिरगिटटी में क्षेत्रागंर्त किक्रेट मैच मे हारजीत का सटटा खिलाते दो आरोपी गिर

05 नग एन्ड्राईड मोबाईल, 09 नग कीपैड मोबाईल, 01 नग टीवी, 03 नग सटटा पटटी, एक नग रिमोट, एक डिश टीवही एवं नगदी रकम 19120 रूपये कुल लगभग 80,000 रू. का मशूरका जप्त

आरोपी के मोबाईल मे मिली लाखो की लेनदेन की जानकारी

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिरगिटटी क्षेत्र में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में थाना सिरगिटटी के द्वारा अवैध कारोबार पर नकेल कंसने के लिए मुखबिर का जाल फैलाया गया है, मजबूत मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी विजय चौधरी द्वारा टीम तैयार कर कालिका नगर तिफरा में रेड कार्यवाही की गई जहां एक मकान में मोबाईल फोन के माध्यम से भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के मध्य चल रहे 20-20 किक्रेट मैच में रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे थे

यह भी पढ़ें   पत्नी रूठकर कहीं चली गई तो युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह

जिन्हे रंगे हाथ पकडा गया जिनके कब्जे से 05 नग एन्ड्राईड मोबाईल, 09 नग की पैड समेत कुल 14 नग मोबाईल, 01 नग टीवी, 03 नग सटटा पटटी, 01 नग रिमोट, 01 डिश टीवी एवं नगदी रकम 19120 रूपये कुल जुमला लगभग 80,000 का सामान व लाखो की सटटा पटटी को जप्त किया गया। आरोपी के मोबाईल के एनालिसिस पर पाया गया

कि आरोपी आनलाईन एप के माध्यम से किक्रेट सटटा का संचालन कर रहा था जिसमे आरोपी का कई लोगो से लाखो का लेनदेन होना पता चला है। जिसके बारे मे पुरी जानकारी ली जा रही है जिसके आधार पर अन्य लोगो के नाम सामने आने की संभावना है। आरोपियो के विरूद्व थाना सिरगिटटी मे धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. के तहत कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।

यह भी पढ़ें   कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में आई भारी गिरावट, आज मिले 200 से भी काम नए पॉजिटिव मरीज, 320 हुए स्वस्थ…

नाम आरोपी –

  1. शैलेष कुमार कश्यप पिता स्व. रामशरण उम्र 59 वर्ष
    1. विनोद कुमार यादव पिता लक्ष्मण प्रसाद उम्र 42 साल
      दोनो निवासी पुष्कर कान्वेट स्कूल के पास, तिफरा थाना सिरगिटटी बिलासपुर

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री विजय चौधरी प्रधान आरक्षक विजय शर्मा, आरक्षक रवि यादव, रवि शर्मा, रौनक पांडे, मनोज बघेल , मनीष सिंह, विवेकानंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही l

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Mausam ki Jankari: कई राज्यों में बारिश का संकेत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कल 7 अगस्त को छत्तीसगढ़ के विभिन्न हाथकरघा वस्त्रों और शिल्पकला की बिखरेंगी छटा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पत्नी रूठकर कहीं चली गई तो युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending