Connect with us

छत्तीसगढ़

सीएमएचओ का औचक निरीक्षण : दो प्राथमिक केंद्र में मिला ताला, बीएमओ सहित आधा दर्जन स्टाफ को नोटिस

Published

on

बिलासपुर। सीएमएचओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने आज विभिन्न सीएचसी और पीएससी में औचक निरीक्षण किया। बीएमओ सहित आधा दर्जन नदारद स्टॉफ को नोटिस जारी किया। साथ ही मरीजों से चर्चा कर उनकी समस्या जानी।

दरसल शनिवार को सीएमएचओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव सबसे पहले शहरी हमर क्लीनिक हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पहुंचे यहां ताला लगा हुआ था। इसके बाद सकरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे यहां भी कोई स्टॉप नहीं था। अस्पताल में ताला लगा हुआ था। इसके बाद सीएमएचओ मोक्ष और सागर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

जहां स्टॉफ मौजूद थे। इस दौरान उन्होने वहां की व्यवस्था देखी। साथ ही स्टॉफ से केद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहें कार्यक्रम व NQAS योजना के तहत सभी मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमएचओ श्रीवास्तव तखतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां बीएमओ सहित 2 अन्य स्टॉफ अनुपस्थित थे। सीएमएचओ ने दोनों बंद प्राथमिक केंद्र और तखतपुर बीएमओ सहित आधा दर्जन अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें   मासूम बच्ची को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार, घर पर अकेली पाकर किया रेप

साथ ही उन्होने बताया कि इसी तरह अब प्रतिदिन जिले के प्रत्येक सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में औचक निरीक्षण कर वहां की स्थिति और मरीजों को मिलने वाली उपचार सुविधाओं की जानकारी ली जाएगी

मरीजों को नहीं मिल रहा भोजन

तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. श्रीवास्तव ने मरीजों से चर्चा कर उनको मिलने वाली उपचार और सुविधाओं की जारनकारी ली। जिसमें उन्हें पता चला की सीएचसी में सुबह न तो मरीजों को नाश्ता मिल रहा है और न ही भोजन, इसके साथ ही यहां सालभर पहले ओटी भी शुरू कराई गई थी। जिसमें अब ऑपरेशन भी नहीं हो रहा है। ऐसे में सीएमएचओ डॉ. श्रीवास्तव ने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिया कि तरह की लापरवाही में सख्त कार्रवाई होगी |

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   थाना रतनपुर में कका पहाड़ के महंत पर हमला कर फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   लकड़ियों के अवैध परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   सुकमा: सुरक्षाबलों ने आईईडी बरामद कर किया निष्क्रिय

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending