Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर ब्लू की लगातार दूसरी जीत राजनांदगांव को एक पारी और 168 रनों से हराया

Published

on

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि
जिसका चौथे राउंड का मैच बिलासपुर ब्लू बनाम राजनांदगांव के मध्य सेक्टर 10 भिलाई में खेला गया।

जिसमें बिलासपुर ने टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी करते हुए 547 रन बनाएं । जिसके जवाब में राजनांदगांव ने दूसरे दिन का खेल खत्म होते तक छह विकेट पर 161 बना लिए थे।

आज दिनांक 17 फरवरी को राजनांदगांव ने आगे खेलते हुए 60.2 ओवर में 219 में बनाकर पूरी टीम आउट हो गई और बिलासपुर ब्लू से 328 रनो से पिछड़ गई जिसकी वजह से राजनांदगांव को फॉलोऑन खेलना पड़ा।

राजनांदगांव की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आज के दिन नितेश कुमार ने 37 प्रतीक त्रिपाठी ने 20 रनों का योगदान दिया ।

बिलासपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए अतुल शर्मा ने सबसे अधिक चार विकेट, श्रेयम सुंदरम परिवेश धर ने दो-दो विकेट और इम्तियाज़ खान आशीष पांडे ने एक-एक विकेट प्राप्त किया|

राजनांदगांव ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में भी 36.1 ओवर में 160 बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।

राजनांदगांव की ओर से बल्लेबाजी करते हुए यशवंत कुमार साहू ने 35 रनों का योगदान दिया।

बिलासपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष पांडे ने सबसे अधिक तीन के प्राप्त किया और श्रेयम सुंदरम , मोहम्मद इरफान एवं अतुल शर्मा ने दो-दो विकेट प्राप्त किए इम्तियाज़ खान को 1 विकेट प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें   गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में ऑनलाइन होगी परीक्षा, परिषद की मांग को प्रशासन ने माना

इस तरह बिलासपुर ब्लू ने राजनांदगांव को एक परी और 168 रनों के बड़े अंतराल से हराया और सात अंक प्राप्त करने में सफल हुई। बिलासपुर ब्लू के अब तीन मैचों में 14 अंक हो गए हैं|

मैच के निर्णायक राणा प्रताप सिंह और मनोज सिंह है स्कोरर मोहम्मद जाकिर ऑब्जर्वर दलजीत सिंह सिदाना है। बिलासपुर ब्लू के कोच अभुदय सिंह और अभिषेक सिंह है।

इसके अलावा कवर्धा में चल रहे बिलासपुर बनाम रायपुर ब्लू के मध्य मैच खेला जा रहा है।

जिसमें बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 535 रनों पर पारी घोषित कर दी थी ।उसके पश्चात रायपुर ब्लू ने दूसरे दिन बिना विकेट खोए 11 बना लिए थे ।

आज दिनांक 17 फरवरी को तीसरे दिन का खेल खेलते हुए रायपुर ब्लू ने 57 ओवर में 210 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई और 325 रनो से पिछड़ गई जिसकी वजह से रायपुर ब्लू को फॉलोऑन खेलना पड़ा।

रायपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अभिमन्यु सिंह चौहान ने अंत तक नाबाद रहते हुए 140 गेंद में 117 रन बनाएं इसके आलावा शास्वत शारदा 27 रनो का योगदान दिया।

बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुयश वस्त्रकर को तीन विकेट, धनंजय नायक, स्नेहिल चड्ढा को दो-दो विकेट मोहम्मद शाहनवाज हुसैन एवं रवि रोशन सिंह को एक-एक विकेट प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा को किया नमन

इसके पश्चात रायपुर ब्लू ने फॉलोऑन खेलते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होते तक 12 ओवर में चार विकेट होकर 58 बना लिए हैं ।

रायपुर ब्लू की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ सिंह नाबाद 31 रनों पर खेल रहे हैं और उनके साथ राहुल सिंह 6 रनों पर हैं।

बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए धनंजय नायक ने एक ही ओवर में तीन विकेट और रवि रोशन सिंह को एक विकेट प्राप्त हुए हैं।

दिनांक 18 फरवरी को चौथे और अंतिम दिन का खेल खेला जाएगा और बिलासपुर को जीत के लिए 6 विकेट गिराने होंगे।

आज के निर्णायक मोहम्मद दाऊद और सुनील डरसेना है स्कोरर अविनाश भारद्वाज ऑब्जर्वर कमल घोष और बिलासपुर के कोच सुशांत शुक्ला है।

बिलासपुर ब्लू के शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, अनुराग बाजपाई, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला, कमल घोष ,टी साई कुमार, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , राजुल जाजोदिया, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार,फिरोज अली, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा अभिनव शर्मा, सोनल वैष्णव, जाकिर हुसैन, नंद गिरीश कुमार और मोईन मिर्ज़ा ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दिए।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया|

news

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें   11 की छात्रा ने की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

इस वजह से हुई मानसून में देरी

सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:

  • सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।

  • न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

  • दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।

  • मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।

  • केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।

  • वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अपना रोजगार स्थापित करने युवा ले सकते हैं सरकारी ऋण

मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   पूरे देश में पहले नम्बर पर ट्रेंड हुआ ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

news

छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

Published

on

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री Shiv Dahariya ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और सरकार किसानों से धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। डहरिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में सुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

पूर्व मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक अराजकता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद जैसा माहौल बन गया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें   बीएड सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन

शिव डहरिया ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं को भी निशाना बनाकर काम किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार के भीतर ही असंतोष का माहौल है और राजनीतिक आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की।

खाद की कमी और धान खरीदी पर हमला: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और वर्तमान सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है, जिससे किसान और आम जनता बेहद परेशान हैं

यह भी पढ़ें   पूरे देश में पहले नम्बर पर ट्रेंड हुआ ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’

सुशासन का अभाव: उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। उनके अनुसार आदरणीय मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है

नेताओं को टारगेट करने का आरोप: डहरिया ने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के ही कुछ नेताओं को टारगेट करके काम किया जा रहा है

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending