Connect with us

छत्तीसगढ़

ट्रैफिक सुधारने सड़कों पर खुद उतरे कलेक्टर-एसपी’ दो घंटे पैदल चलकर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा..

Published

on

दो घंटे पैदल चलकर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

सड़कों से अतिक्रमण हटाने दिए सख्त निर्देश, शनिचरी बाजार से हटेगा डिवाइडर

कलेक्टर ने की यातायात नियमों का पालन करने की अपील

बिलासपुर, 28 फरवरी 2024/कलेक्टर अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आज शहर में यातायात व्यवस्था एवं सड़कों से अतिक्रमण नियंत्रित करने शहर के प्रमुख मार्गों पर उतरे। कलेक्टर ने करीब दो घंटे पैदल चलकर ट्रैफिक में आ रहे अवरोधों को नजदीकी से देखा। इसके बाद नगर निगम एवं अन्य अधिकारियों को इन अवरोधों को दूर करने का कार्य जल्द शुुरू करने कहा। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग और सड़कों पर ठेलों, गुमटियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने शनिचरी बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने बिलासा चौक से जूना बिलासपुर जाने वाले मार्ग के डिवाइडर को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर और एसपी ने शाम में यदुनंदननगर चौक, नया एवं पुराना बस स्टैण्ड, अपोलो चौक, शनिचरी बाजार, ज्वाली नाला मार्ग, जूना बिलासपुर, गांधी चौक सहित शहर के विभिन्न सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर सबसे पहले निरीक्षण करने यदुनंदननगर चौक पहुंचे । उन्होंने चौक से यदुनंदननगर जाने वाले मार्ग में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने और बेजा कब्जा हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अपोलो चौक से अपोलो अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थापित ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने और बिजली के तारों को अण्डरग्राउण्ड करवाने के निर्देश दिए। साथ ही चौक के आसपास से बेजा कब्जा हटाने कहा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में सिर्फ दारू है ऑनलाइन.. टेस्टिंग और टीकाकरण के लिए लग रही लंबी लाइन; रमन सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज

कलेक्टर ने शनिचरी बाजार का भी जायजा लिया। शनिचरी बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने बिलासा चौक से जूना बिलासपुर जाने वाले मार्ग के डिवाइडर को तत्काल हटाने के निर्देश नगर निगम कमिश्नर को दिए। इसी तरह कलेक्टर ने शनिचरी बाजार से कोतवाली चौक, गांधी चौक होते हुए पुराना हाईकोर्ट मार्ग का पैदल सघन निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यापारियों के सहयोग से ट्रैफिक का दबाव नियंत्रित करने के निर्देश दिए। श्याम टाकीज चौक से ज्वाली पुल तक सड़क पर लगने वाले जाम से अत्यधिक दिक्कत होती है। कलेक्टर ने इसका भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्वाली नाले पर बनाए सड़क की और ट्रैफिक डायवर्ट करें। उन्होंने व्यापारियों को इसके लिए समझाइश देने कहा। इसी प्रकार कलेक्टर ने पुराना बस स्टैण्ड का निरीक्षण कर सड़क को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अवनीश शरण ने जाम एवं दुर्घटना से बचने शहर के सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल सहित पुलिस एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नशीली दवाईया बेचने वाले मिनाक्षी मेडिकल स्टोर के संचालक के विरूद्ध किया गया एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: निलंबित IPS जीपी सिंह की याचिका के बाद राज्य सरकार ने दाखिल की कैविएट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट, रायपुर पहुंची श्रीलंका और इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending