Connect with us

Uncategorized

सांसद अरुण साव समेत भाजपा और युवा मोर्चा के नेताओं ने गिरफ्तारी देने 17 पुलिस थानों पर दिया धरना

Published

on

बिलासपुर । टूल किट मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप पात्रा के खिलाफ प्रदेश में एफ आई आर दर्ज करने को लेकर सियासी माहौल गर्मा चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने सियासी नफा नुकसान के हिसाब से इस मामले का जमकर विरोध करने और दबाव बनाने पूरे प्रदेश में थानों पर सोमवार को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया । इस मामले में दर्ज FIR को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाने में सुबह 10:00 बजे पहुचे तो उस समय उनके साथ भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल तथा राजेश मूणत समेत पार्टी के अनेक नेता थे ।इस मामले में छत्तीसगढ़ भाजपा ने आज पूरे प्रदेश में दोपहर 3:00 बजे से शाम को 5:00 बजे तक सभी थानों पर धरना दिया और प्रदर्शन किया बिलासपुर में भी जिले के सभी थानों पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया ।

यह भी पढ़ें   बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई, नो-फ्लाइंग जोन में दो ड्रोन जब्त

जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि बिलासपुर में भी इस मामले को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनता में खासा रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार आज बिलासपुर जिले में भी सभी थानों के सामने धरना प्रदर्शन किया गया । थाना सिविल लाइन मे सांसद अरुण साव ने तो महिला थाना मे जयश्री चौकसे जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्त्ता के साथ गिरफ़्तारी देने धरना प्रदर्शन किया। श्री कुमावत ने कहा कि धरना प्रदर्शन के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल और गाइडलाइन का पूरा पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया।. इस दौरान भाजपा के पूर्व एल्डर मेन मनीष अग्रवाल , अजीत सिंह भोगल अध्यक्ष पश्चिम मंडल .सुश्री सुनीता मानिकपुरी. अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग भाजपा. गायत्री साहू जिला महामंत्री ने भी धरना दिया और अपनी गिरफ्तारी की मांग की । सरकंडा थाना के सामने मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेई ,युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल केशरवाणी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे ।

यह भी पढ़ें   बैंककर्मी के घर चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर 7 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवर ले उड़े

गिरफ्तारी देने आए और धरने पर बैठे भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है। जिसके विरोध में 24 मई को तारबहार ,सरकंडा ,कोनी ,चक्रभाठा ,बिल्हा ,मस्तूरी ,तखतपुर ,कोटा ,रतनपुर ,सिविल लाइन ,कोतवाली ,तोरवा ,सिरगिटी , हिररी आदि थानों के सामने भारतीय जनता पार्टी, और भाजयुमो ,महिला मोर्चा के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया ।

Uncategorized

राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…

Published

on

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज राजधानी रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. ‘मोर तिरंगा, मोर अभिमान-हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आयोजित इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई मंत्री, विधायक के साथ बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए.

रायपुर के इंडोर स्टेडियम से भव्य तिरंगा यात्रा की कार्यक्रम का आगाज हुआ. देशभक्ति के रंग से सराबोर इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत तमाम कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक राजेश मूणत और विधायक सुनील सोनी समेत बीजेपी के अनेक नेता-कार्यकर्ता के साथ स्काउट एंड गाइड्स, NCC कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राएं समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए.

इंडोर स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे. इस दौरान मौजूद युवाओं और स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम से निकलकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंची.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ पुलिस के 85 निरीक्षकों का DSP पद पर होगा प्रमोशन
Continue Reading

Uncategorized

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए

Published

on

धर्मेंद्र प्रधान ने NEET पेपर लीक विवाद पर शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी चुप्पी तोड़ी. संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान जेन जी को गुमराह करने की कोशिशें की गईं. लेकिन पद उनके लिए कभी महत्वपूर्ण नहीं रहा. उन्होंने कहा कि खुद पीएम से अपने इस्तीफे की पेशकश की थी.

कॉकरोच पार्टी प्रोटेस्ट के बाद इस्तीफा देने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि जेन जी हमारे ही बच्चे हैं. कुछ लोगों के द्वारा वे लोग गुमराह हो रहे है.

यह भी पढ़ें   Bhanupratappur By Election : 11वें राउंड की गिनती पूरी, 16 हजार मतों से आगे कांग्रेस, भाजपा दूसरे नंबर पर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे को लेकर हुए भारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ने के करीब दो हफ्ते बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी चुप्पी तोड़ी. प्रधान ने शनिवार को भुवनेश्वर की GM यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे पर बात की.

आपको याद दिल दे कि NEET पेपर लीक विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच उन्होंने 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था.

Continue Reading

Uncategorized

बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….

Published

on

अहमदाबाद। गुजरात के महीसागर जिले का एक छोटा सा गांव रतुसिंह ना मुवाडा, जहां महज 100 घर हैं, आज देश भर में शतरंज क्रांति की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। बिना किसी महंगी अकादमी या बड़ी सुविधाओं के, इस गांव ने बीते चार सालों में 17 FIDE-रेटेड खिलाड़ी तैयार कर दिए हैं।

इस प्रेरणादायक बदलाव की नींव 2021 में रखी गई थी। गांव के  सरकारी प्राइमरी स्कूल ‘बाल वाटिका’ के 45 वर्षीय गणित शिक्षक संदीप उपाध्याय ने बच्चों को शतरंज सिखाने की मुहिम शुरू की। स्कूल की जर्जर हालत और सीमित संसाधनों के बावजूद, संदीप सर ने अपने वेतन का बड़ा हिस्सा बच्चों की एंट्री फीस, यात्रा खर्च, किताबों और चेस किट पर लगाकर उनके सपनों को पंख दिए। उनके इस संकल्प को ग्रैंडमास्टर अंकित राजपरा का भी साथ मिला, जो हर महीने गांव आकर बच्चों को मुफ्त कोचिंग देते हैं।

यह भी पढ़ें   स्वच्छता में छत्तीसगढ़ अव्वल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्यमंत्री भूपेश को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

उपलब्धियां और आंकड़े

मेडल व ट्रॉफी: खेत मजदूरों और दिहाड़ी मजदूरों के इन बच्चों ने अब तक 120 ट्रॉफी और 179 मेडल अपने नाम किए हैं।


टूर्नामेंट का प्रदर्शन: राज्य स्तर के 24 टूर्नामेंट्स में से 22 में गांव के बच्चों ने टॉप-3 में जगह बनाई।


विशेष पहचान: गांधीनगर के ‘स्टूडेंट्स चेस फेस्टिवल’ में बाल वाटिका को ‘बेस्ट इंस्टीट्यूट’ चुना गया। साथ ही, 21 बच्चों को सरकारी डिस्ट्रिक्ट लेवल स्पोर्ट्स स्कूल में मुफ्त शिक्षा और कोचिंग के लिए चुना गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending