Connect with us

बिलासपुर

शहीदों का साहस और बलिदान हमेशा हमें प्रेरित करते रहेगा – डॉ संजय दुबे

Published

on

अंचल के प्रतिष्ठित सी एम दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी इकाई ने आज, पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर, पूरे देश में पुलिस बल द्वारा अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह दिन हर साल उन पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

मुख्य अतिथि श्री जयप्रकाश गुप्ता तारबहार थाना प्रभारी ने इस अवसर पर शहीदों के परिवारों को सम्मानित करते हुए कहा, “हमारी पुलिस बल का साहस और समर्पण अविस्मरणीय है। उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता। उनकी यादें हमें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित करती हैं।”

इस मौके पर शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ संजय दुबे ने वीर शहीदों के छाया चित्र में पुष्प अर्पित किए और शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं, महाविद्यालय में प्रवेश के समय वीर शहीद के परिवार वालों को प्रवेश छूट देने की बात कही एवं एवं महाविद्यालय द्वारा उनके परिवार को 15 अगस्त और 26 जनवरी में हर वर्ष उनको सम्मानित किया जाता है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: भाजपा का संगठन चुनाव,मंडल अध्यक्ष 45 और जिलाध्यक्ष 60 साल से ज्यादा का नहीं चलेगा

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके साथ ही, महाविद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें पुलिस बल की वीरता और सेवा का उल्लेख किया गया।

पुलिस स्मृति दिवस हमें अपने उन वीर जवान शहीद आरक्षक 293 विजय कुमार शुक्ला शाहिद 2.11.2007 को थाना पामेड से ग्राम टीमापुर के लिए रवाना हुई वापसी के दौरान तोगगुड़ा नाला के पास नक्सली हमले में उनकी शहादत हो गई, उप निरीक्षक विनोद सिंह कौशिक, सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज, सब इंस्पेक्टर विवेक शुक्ला,नायकों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका साहस और बलिदान हमें हमेशा प्रेरित करता रहे ।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय सिंह वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार वालों को मदद की भावना रखते हुए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी रोहित लहरें ने किया जिसमें एनसीसी कैडेट्स 40 की संख्या में भाग लिए और श्रद्धा सुमन अर्पित किए और महाविद्यालय में स्वच्छता किया गया शहीद दिवस के अवसर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ के के शुक्ला , प्रो. राजकुमार पंडा , एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर सूरज कश्यप, जूनियर अंडर ऑफिसर जयपाल लहरे, सीनियर अंडर ऑफिसर कोमल जागड़े,विक्रम,वीर,साहिल, प्रवीण और एनएसएस लोकेश ओंगरे, जिया वारे,खुशी,गरिमा, साक्षी, ओमप्रकाश, नीलिमा, रितु, चंचल,के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Cabinet : पंचायत, नगरीय निकायों में 50% ओबीसी आरक्षण और शिक्षक संवर्ग का संविलियन मंजूर

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 206 वाहनों पर हुई कार्यवाही

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   कांग्रेस की छाया वर्मा और भाजपा के रामविचार नेताम का पूरा हो रहा कार्यकाल, राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   होम आइसोलशन में रहते हुए भी कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं फ्रंट लाइन वर्कर कुम्हार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending