Connect with us

छत्तीसगढ़

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई साइबर की पाठशाला

Published

on

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में आयोजित *साइबर की पाठशाला। » सबका संदेश

चेतना अभियान के तहत ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के में आयोजित की गई साईबर की पाठशाला

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश गुप्ता (भापुसे) द्वारा साईबर अपराध के संबंध में स्कूल के बच्चों एवं फेकेल्टी टीचर को दी गई जानकारी

बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार लोगो को किया जा रहा है साईबर संबंधी अपराध के संबंध में जागरूक

विवरण- बिलासपुर पुलिस द्वारा “चेतना अभियान’’ के तहत लगातार लोगो को नशे के विरूद्ध जानकारी, सडक सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं साईबर संबंधी अपराध से बचाव की जानकारी दी जा रही है जिसके तहत विगत दिनो से साईबर सुरक्षा के तहत अलग अलग स्कूल, कालेज एवं सार्वजनिक स्थानो पर साईबर की पाठशाला लगाकर साईबर संबंधी जानकारी दी जा रही है
इस अभियान के तहत आज दिेनांक 22-07-2024 को थाना सरकंडा क्षेत्र के ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में चेतना अभियान के तहत साईबर की पाठशाला का आयोजन किया,

यह भी पढ़ें   उप मुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका यात्रा से लौटे

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) श्रीमती अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश गुप्ता (भापुसे) के द्वारा स्कूल में पढने वाले छात्र-छात्राओ तथा फेकेल्टी ; टीचर को साईबर अपराध के संबंध में सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी दी गई तथा छात्रो को यह भी समझाईश् दी गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी नही देवे, मोबाईल् मे आए किसी भी लिंक को बिना जानकारी के ओपन नही करे तथा मोबाईल में आए ओटीपी को किसी अन्य व्यक्ति को न बताए,

साईबर की पाठशाला में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल , प्रिंसिपल डायरेक्टर श्रीमती श्रुति गुप्ता, अन्य विभागाध्यक्ष, सदस्य ,अन्य शिक्षक -शिक्षिकाएं एवं छात्र -छात्राएँ, थाना प्रभारी निरीक्षक टोप सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें   सड़क सुरक्षा के संबंध में विभागों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न, दुर्घटनाओं को रोकने समन्वित प्रयास जरूरी : मुख्य सचिव

ब्रिलियंट स्कूल प्रबंधन द्वारा बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे चेतना- साईबर की पाठशाला की विशेष सराहना की गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   Amleshwar murder case: पुलिस ने दो संदेहियों को किया गिरफ्तार, जल्द होगा मामले का खुलासा

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना चाहिये- नन्दकुमार वर्मा

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस को नवाजा गया शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2023 से

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending