Connect with us

बिलासपुर

Raipur News: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मल्टी-विलेज जलप्रदाय योजना और सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

Published

on

भेलवाटिकरा संबलपुरी मल्टी-विलेज योजना से 29 गांवों को मिलेगा पेयजल, केलो डैम से पहुंचाया जाएगा पानी

बिलासपुर. 26 जून 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मंगलवार को अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत भेलवाटिकरा संबलपुरी मल्टी-विलेज जलप्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग के निर्माण कार्य को भी देखा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव को भेलवाटिकरा संबलपुरी मल्टी-विलेज जलप्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आसपास के 29 गांवो में जलापूर्ति के लिए यह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है। इसके लिए रॉ वॉटर केलो डैम से लाकर उसका ट्रीटमेंट किया जाएगा। श्री साव ने कार्यस्थल पर अधिकारियों से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यविधि की जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित समयावधि में योजना के सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने केलो डैम के इंटेकवेल का भी निरीक्षण किया जहां से ट्रीटमेंट प्लांट में पानी सप्लाई किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इंटेकवेल के बेस का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब ऊपरी हिस्सों का काम शुरू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: पुलिस मुख्यालय निर्देशों के अनुसार यातायात के अधिकारियो कर्मचारियो को आपातकालीन सेवा एम्बुलेंस के सकुशल परिवहन हेतु, कराया गया "मॉक ड्रिल

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोडा-धरमजयगढ़ मार्ग के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर अन्य निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में चल रहे सभी कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं सतत् फील्ड निरीक्षण कर काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग में 56 किलोमीटर का कार्य किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं जो एक सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा।

श्री साव को अधिकारियों ने बताया कि खरसिया-धरमजयगढ़ मार्ग में 91 किलोमीटर का कार्य प्रगति पर है जिसका 42 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उप मुख्यमंत्री श्री साव के कार्यस्थलों के निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री परीक्षित चौधरी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अमित कश्यप और एसडीओ श्री मुरारी सिंह नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: भीड भाड वाले स्थान में पाकेटमारी कर मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी चढे सरकंडा पुलिस के गिरफत में

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   Bilaspur: पुलिस मुख्यालय निर्देशों के अनुसार यातायात के अधिकारियो कर्मचारियो को आपातकालीन सेवा एम्बुलेंस के सकुशल परिवहन हेतु, कराया गया "मॉक ड्रिल

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक, सख्त निर्देश जारी

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   नवरात्र में माता के मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending