Connect with us

छत्तीसगढ़

विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का बेलतरा विधानसभा में हुआ आयोजन

Published

on

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के हर कोने तक पहुंचा है विकास, छ.ग. में सुशासन का नया दौर प्रारंभ – सुशांत शुक्ला

विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का बेलतरा विधानसभा में हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधन

लगाए गए स्टाॅल, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को कार्ड का वितरण
बिलासपुर, 24 फरवरी 2024/विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का बेलतरा विधानसभा स्थित बहतराई इंडोर स्टेडियम में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश नित निरंतर नए कीर्तिमान गढ़ रहा है,देश के हर कोने तक विकास पहुंचा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक को योजनाओं का लाभ मिल रहा है यही है मोदी की गारंटी और सुशासन। हर सेक्टर में देश आगे बढ़ रहा है और मजबूत हुआ है।

छ.ग. में भी पांच साल के कुशासन के अंत के बाद पीएम मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन के एक नए दौर का प्रारंभ हुआ है जिसमें दो माह के अल्प समय में ही गांव,गरीब किसान समेत सभी वर्गों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है। 18 लाख आवासहीनों को मकान,महिलाओं को महतारी वंदन योजना की सौगात,किसान भाइयों को बकाया बोनस के भुगतान और 3100 रूपये में धान खरीदी,पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच,बीपीएल परिवारों को पांच साल तक निःशुल्क राशन समेत कई निर्णय है जिनसे प्रदेश में खुशहाली आएगी। इससे पूर्व सभी अतिथि, हितग्राही एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए दिए संबोधन को सूना।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: लाइन मेन की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित

कार्यक्रम में 12 अलग-अलग विभागों द्वारा लगाएं गए स्टालों का अतिथियों ने भ्रमण कर हितग्राहियों से संवाद भी किया। आज के कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह,बिल्हा विधानसभा उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह,जिपं सदस्य श्री राजेश सूर्यवंशी,पार्षद श्री ओम प्रकाश पाण्डेय,श्रीमती रूपाली गुप्ता,रमेश पटेल,सूरज मरकाम,भाजपा उपाध्यक्ष श्री तिलक साहू अपर कलेक्टर श्री कुरूवंशी, निगम के अपर आयुक्त श्री राकेश जायसवाल,उपायुक्त श्री राजेंद्र पात्रे, जोन कमिश्नर श्री प्रवीण शर्मा, संदीप श्रीवास्तव,तहसीलदार श्री विष्णु सोनी, ईई श्री प्रमोद दुबे, सब इंजीनियर श्रीकांत नायर, विकास पात्रे, आशीष पाण्डेय, हितेश मक्कड़, विकास भारती, मीनू भगत समेत बड़ी संख्या में जिला एवं निगम प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें   नशे की हालत में PVR सिनेमा हॉल में हंगामा करने वाले 3 युवक गिरफ्तार

बेलतरा में वर्षों से लंबित कार्यों को मंजूरी
अपने संबोधन में विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा की छ.ग. में सुशासन का यह प्रमाण है की बेलतरा विधानसभा में 50 से अधिक वर्षों से कई ऐसे कार्य थे जो लंबित थे, मात्र दो महीने में ही उन्हें मंजूरी मिली है। खूंटाघाट जलाशय के स्पिल चैनल का जीर्णोद्धार,स्पिल चैनल के बांयी तट के गाइड वाल निर्माण, नेवसा सिंचाई परियोजना, पौंसरा धूरीपारा एनीकट,डंगनिया एनीकट, नहर जीर्णोद्धार समेत 100 करोड़ से अधिक की सिंचाई परियोजना और अमतरा-लछनपुर, गोंदइया-कलमीटार समेत 53 करोड़ के सड़क के कार्यों को बजट में शामिल किया गया है,ये सभी कार्य 50 सालों से अधिक समय से लंबित थे।

हितग्राहियों को कार्ड का वितरण
विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में केंद्र शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभार्थी कार्ड का वितरण किया गया। पीएम आवास योजना के 23 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र और चेक। पीएम स्वनिधि योजना के 15 हितग्राहियों को चेक, उज्जवला योजना के 15 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन, 6 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Verdict : ‘सहमति से संबंध बनाना रेप नहीं’.. इस मामले में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, ट्रायल कोर्ट के फैसले को माना सही                           

Bilaspur High Court Verdict: हाईकोर्ट में रेप के आरोपी को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ अपील पेश करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर याचिका लगाई गई थी। कोर्ट ने आदेश में कहा कि एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्ज़ी और सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं बनता।

Published

on

Bilaspur High Court Verdict: हाईकोर्ट में रेप के आरोपी को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ अपील पेश करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर याचिका लगाई गई थी। कोर्ट ने आदेश में कहा कि एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्ज़ी और सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं बनता। इसके साथ कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट के आदेश को सही ठहराया है।

शादी के बहाने बनाए संबंध

दरअसल, Bemetara जिला निवासी रेप पीड़िता ने ट्रायल कोर्ट से आरोपी के बरी होने के खिलाफ अपील प्रस्तुत करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इसमें कहा गया कि वह एक एग्रीकल्चरल कॉलेज में मजदूरी करने जाती थी। वहां गांव के दूसरे लोग भी काम करने जाते थे। गांव का एक व्यक्ति, यानी आरोपी भी वहां काम के लिए जाता था। 19 जून 2022 को आरोपी ने उससे बात करना शुरू किया और कहा कि वह उससे शादी करेगा, उसे रानी की तरह रखेगा, और शादी का वादा करके उसे बहलाया। याचिकाकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे बार-बार शादी का वादा करके फुसलाया और उससे फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: लाइन मेन की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित

पहले से शादीशुदा थी महिला

25 जुलाई 2022 को सुबह करीब 4:00 बजे, जब शिकायतकर्ता शौच के लिए जा रही थी, तो आरोपी उससे मिला और फिर कहा कि वह उससे शादी करेगा तथा फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने उसकी बातों को नजरअंदाज किया और आगे बढ़ी, लेकिन उसी समय लाइट चली गई और आरोपी उसे अपने घर ले गया एवं संबंध बनाए। जब आरोपी ने संबंध बनाए, तब वह तीन माह की गर्भवती थी। लोकलाज के भय से उसने घटना के संबंध में किसी को नहीं बताया। बाद में पति के पूछने पर घटना की जानकारी दी, इसके बाद मामले की रिपोर्ट लिखाई गई।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दोषमुक्त

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल कोर्ट ने गवाहों एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषमुक्त किया। इसके खिलाफ पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई उपरांत अपने आदेश में कहा कि गवाहों के बयानों को देखने से यह साफ है कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह स्पष्ट तौर पर साबित हो सके कि आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने या चोट पहुंचाने का डर दिखाकर उसकी सहमति ली थी। इस केस में ऐसा कोई सबूत भी नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि पीड़िता ने अपनी सहमति इसलिए दी क्योंकि उसे लगता था कि वह कानूनी तौर पर शादीशुदा है।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : स्वीप के नोडल अधिकारी एवं प्राचार्यों की बैठक लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं

इसके उलट, पीड़िता पहले से ही किसी दूसरे व्यक्ति से शादीशुदा थी और गर्भवती भी थी। इस केस में यह भी साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि पीड़िता की उम्र 18 साल से कम थी। इसके अलावा, यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि पीड़िता अपनी सहमति व्यक्त नहीं कर पाई थी। पीड़िता के कोर्ट में दिए गए बयानों को देखने से यह साफ है कि आरोपी ने सहमति से पीड़िता के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए थे। एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्ज़ी और सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं बनता। इसके साथ कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Khelo India Tribal Games 2026 : छत्तीसगढ़ में नेशनल रेसलिंग का आगाज़! 144 रेसलर्स, 4 दिन और कड़ा मुकाबला, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे लाइव

अंबिकापुर में 28 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा शुरू होगी, जिसमें देशभर के 144 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन का लाइव प्रसारण DD Sports पर किया जाएगा।

Published

on

रायपुर : Khelo India Tribal Games 2026 देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा का मेजबानी कर रहा है। सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 28 मार्च से कुश्ती (रेसलिंग) स्पर्धा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे।। स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समागम में देश के अलग-अलग राज्यों के जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी जनजातीय खेल प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

Ambikapur Wrestling Competition देशभर की प्रतिभाओं का जुटेगा महाकुंभ

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 144 रेसलर्स (पुरुष एवं महिला) हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां 28 से 31 मार्च तक पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे.

यह भी पढ़ें   BJP के लगातार हमले के बाद अब Chhattisgarh सरकार लॉन्च कर रही है Corona सीजी टीका एप

DD Sports Live Wrestling चार दिवसीय रोमांच- तीन चरणों में होंगे मुकाबले

28 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले इन मुकाबलों को प्रतिदिन तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सुगमता बनी रहे, प्रथम चरण प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक, द्वितीय चरण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, तृतीय चरण सायं 4 बजे से खेल समाप्ति तक आयेाजित किए जाएंगे। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

डी डी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण

इस भव्य आयोजन को भारत के जनजातीय खेल, छत्तीसगढ़ मा सुंदर मेल की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गौरव की बात यह है कि इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती पर किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के दर्शक सरगुजा की धरती पर हो रहे इस महाकुंभ को लाइव देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: 7 साल की मासूम बच्ची की स्कूल में दीवाल गिरने से दबकर दर्दनाक मौत, स्कूल संचालक गिरफ्तार

तैयारियां पूर्ण, खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सरगुजा अब अपनी पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ देश को नई खेल ऊर्जा देने के लिए तैयार है। देशभर से आने वाले खिलाड़ी और अधिकारी छत्तीसगढ़ की ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा का अनुभव कर सकें।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की कुश्ती स्पर्धा कहां होगी?

उत्तर: अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी।

प्रश्न 2: कितने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं?

उत्तर: देशभर से 144 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रश्न 3: मुकाबले कहां देखे जा सकते हैं?

उत्तर: DD Sports और Prasar Bharati पर लाइव प्रसारण होगा।

 

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   अबूझमाड़ में नई सुबह, किसानों को मिलने लगा उनका हक, किसान क्रेडिट कार्ड सहित कृषि और उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का मिला लाभ

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending