Connect with us

छत्तीसगढ़

धमतरी : वन अमले ने केरेगांव परिक्षेत्र में की बेदखली की कार्रवाई, आरोपियों को जेल भेजा गया

Published

on

धमतरी| धमतरी वनमंडल के केरेगांव वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत केरेगांव बीट के आरक्षित वनक्षेत्र क्रमांक 125 में कुछ दिन पहले ग्राम ब्राम्हणबाहरा के ग्रामीणों द्वारा हरे भरे पौधों को काट व जलाकर अतिक्रमण किया जा रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को आरक्षित वन क्षेत्र से बेदखल कर उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।


   इस संबंध में वन विभाग से प्राप्त प्राप्त जानकारी के अनुसार केरेगांव वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत केरेगांव बीट के आरक्षित वनक्षेत्र क्रमांक 125 में ग्राम ब्राह्मणबाहरा निवासी आनंदीराम, नरेश कुमार, झंगलू राम, दयाराम, दिनेश, घनश्याम, संतराम, अशोक कुमार, सगराम, सेवकराम, मंगतुला बाई, देवकी बाई, द्रोपती, मालती, प्रमिला, कृपाराम और सरसबाई सभी गोंड जाति के द्वारा हरे-भरे प्राकृतिक फलदार एवं इमारती तथा औषधीय वनस्पति पेड़-पौधों की अवैध कटाई और छोटी झाड़ियों की सफाई, जलाई कर अतिक्रमण के उद्देश्य से झोपड़ी निर्माण किया गया था। इस पर 11 जनवरी को वन अमले द्वारा वनक्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त किया गया तथा सभी आरोपियों पर धाराएं भा.व.अ. 1927 की धारा 26 (1) ख, ग,घ, ड़,च,ज और लोक संपत्ति पर हानि निवारण अधिनियम 1984 की धारा 2 एवं 1(1) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 नगरी में पेश किया गया, जहां सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री निवास में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह आज, सीएम बघेल मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगे सम्मान
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : 11 माह से फरार 420 का आरोपी गिरफ्तार, नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगे हजारों रूपए
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री निवास में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह आज, सीएम बघेल मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगे सम्मान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1130.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending