Connect with us

छत्तीसगढ़

जिला भाजपा किसान मोर्चा कबीरधाम ने जिले के प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में 5 सदस्यों की टीम का किया गठन

Published

on

बिलासपुर| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देश पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शयाम बिहारी जयसवाल के आवाहन पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर के मार्गदर्शन में जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष भूनेश्वर चन्द्राकर के नेतृत्व ज़िले के प्रत्येक धान ख़रीदी केंद्र में 5 (पाँच) सदस्यों की टीम गठित कर निगरानी हेतु 19 एवं 20 जून धान ख़रीदी केंद्र में धान की वास्तुस्थिति एवं धान के परिवहन उपरांत बचा धान की स्थिति क्या है और शासन द्वारा कितना धान का परिवहन किया गया है इस विषय को लेके जाच की जाएगी…


भाजपा किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष भूनेश्वर चन्द्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की ज़िले के 5 पाँच सदस्यों की टीम जिसमें जिला भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला महामंत्री क्रांति गुप्ता जिला महामंत्री विरेंद्र साहू साथ में किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश मिश्रा, प्रदेश किसान मोर्चा स्थाई आमंत्रित सदस्य गणेश तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यशवंत चन्द्राकर जिला किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष के निगरानी में शासन द्वारा किसानो का धान खुले आसमान के नीचे सड़ने के छोड़ दिया गया है जो धान सड़ा हुआ है उसको कस्टम मिलिंग के लिए मिलरो के ऊपर दबाव डाला जा रहा है इसकी निगरानी की जाएगी यह किसान के साथ अन्याय है और कही ना कही ये सोची समझी सजिस का एक हिस्सा नज़र आ रहा है|

यह भी पढ़ें   CG: एक करोड़ का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई नक्सली घटनाओं को में था शामिल

धान ख़रीदी केंद्र में जो धान उठाव नही किया गया है ऐसा प्रतीत होता है धान को सड़ा हुआ बता कर सड़े धान से शराब बनाने के फ़िराक में नज़र राज्य की कांग्रेस की सरकार की टिकी हुई है सोचने वाली बाँत ये भी है की यादी सरकार इस वर्ष किसानो की धान की ख़रीदी करती है तो उसके भंडारण की वैवस्था कहा करेगी ये किसान अन्नदाता का अपमान है और ये क़तई बर्दश नही किया जाएगा यही सब बात को लेके भाजपा किसान मोर्चा द्वारा यह समिति गठित कर ज़िले के सभी धान ख़रीदी केंद्रो में निरीक्षण हेतु भेजा जा रहा है…|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   शराब पीने के लिये पैसे की मांग और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाला आरोपी चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: भाजपा ने मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर सेवा ही संगठन के तहत कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending