Connect with us

छत्तीसगढ़

नगोई में 5 मार्च को जिला स्तरीय पशु पक्षी मेला

Published

on

किसानों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील

उत्कृष्ट पशुपालकों को मिलेगा पुरस्कार

बिलासपुर, 2 मार्च 2024/ पशुधन विकास विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 5 मार्च को नगोई (बैमा) में जिला स्तरीय पशु पक्षी मेले का आयोजन किया गया है। मेले में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर भी लगाई जायेगी। शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र मैदान में उक्त तिथि को सवेरे 9 बजे से मेला सह प्रदर्शनी शुरू होगी।

संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. तंवर ने बताया कि जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी सह मेला में विभिन्न वर्गो के पशुओं को अलग-अलग समूहों में बांटकर प्रदर्शनी आयोजित की जावेगी। प्रत्येक समूह मे प्रतिस्पर्धा के आधार पर पशुओं के गुणवत्ता के अनुसार प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा तीन सांत्वना पुरस्कार प्रदाय किया जावेगा। उन्होंने समस्त कृषक एवं पशुपालकों से आग्रह किया है कि पशु प्रदर्शनी में अपने उन्नत नस्ल के पशुओं के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर प्रदर्शनी मे भाग लें। उन्नत नस्ल के पशुओं के प्रदर्शन हेतु पंजीयन नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था अथवा मेला स्थल पर पंजीयन काउंटर पर अनिवार्य रूप से करावें। पशुपालकों को उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जावेगा।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: कोरोना से हाहाकार के बीच CM भूपेश ने किया बलौदाबाजार में 500 बिस्तर वाले कोविड केयर हॉस्पिटल का शुभारंभ

प्रदर्शनी के विभिन्न समूह इस तरह होंगे

प्रथम समूह- कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न संकर बछिया, द्वितीय समूह- दुधारू गाय, तृतीय समूह- कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न स्वस्थ्य बछड़ा, चतुर्थ समूह- स्वस्थ्य बैल जोड़ी, पंचम समूह- उन्नत नस्ल की दुधारू भैंस, छठवां समूह- सांड़ प्रदर्शन, सप्तम समूह- पक्षी वर्ग (मुर्गी, बतख, जापानी बटेर), अष्टम समूह- बकरा/बकरी और नवम समूह- सूकर प्रदर्शनी का रखा गया है। पशुपालकों से अनुरोध है कि अपने पशुओं के साथ उपस्थित होकर निः शुल्क पशु चिकित्सा शिविर एवं प्रदर्शनी सह मेला से विभागीय योजनाओ के प्रदर्शन से अवगत होते हुये स्वस्थ पशुपालन कैसे किया जाता है, की जानकारी का लाभ उठायें ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   UPSC की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को दिया जाएगा प्रोत्साहन राशि
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   UPSC की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को दिया जाएगा प्रोत्साहन राशि
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बालोद में ट्रक और कार की टक्कर से 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending