Connect with us

देश

Explainer: हूतियों के हमले का क्या पड़ेगा असर, बढ़ेंगी तेल की कीमतें? जहाज बचाने का नया तरीका

avatar

Published

on

Houthi rebels of Yemen attacking cargo ships in Red Sea amid Israel Hamas war: इजराइल और हमास के बीच जारी जंग के बीच यमन के विद्रोही गुट हूती विद्रोही लाल सागर में लगातार समुद्री मालवाहक जहाजों को निशाना बना रहे हैं।

जिस वजह से कंपनियां इस रास्ते से जहाज भेजने से कतरा रही हैं। हाल ही में अमेरिका और ब्रिटेन ने हूतियों से निपटने के लिए उनपर हमला शुरू किया है। ज्यादा समय तक अगर जहाज इस रास्ते से नहीं गुजरेंगे तो तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं क्योंकि इस रास्ते बड़ी मात्रा में तेल भेजा जाता है।

हूतियों के इस हमले की वजह इजराइल का गाजा में हमला है। हूति फिलिस्तिनियों की साथ एकजुटता दिखाने के लिए ऐसे हमले कर रहे हैं। अब अमेरिका हूती विद्रोहियों पर बम बरसाने लगा है। बावजूद इसके हूति विद्रोहियों का कहना है कि वे यमन से आने वाले जहाजों पर हमला करेंगे।

बता दें कि लाल सागर का यह रास्ता व्यापार के लिए बहुत अहम है क्योंकि दुनिया का लगभग 12 प्रतिशत व्यापार इसी मार्ग से होता है। स्वेज नहर के रास्ते हर साल 17 हजार से ज्यादा जहाज गुजरते हैं। जानकारों का कहना है कि हूती खुद पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी ऐसा कर सकते हैं। इसका मकसद इजराइल पर दबाव बनाना भी हो सकता है। अब अमेरिका, ब्रिटेन समेत उनके कई सहयोगी देशों ने कॉमर्शियल शिप्स पर हमले को रोकने के लिए हूतियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें   प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन चेहरा छिपाकर राम मंदिर पहुंचे अनुपम खेर

अन्य मार्ग अपनाने पर 10 गुना बढ़ेगी लागत

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर और दिसंबर के बीच लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर हूतियों के हमले 500% बढ़ गए हैं। इस वजह से कई शिपिंग कंपनियां इस रास्ते जहाज भेजने से कतरा रही हैं और अन्य मार्गों को अपनाने के लिए मजबूर हैं। लेकिन इस वजह से सामान भेजने की लागत 10 गुना बढ़ गई है। इस रास्ते के बाद अफ्री के चारो तरफ घूमकर जाने का रास्ता बचता है। इससे 4 हजार मील की एक्स्ट्रा दूरी तय करनी पड़ सकती है जिसमें खर्च ज्यादा आएगा।

लॉजिस्टिक्स टेक कंपनी फ्लेक्सीपोर्ट ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि 389 कंटेनर जहाज पहले ही स्वेज नहर के रास्ते से हट चुके हैं। यह दुनिया की कंटेनर क्षमता का लगभग 20 प्रतिशत है। अन्य कंटेनर जहाज भी ऐसा ही कर रहे हैं।

चीन से अपना संबंध क्यों बता रहे हैं जहाज

न्यूज 18 ने ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि लाल सागर से गुजरने वाले 5 जहाज अपने संकेतों का उपयोग चीन से संबंध बताने में कर रहे हैं ताकि हूति विद्रोही उनपर हमले नहीं करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन 5 में से दो इस समय लाल सागर में हैं, दो एशिया के रास्ते में संकटग्रस्त जलमार्ग से सफलतापूर्वक गुजर गए हैं और पांचवां अदन की खाड़ी की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें   दूल्हे संग फेरे के समय जीभ निकालकर चिढ़ाने लगी दुल्हन, सोशल मीडिया पर VIDEO हुआ वायरल

कौन हैं विद्रोही जो इलाके में मचाते हैं आतंक

बता दें कि हूती यमन का विद्रोही गुट है जिसका वहां के एक बड़े इलाके पर कब्जा है और वे उस क्षेत्र में अपनी सरकार चलाते हैं। यमन की सरकार से इनका टकराव बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके पास करीब 20 हजार लड़ाके हैं। हूतियों का ज्यादा प्रभाव यमन के पश्चिमी इलाके में है। हूतियों ने साल 2014 के युद्ध में यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था।

यमन में लंबे समय से गृहयुद्ध की स्थिति है। हूति सउदी अरब विरोधी और ईरान समर्थित हैं। इसकी वजह ये है कि हूति शिया हैं और ईरान भी शिया बहुल देश है। सऊदी में सुन्नी ज्यादा हैं इस वजह से उनका उससे टकराव है। एक महीने पहले भी टर्की से चलकर भारत आ रहे एक शिप को हूतियों ने लाल सागर में अगवा कर लिया था। इसे 25 क्रू मेंबर्स को बंधक बना लिया गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

सीहोर में ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय धंसी मिट्टी, 3 मजदूरों की दबने से मौत

avatar

Published

on

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक को सुरक्षित निकाल लिया।

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। बुधनी में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया के पास खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। मिट्‌टी में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। एक को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: डायल-112 की समीक्षा बैठक, SP रजनेश सिंह ने 35 आरक्षकों को किया पुरस्कृत, स्टाफ की सराहना

रेस्क्यू कर एक को सुरक्षित बाहर निकाला
शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास से मिट्टी खोद रहे थे। खुदाई के समय अचानक मिट्टी धंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन की मौत हो गई।

हादसे में इनकी हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, लटेरी (विदिशा) निवासी करण (18) पिता घनश्याम, रामकृष्ण उर्फ रामू (32) पिता मांगीलाल गौड और गुना के रहने वाले भगवान लाल पिता बरसादी गौड़ की मौत हो गई। लटेरी निवासी वीरेंद्र पिता सुखराम गौड (25) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वीरेंद्र को नर्मदापुरम रेफर किया है।

यह भी पढ़ें   रेल कर्मचारी की बेटी ने की 11 वीं मंजिल से छलाग लगाकर आत्महत्या!

राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन करवा रहा निर्माण
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन पुलिया का निर्माण कार्य करा रहा है। पुलिया सियागहन और मंगरोल गांव को जोड़ती है। पुलिया की रिटेनिंग वॉल बनाते समय पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंस गया। पोकलेन मशीन से मिट्टी हटाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तीन की मौत हो गई। वीरेंद्र का इलाज चल रहा है।

Continue Reading

देश

इंजीनियर अतुल के बेटे की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, 4 साल के बच्चे की तलाश जारी

avatar

Published

on

Atul Subhash Suicide: एआई इंजीनियर का परिवार बिहार के समस्तीपुर में रहता है। निकिता और अतुल का 4 साल का एक बेटा है। अतुल के पिता पीएम मोदी से पोते की कस्टडी दिलाने की गुहार लगा चुके हैं।

Atul Subhash Suicide: बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की मां अंजू मोदी ने अपने 4 साल के पोते की कस्टडी के लिए शुक्रवार (20 दिसंबर) को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। सुभाष ने अपने सुसाइड नोट और वीडियो में पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने निकिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि एआई इंजीनियर अतुल ने पिछले 9 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पोते के ठिकाने को लेकर गहरी चिंता
अंजू मोदी ने पोते के ठिकाने का पता लगाने और उसकी कस्टडी सुनिश्चित करने के लिए हैबियस कॉर्पस याचिका दाखिल की है। इसमें दावा है कि न तो सुभाष की अलग रह रही पत्नी निकिता सिंघानिया और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य, जो फिलहाल हिरासत में हैं, ने बच्चे के ठिकाने की जानकारी दी है। दूसरी ओर, निकिता ने पुलिस से कहा था कि उसका बेटा फरीदाबाद के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और उसके चाचा सुशील सिंघानिया की देखरेख में है। लेकिन सुशील ने बच्चे की स्थिति की जानकारी होने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें   क्या पीएम-किसान स्कीम की रकम बढ़कर 12000 रुपए हो जाएगी? जानिए केंद्र का जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से जवाब मांगा
जस्टिस बीवी नागरथना और जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह की बेंच ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक की सरकारों को नोटिस जारी कर बच्चे की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी।

अतुल सुभाष की आत्महत्या से जुड़ी गिरफ्तारी
इंजीनियर सुभाष की आत्महत्या के मामले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को बेंगलुरु पुलिस ने 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सुभाष के छोड़े गए सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर तीनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। अभी वे न्यायिक हिरासत में हैं।

सिंघानिया फैमिली ने जमानत याचिका लगाई
निकिता सिंघानिया के परिजनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए अपील की है। वरिष्ठ वकील मनीष तिवारी ने सुशील सिंघानिया की उम्र (69 वर्ष) और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का दावा किया। जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव ने सुशील को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और सख्त शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दी है, जिसमें पुलिस जांच के लिए उपलब्ध रहना और पासपोर्ट सरेंडर करना शामिल है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: डायल-112 की समीक्षा बैठक, SP रजनेश सिंह ने 35 आरक्षकों को किया पुरस्कृत, स्टाफ की सराहना

अतुल सुभाष के परिवार की क्या है मांग?

इंजीनियर अतुल सुभाष के परिवार ने आरोप लगाया कि निकिता और उनके परिवार ने झूठे कानूनी मामलों और पैसों की मांग कर अतुल को बुरी तरह प्रताड़ित किया। पिता पवन कुमार और भाई बिकास कुमार ने अतुल की अस्थियों को तब तक न बहाने की कसम खाई है जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।

भाई बिकास कुमार ने कहा- ‘जो लोग इस घटना के पीछे हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जब तक हमारे खिलाफ झूठे मामले वापस नहीं लिए जाते, हमें न्याय नहीं मिलेगा। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।’

बिकास ने अपने भतीजे की सुरक्षा पर भी चिंता जताई और कहा- ‘मुझे अपने भतीजे (अतुल के बेटे) की सुरक्षा की चिंता है। हमने उसे हाल की तस्वीरों में नहीं देखा है। हम उसके ठिकाने की जानकारी चाहते हैं और उसकी कस्टडी जल्द से जल्द चाहते हैं।’

Continue Reading

देश

10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन, 200 रेक का निर्माण प्रौद्योगिकी साझेदारों के जिम्मे: अश्विनी वैष्णव

avatar

Published

on

  • विश्व स्तरीय यात्रा के अनुभव के लिए भारतीय रेल अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रहा है; 2004-14 की तुलना में 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोचों की संख्या 16 गुना से अधिक है।
  • “सुगम्य भारत मिशन” के हिस्से के रूप में भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों को अधिकांश मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों और वंदे भारत ट्रेनों में व्यापक सुविधाएं प्रदान करता है।

वर्तमान में देश में लंबी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन हैं। पहला प्रोटोटाइप निर्मित हो चुका है और इसका फील्ड ट्रायल किया जाएगा। इसके अलावा, 200 वंदे भारत स्लीपर रेक के निर्माण का काम भी प्रौद्योगिकी भागीदारों को सौंपा गया है। सभी रेलगाड़ियों के उपयोग में आने की समयसीमा उनके सफल परीक्षणों पर निर्भर है। 02 दिसंबर 2024 तक, देश भर में छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर 136 वंदे भारत रेलगाड़ी सेवाएं जारी हैं।

यह भी पढ़ें   May 07 Horoscope: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक वक्तव्य में कहा कि विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर वर्तमान में चेयर कार वाली 136 वंदे भारत रेल सेवाएं जारी हैं। अक्टूबर 2024 तक वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की कुल क्षमता 100% से अधिक होगी।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल की उत्पादन इकाइयां अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में एलएचबी कोच का उत्पादन लगातार बढ़ा है। 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोच की संख्या 2004-14 के दौरान निर्मित (2,337) संख्या से 16 गुना (36,933) अधिक है। भारतीय रेल (आईआर) ने एलएचबी कोचों की भरमार कर दी है जो तकनीकी रूप से बेहतर हैं और इनमें एंटी क्लाइम्बिंग व्यवस्था, विफलता संकेत प्रणाली के साथ एयर सस्पेंशन और कम संक्षारक शेल जैसी विशेषताएं हैं।

यह भी पढ़ें   भारत में है दुनिया का दूसरा ‘बरमूडा ट्रायंगल’! जहां से लौटना है नामुमकिन

“सुगम्य भारत मिशन” (सुलभ भारत अभियान) के हिस्से के रूप में, भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए सुगमता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, रैंप, सुलभ पार्किंग, ब्रेल और स्पर्शनीय संकेत, कम ऊंचाई वाले काउंटर और लिफ्ट/एस्कलेटर जैसी व्यापक सुविधाएँ प्रदान की गई हैं।

नवंबर 2024 तक भारतीय रेल ने 399 स्टेशनों पर 1,512 एस्कलेटर और 609 स्टेशनों पर 1,607 लिफ्टें स्थापित की थीं जो पिछले दशक की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है – क्रमशः 9 और 14 गुना की वृद्धि। इसके अलावा, अधिकांश मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में चौड़े प्रवेश द्वार, सुलभ शौचालय और व्हीलचेयर पार्किंग वाले कोच उपलब्ध हैं, जबकि वंदे भारत रेलगाड़ियां दिव्यांगजनों के लिए स्वचालित दरवाजे, निर्धारित स्थान और ब्रेल साइनेज जैसी सुविधाओं के साथ बेहतर सुगमता प्रदान करती हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending