Connect with us

क्राइम

मैं हूं जज का करीबी, लगा दूंगा नौकरी, 23 लोगों को बनाया शिकार, हड़प लिए 61 लाख

Published

on

नितेश कुमार/दुमका. कोर्ट परिसर में कार्यरत हवलदार सरगुण हरिजन इस बार बुरी तरह से फंस गया है. दुमका, साहिबगंज, गोड्डा और पाकुड़ के 23 लोगों ने उस पर कोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर 61 लाख रुपए ठगी करने का आरोप लगाते नगर थाना में आवेदन दिया है.

पीड़ितों ने आवेदन की प्रति राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, जिला जज, डीआइजी व एसपी को देकर आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है.

गोड्डा के दुबराजपुर निवासी बलराम पासवान ने नगर थाना में दिए आवेदन में बताया कि सरगुण शातिर है. उसने जमीन के नाम पर पहले पैसा लिया और उसके खिलाफ ही केस दर्ज करा दिया. तीन साल पहले गोड्डा के चार, साहिबगंज के 11, पाकुड़ के तीन और दुमका के पांच लोगों से कोर्ट परिसर में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 61 लाख रुपए लिए. सरगुण ने कहा कि उसका जजों के साथ अच्छा संबंध है, वह किसी की भी नौकरी लगवा सकता है.

यह भी पढ़ें   Rape in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 16 साल की नाबालिग लड़की से कई दिनों तक हाथ पैर बांधकर किया बलात्कार, तालाब में फेंका

इस बात की लालच में आकर सभी 23 लोगों ने उसके खाते में पैसा डाल दिया. पैसा लेने के बाद सभी से दो सादे कागज में हस्ताक्षर लिया और कहा कि जल्द ही परीक्षा का एडमिट कार्ड और योगदान पत्र भेज दिया जाएगा. नौकरी लगवाने के नाम पर उन पैसों से कहीं जमीन खरीद ली तो कहीं घर बनवा लिया. नौकरी नहीं लगने पर पैसा वापस मांगा तो कुछ पैसा खातों में वापस भी डाल दिया.

हवलदार के पुत्र मुकेश दास ने खुद को बिहार के पटना के कोर्ट सहायक लिपिक का योगदान पत्र भी दिखाया. इतना ही नहीं गोड्डा के पवन पंडित को बिहार के पटना कोर्ट में सहायक लिपिक पद के लिए डाक से नियुक्ति पत्र भी भेज दिया. कहा कि अगर झारखंड में नौकरी नहीं लगी तो बिहार में जरूर लगवा देंगे.

यह भी पढ़ें   मोटरसाइकिल चोर को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोप लगानेवालों ने बताया कि पिता पुत्र खुले आम न्यायालय की मुहर, साहब का फर्जी हस्ताक्षर, चयन सूची और डाक से नियुक्त पत्र भेजता है. इस कार्य में उसका परिवार शामिल है. सहायक पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार को पीड़ितों ने आवेदन दिया है, लेकिन उन तक आवेदन नहीं पहुंचा है. नगर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अतिन कुमार ने कहा कि विचार विमर्श करने के बाद मामले की जांच कराई जाए

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा निजात अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   Weather: कुछ घंटों बाद छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में होगी बारिश

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   जांजगीर चांपा: सड़क पर ऐसी हालत में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading

क्राइम

Bilaspur News: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी मोपका पुलिस के गिरफत में

Published

on

आरोपी के दुबई भागने की योजना की सूचना मिलने पर तत्काल टीम बनाकर मुंबई से पकड़ा गया

आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

आरोपी – रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.11.2024 को प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रंजीता कुमार निवासी उड़ीसा से मोबाइल के माध्यम से जान पहचान हुआ था। दिनांक 15.04.2022 को आरोपी रंजीता कुमार ने पीड़िता को साईं अनंत होटल मोपका मे बुला कर शादी करने का झांसा देकर पीड़ता के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भा द वि कायम कर विवेचना मे लिया गया | आरोपी के पता साजी के दौरान आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर बताया की वह पुलिस की ग्रिफ्तारी के डर से विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा वहा से दुबई भाग जायेगा।

यह भी पढ़ें   सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को तखतपुर पुलिस द्वारा चंद घंटो में किया गिरफतार

वरिष्ठ अधिकिारियो को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरुफतार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में पु स के मोपका प्रभारी उपनिरीशक रामनरेश यादव आरक्षक दीपक खांडेकर के दुवरा तत्काल मुंबई जा कर छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को अभिरक्षा मे लेकर मोपका चौकी सरकंडा लेकर आये। आरोपी से पूछताछ किया गया जो बताया की पीड़िता की रिपोर्ट बाद से भाग कर दुबई जाने का योजना बनाया था।

जो उड़ीसा से दुबई का जाने का पासपोर्ट व वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और दिनांक 28.11.2024 को दुबई जाने वाले थे। आरोपी के दुवरा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया I
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रामनरेश यादव , आर दीपक खांडेकर व साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending