Connect with us

छत्तीसगढ़

अविस्मरणीय सौगातों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शहर के किशोर बालक सौम्य ने पोट्रेट भेंटकर जताया आभार

Published

on

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज रायपुर शहर जन सुविधा की दृष्टि से दी गई अविस्मरणीय सौगातों के लिए शहर के किशोर बालक सौम्य ने बड़े ही अनोखे अंदाज में मुख्यमंत्री का आभार जताया। रायपुर शहर को हृदय स्थल कलेक्टेरेट परिसर के समीप पार्किंग एवं ट्रैफिक की समस्या से शहरवासियों को निजात दिलानें के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और फिर उसके बाद स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम शहीद स्मारक स्कूल की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब भाठागांव स्थित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल को जनता को समर्पित करने पहुंचे थे, उस समय सौम्य कार्यक्रम स्थल पर उनका आभार जताने के लिए खुद से बनाए मुख्यमंत्री के पोट्रेट लेकर पहुंचा था। कार्यक्रम के दौरान सौम्य उसे हाथों में उठाए हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेंट करने के लिए बेहद उत्साहित था, वह बार-बार पोट्रेट को अपने दोनों हाथों में थामें मंच की ओर देख रहा था|

यह भी पढ़ें   CG News: 15 साल की लड़की के दो बॉयफ्रेंड,पुराने से पीछा छुड़ाने का बनाया प्लान

इसी बीच मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री की नजर पोट्रेट पर पड़ी। संवदेनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किशोर बालक सौम्य के मन की इच्छा को जानने के बाद मंच से उतरे और सीधे बेरिकेट के पास खड़े सौम्य के पास जा पहुंचे। सौम्य ने मुख्यमंत्री का पोट्रेट उन्हें भेंट किया और रायपुर शहर को जन सुविधा के लिए दी गई अविस्मरणीय सौगातों के लिए उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौम्य द्वारा बनाई गई पेन्टिंग की सराहना की और बेहतर भविष्य के लिए उसे शुभकामनाएं दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया जाएगा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा ‘कोरोना महामारी के प्रभावी प्रबंधन में प्रशासन की भूमिका और जिम्मेदारियां’ विषय पर आयोजित हुआ वेबिनार, मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अधियारियों ने किया शिरकत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सुकमा : विस्फोटक सामग्री के साथ दो नक्सली गिरफ्तार, कई घटनाओं में थे शामिल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending