Connect with us

छत्तीसगढ़

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Published

on

नाम गिरफ्तार आरोपी:-

  1. यशवंत सोनवानी पिता संतोष सेानवानी उम्र 23 वर्ष सा. ग्राम पोंछ थाना बलौदा जिला जांजगीर-चाम्पा हाल मु. रामा लाईफ सिटी मकान नम्बर डी-57 थाना सकरी।
  2. आशुतोष मिरी उर्फ सोनू पिता संतोष मिरी उम्र 22 वर्ष सा. गणेश नगर चुचुहियापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।

संक्षिप्त विवरण:

इस प्रकार है कि प्रार्थी राजा खाण्डे एवं अन्य 12 लोगो के द्वारा थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि यशवंत सोनवानी नामक व्यक्ति जो कि अपने आप को स्पेशल ब्राच का इन्सपेक्टर बताते हुये अपने आप को माननीय उच्च न्यायालय में अच्छी जान पहचान होना बताकर छत्तीसगढ हाईकोर्ट बिलासपुर में सहायक ग्रेड 2 व 3 आफिस बाबू पद हेतु भर्ती निकली है कहकर सभी प्रार्थीगण से उनसे अंकसुची, फोटो, आधार कार्ड लेकर लगभग 60 से 65 लाख रूपये की धोखाधडी कर पैसे ले लिये है एवं आरोपी द्वारा उन्हे फर्जी उच्च न्यायालय के तरफ से जारी नियुक्ति आदेश पत्र दिया गया है प्रार्थीगण की रिपोर्ट पर आरोपी यशवंत सोनवानी एवं अन्य के विरूद्ध थाना सकरी में अपराध क्रमांक 328/21 धारा 420, 467, 468, 120 बी भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था|

प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध होने के तत्काल उपरांत ही मामले को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन स्नेहिल साहू को निर्देशित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से मिले आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप के द्वारा एक विशेष टीम का गठन कर आरोपीयों की पतासाजी एवं उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु किया गया।

जिसमें सायबर सेल से निरीक्षक कलीम खान, प्रदीप आर्या, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, मनोज नायक, आरक्षक मुकेश वर्मा, तदबीर पोर्ते, संतीश भारद्वाज, सोनू पाल, विकास राम एवं थाना सकरी से वर्तमान प्रभारी उप निरीक्षक के.बी. परिहार, स.उ.नि. जितेश सिंह, स.उ.नि. के.एस. राजपूत आरक्षक अभीजित डाहिरे की संयुक्त टीम गठन कर अलग अलग क्षेत्रो में आरोपी की पतासाजी हेतु रवाना किया। इस बीच आरोपी यशवंत सोनवानी के संबंध में सायबर सेल की एक टीम को तकनीकी जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी राजनांदगांव में ट्रांसपोर्ट नगर ममता नगर में होना पाया जा रहा है सूचना की तस्दीकी हेतु एक टीम राजनांदगांव रवाना किया गया टीम के द्वारा अलग अलग स्थानो में अपने आप को बचाने के लिये छिप रहे मुख्य आरोपी यशवंत सोनवानी को घेराबंदी कर पकडा गया आरोपी यशवंत सोनवानी को लेकर बिलासपुर लाया गया। आरोपी यशवंत सोनवानी से पुछताछ के साथ ही अन्य आरोपी आशुतोष मिरी को उसके निवास स्थान चुचुहियापारा से लाकर गिरफ्तार किया गया |

यह भी पढ़ें   स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संविदा पदो के लिए लिखित परीक्षा आयोजित

आरोपीगणो का पृथक-पृथक मेमोरण्डम लिया गया एवं वारदात के तरीको के संबंध में पृथक पृथक जानकारी ली गई आरोपी यशवंत सोनवानी द्वारा बताया गया कि उसने हाई कोर्ट वेबसाईट में जाकर सर्च कर रहा था तब मुझे पता चला कि छत्तीसगढ हाईकोर्ट बिलासपुर में सहायक ग्रेड 2 व 3 आफिस बाबू पद हेतु भर्ती निकली थी जो उक्त भर्ती केंसिल हो गयी थी जो उक्त भर्ती की विज्ञप्ति हाईकोर्ट वेबसाईट से डाॅउनलोड कर प्रिंट कर मै उक्त भर्ती कराने के नाम पर लोगो से पैसा कमाने की योजना अपने दोस्त आशुतोष मिरी के साथ बनाया और सबसे पहले मै हाईकोर्ट छत्तीसगढ बिलासपुर के वेबसाईट से उक्त आदेश की काॅपी अपने लैपटाॅप प्रिंटर से प्रिंट करने के बाद रामालाईफ सिटी सकरी में गार्ड, ईलेक्ट्रीश्यन की नौकरी करने वाले राजा खाण्डे एवं अजय खाण्डे को हाईकोर्ट बिलासपुर में पुलिस सब इन्सपेक्टर के पद पर कार्यरत हुॅ बताकर अपना फर्जी आई. कार्ड दिखाकर उन्हे हाईकोर्ट में सहायक ग्रेड 2 व 3 आॅफिस बाबू में भर्ती कराने का झांसा देकर उनसे ढाई लाख रूपये नगदी व फोन-पे, अकांउट पे के माध्यम से लिया इसी तरह अजय लहरे से 2 लाख, भुपेन्द्र जांगडे से 2 लाख, मुकेश कश्यप से 1 लाख 20 हजार, युवराज बघेल से 4 लाख 90 हजार सलील भास्कर से 2 लाख 60 हजार, अमरदास कुर्रे से 30 हजार, सुर्या सोनवानी से 2 लाख 50 हजार, कृत कुमार खाण्डे, इन्द्र खाण्डे, विकास सोनवानी से 9 लाख, विजेन्द्र साहू से 3 लाख, लक्ष्मीनारायण साहू से 3 लाख, हिमांशु सोनवानी से 3 लाख 50 हजार, दिलेश्वर भारद्वाज से 3 लाख, दिलहरण बंजारे से 3 लाख 50 हजार, विजय कौशिक से 6 लाख 50 हजार, आशीष राजपूत से 4 लाख 50 हजार, राकेश से 1 लाख 50 हजार, जोस्वा जाॅन से 6 लाख 80 हजार, जुलियट दास व अमन सिंह से 10 लाख, विपीन से 2 लाख 70 हजार रूपये लिया। उक्त सभी लोगो को छत्तीसगढ हाईकोर्ट बिलासपुर में नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देकर धोखाधडी कर मेरे द्वारा कुल रकम 70 से 75 लाख रू. लगभग लिया हुॅ। ।

आरोपी यशवंत ने बताया कि छत्तीसगढ हाईकोर्ट बिलासपुर के वेबसाईट में जाकर अपने लैपटाॅप व मोबाईल फोन मे छत्तीसगढ हाईकोर्ट का नियुक्ति आदेश का पी.डी.एफ. डाॅउनलोड कर पी.डी.एफ. को वर्ड फाईल में कन्वर्ट कर एडिट कर नाम बदल कर सभी को अलग अलग छत्तीसगढ हाईकोर्ट बिलासपुर का फर्जी नियुक्ति आदेश फर्जी सील तैयार कर उच्च न्यायालय के अधिकारियों के आदेश का हस्ताक्षर स्कैन कर एवं अपने हेण्डराईटिंग से नियुक्ति पत्र तैयार कर फर्जी सील लगाकर दिया था जब उक्त लोगो का नौकरी ज्वाईन नही हुआ तो वे सभी अपने-अपने पैसे की मांगने लगे तो मै अपना मोबाईल बंद कर बिलासपुर से भागकर इधर-उधर लूक-छिप रहा था। मेरे द्वारा उपरोक्त सभी लोगो को योजना बनाकर धोखाधडी कर कुछ रकम फोन पे में कुछ रकम अपने बैंक खाते में एवं बाकी रकम नगद प्राप्त किया हुॅ जो कुल लगभग 70 से 75 लाख रूपये है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : नये वर्ष का तोहफा मिला कैदियों के बच्चों को


आरोपी द्वारा उक्त कृत्य के लिये उच्च न्यायालय के कार्मिक अधिकारी का एक फर्जी मुहर एवं फर्जी सील भी तैयार किया था आरोपी द्वारा माननीय न्यायालय के नाम एवं तत्कालिक रजिस्ट्रार जनरल के नाम एवं हस्ताक्षर से तैयार नियुक्ति पत्र को स्कैन कर अपने घर पर रखना बताया आरोपी यशवंत सोनवानी से फर्जी तरिके से तैयार नियुक्ति आदेश पत्र, दस्तावेज, फर्जी परिचय पत्र, नकली सील मूहर, दस्तावेज तैयार हेतु प्रयुक्त लैपटाॅप एवं सैमसंग मोबाईल नगदी रकम लगभग 15 लाख रूपये एवं आरोपी आशुतोष मिरी से 55 हजार रूपये नगद बरामद किया गया है। आरोपीगण पीडित लोगो को हाईकोर्ट के बाहर ले जाकर और वहाॅ पर आशुतोष मिरी को हाईकोर्ट का बाबू है कहकर पहचान कराते थे आरोपी आशुतोष मिरी उन्हे उच्च न्यायालय के बाहर से मिलाता था एवं रूको कहकर कुछ देर में फर्जी नियुक्ति आदेश पत्र लाकर देता था आरोपी यशवंत सोनवानी द्वारा इस दौरान सोशल मिडिया का भी भरपुर उपयोग किया गया जिसमें उसने विभिन्न पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से पहचान एवं मित्रता सहित अच्छे संबंध होना बताकर एवं उन्के फोटो दिखाकर उन्हे प्रभावित करता था आरोपी द्वारा इस दौरान कुछ फोटो वर्दी में खिंचाकर रख लिया था जिसका दुरूपयोग भी पीड़ित लोगो को प्रभावित करने में करता रहा है इस दौरान आरोपी द्वारा एक उप निरीक्षक रैंक की वर्दी पर एक फर्जी परिचय पत्र भी तैयार किया गया था एवं कई लोगो को उच्च न्यायालय का सुरक्षा अधिकारी का रौब भी दिखाता था, जिसका उपयोग पीड़ित लोगो को प्रभावित करने में किया जाता रहा है। आरोपी द्वारा अपने काॅन्टेक्ट लिस्ट में अपने दोस्तो का नाम कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, मजिस्ट्रेट के नाम से दर्ज कर रखा था जो पीड़ित लोगो को दिखाकर उनको झांसे में लेता था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Raigarh: राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियां पूरी, अरण्य कांड की थीम पर सज रहा मंच

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी, रायपुर में तालाब बनी सड़कें…

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् कक्षा 11वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending