छत्तीसगढ़
यातायात पुलिस की नशे की हालत एवं तेज गति से ट्रक चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही
बिलासपुर| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा द्वारा विगत दिनों यातायात पुलिस की बैठक दौरान दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण नशे की हालत में एवं तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के विरुद्ध हाईवे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल की उपस्थिति में “एल्कोमीटर विथ प्रिंटर ब्रीथ एनालाइजर एवं स्पीड राडार विथ प्रिंटर” की सहायता से रात्रि के समय विशेष चेकिंग अभियान लगाकर जांच कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 25 जुलाई 2021 की दरमियानी रात उन्होंने स्वयं एवं यातायात पुलिस सरकंडा व लिंक की टीम के साथ पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर एवं बिलासपुर रतनपुर मार्ग पर तुर्काडीह में चलने वाले ट्रक, हाईवा, ट्रेलर आदि भारी वाहनों के चालकों की नशे की हालत एवं तेज रफ्तार से वाहन चलाने की जांच कार्यवाही की गई।
इस दौरान कुल 18 प्रकरण मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत नियम विरुद्ध वाहन चलाते पाए जाने पर कार्यवाही की गई जिसमें 16 प्रकरण में भारी वाहन चालक द्वारा तेज गति से वाहन चलाते पाए जाने पर ₹ 8500/- प्रशमन शुल्क काटा गया तथा 3 प्रकरण जिनमें ट्रक भारी वाहन चालक द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर मौके पर ही एल्कोमीटर विथ प्रिंटर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 अंतर्गत नियमानुसार मोटर पंचनामा एवं इस्तगासा माननीय न्यायालय पेश किए जाने हेतु तैयार किया गया।
दिनांक 26 जुलाई 2021 को उक्त तीनों प्रकरण को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया।
जिसमें 1- वाहन क्रमांक CG 12 At 5416 चालक बसंत कुमार पिता वैशाखी उम्र 28 वर्ष साकिन, डूमर कछार, पाली जिला कोरबा के विरुद्ध धारा 119 / 177,185 मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत माननीय न्यायालय द्वारा ₹ 10,300/- रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया ,। 2- वाहन क्रमांक सीजी 04 जेसी 7141 दीपक कुमार पिता रामखेलावन उम्र 38 वर्ष साकिन बाकी मोगरा जिला कोरबा के विरुद्ध धारा 119/177, 185 मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत माननीय न्यायालय द्वारा ₹ 10, 300/- रुपये अर्थदंड से दण्डित किया गया एवं वाहन क्रमांक सीजी 16ch 0250 चालक केलु केवट पिता मंगलू केवट उम्र 35 वर्ष साकिन राजनगर जिला मनेंद्रगढ़ कोरिया के विरुद्ध धारा 119 177 150e अंतर्गत माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण लंबित हैं।यातायात पुलिस द्वारा आगामी दिनों में भी रात्रि के समय तेज गति एवं नशे की हालत में ट्रक आदि भारी वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्यवाही की जावेगी।
इस विशेष चेकिंग अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात )रोहित बघेल एवं यातायात सरकंडा व यातायात लिंकरोड की टीम निरीक्षक राकेश चौबे , एस0 एक्का के साथ यातायात पुलिस के आरक्षक भोला राम साहू, घनश्याम राठौर , राकेश सिंह, परसराम कश्यप हेमंत राव थोड़ेकर , निशांत, कुशल कौशिक, आरक्षक चालक दिनेश प्रधान एवं बांके बिहारी मिश्रा शामिल थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized10 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
