Connect with us

छत्तीसगढ़

कवर्धा: किडनी के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा निःशुल्क डायलिसिस सुविधा

Published

on

Free dialysis facility proving a boon for kidney patients

कवर्धा|\ जिला अस्पताल कवर्धा में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध होने से किडनी मरीजों के लिए ईलाज कराना आसान हुआ है। सुदूर वनांचल क्षेत्र और जिले के नागरिकों को डायलिसिस के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा है, अब आसपास जिले के मरीज भी डायलिसिस के लिए जिला अस्पताल कवर्धा पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले में स्थापित डायलिसिस सेंटर किडनी बिमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। जिला अस्पताल में डायलिसिस के मरीजों को निःशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है। जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। जिले में निःशुल्क डायलिसिस यूनिट प्रारंभ होने से निजी अस्पताल में डायलिसिस कराना नहीं पड़ रहा है और आर्थिक बोझ कम हुआ है।


    कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिला में लगभग तीन महीने पहले जिला अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा प्रारंभ की गई है। डायलिसिस प्रारंभ होने के बाद अब तक लगभग 368 मरीजों को लाभनिं्वत किया गया। इसमें 24 नए मरीज और 344 पुराने मरीज शामिल है। डायलिसिस सेंटर में 4 बिस्तर डायलिसिस की सुविधा प्रारंभ की गई है, जो निरंतर मरीजों के लिए उपलब्ध है। मरीज निःशुल्क डायलिसिस सुविधा का लाभ ले रहे है। जिला चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट प्रारंभ होने के पहले मरीजों को रायपुर, राजनांदगांव और बिलासपुर के अस्पताल सहित निजी अस्पतालों पर निर्भर होना पड़ता था। जिसके कारण आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ईलाज के लिए बाहर जाने में अधिक समय लगता था, अब जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट प्रारंभ होने से ईलाज के लिए अन्य जिला जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है और स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कारवाई, 25 वाहन जप्त


    वनांचल ग्राम सेमरह निवासी बिंदा धुर्वे ने बताया कि एक बार डायलिसिस करावने का खर्च 5 से 6 हजार लगता है। मुझे दो बार डायलिसिस कराने की जरूरत होती थी लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सिर्फ एक बार ही डायलिसिस करवा पाती थी। अब जिला अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस होने से दो बार डायलिसिस करवा रहीं हूं। जिससे स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। जिला अस्पताल में डायलिसिस कराने आएं विकासखंड पंडरिया के सुदूर वानांचल ग्राम सेमरह के निवासी धीरेश कुमार धुर्वे ने बताया कि डायलिसिस के लिए पहले 180 किलोमीटर से अधिक दूर रायपुर जाना पड़ता था। जिसके कारण आने जाने में परेशानी होती थी और अधिक खर्च भी वहन करना पड़ता था। कवर्धा जिला अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस प्रारंभ होने से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस होने से समय और धन दोनो की बचत हुई है। धु्रर्वे ने बताया कि डायलिसिस में लगने वाला पूरा पैसे की बचत हो रही है और पहले से बहुत बेहतर लग रहा है। ग्राम पोड़ी निवासी श्री लक्ष्मण गोस्वामी ने बताया कि पहले कवर्धा के निजी अस्पताल में डायलिसिस करवाना पड़ता था। एक बार डायलिसिस कराने में 5 से 6 हजार रुपए खर्च आता था, जिसके कारण आर्थिक बोझ बढ़ गया था। अब जिला अस्पताल में डायलिसिस कराने से पूरे पैसे की बचत हो रही है और बेहतर सुविधा मिल रहा है। अस्पताल में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। बिंदा धुर्वे, धीरेश कुमार और लक्ष्मण गोस्वामी ने जिला अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वन मंत्री मोहम्मद अकबर का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   थाना सिरगिटटी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, प्लाॅट मे चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Breaking: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह चौहान का निधन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अवैध कबाड़ पर पुलिस की कार्यवाही, करीब 4 टन कबाड जप्त... 1 आरोपी गिरप्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending