Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में होगी जी-20 की बैठक, पूरे विश्व में गूंजेगा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

Published

on

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर छत्तीसगढ़ में विश्व स्तरीय जी-20 की बैठक होगी। सभी दलों ने प्रधानमंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री की इस पहल से अब पूरे विश्व में छत्तीसढ़िया सबले बढ़िया अब पूरे विश्व में गूंजेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जातया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने जी-20 की बड़ी बैठक छत्तीसगढ़ में सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि, इससे राज्य की संस्कृति और अतिथि देवो भव की भावना का दुनिया भर में फैलाव होगा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति की सुगंध, छत्तीसगढ़ की माटी की महक दूर देशों से पधारने वाले देवतुल्य अतिथियों के माध्यम से और अधिक विस्तारित होगी। हमारी अनूठी संस्कृति धर्म दर्शन अध्यात्म का प्रसार नए सोपान छुएगा। दुनिया देखेगी कि भारत के इस राज्य का निर्माण और विकास किस दूरगामी सोच के साथ किया गया है। दुनिया अनुभव करेगी कि मजबूत भारत के मजबूत छत्तीसगढ़ में ठोस धरातल पर विकास की बुनियाद किस तरह रखी गई है। भारत के विश्वप्रतापी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के विकास को प्राथमिकता देते हैं।

यह भी पढ़ें   डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं 

विश्व में गूंजेगा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता का डंका

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि अब प्रदेश की सभ्यता और संस्कृति को विश्व के कोने कोने में पहुंचाने मोदी जी ने जी- 20 का अति विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में करवाने स्वयं फोन करके निश्चित करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस उदारता तथा छत्तीसगढ़ के लोगों से प्रेम के लिए जितना भी धन्यवाद दिया जाए, कम है। उन्हीं की वजह से अब छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता का डंका पूरे विश्व में बजेगा एवं छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की गूंज पूरे विश्व में सुनाई देगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिला मुख्यालय में विधायक रश्मि सिंह ने फहराया तिरंगा... कलेक्टर, एसपी, महापौर मौजूद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: रायपुर के स्कूलों में 'न्योता भोज' का आयोजन, परोसा गया खीर, पूरी, सब्जी, पापड़ और सलाद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ऐसी क्या बात हुई कि पत्नी का गला दबाकर पति ने उतार दिया मौत के घाट, चढ़ा पुलिस के हत्थे
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending