Connect with us

छत्तीसगढ़

गरियाबंद : निःशुल्क आयुष्मान कार्ड अब 30 सितम्बर तक बनाया जा सकेगा

Published

on

गरियाबंद| आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ़ खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ देने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार एंव राज्य सरकार के द्वारा गरियाबंद जिलें में आपके द्वार आयुष्मान अभियान 30 अप्रैल तक संचालित था, परन्तु कोविड-19 के प्रसार को देखते हुए इस कार्य को स्थगित किया गया था, इसे अब पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। कलेेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन. नवरत्न द्वारा दी गई जानकारी अनुसार ‘‘आपके द्वार आयुष्मान‘‘ अभियान को पुनः प्रारंभ करते हुए 30 सितम्बर 2021 तक विस्तार किया गया है।

उक्त संबंध में संचालक स्वास्थ्य सेंवाए सह मुख्यकार्यपालन अधिकारी, राज्य नोडल एंजेसी द्वारा जिले को निर्देश प्राप्त हो चुके है। ऐसे हितग्राही जिन्होने अभी तक निःशुल्क आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाये है। वे अपना राशन कार्ड,आधार कार्ड एवं मोबाईल नंबर के साथ जाकर अपने क्षेत्र के च्वॉईस सेंटरों में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। इससे हितग्राही आपातकालीन एवं आवश्यकता के आधार पर पंजीकृत शासकीय अथवा निजी चिकित्सालय में भर्ती होकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। जिन पात्र हितग्राहियों ने पूर्व में विभिन्न च्वॉईस सेंटरों में अपना पंजीयन कराया है। वे उसी च्वॉईस सेंटर से अपना राशन कार्ड,आधार कार्ड एवं च्वॉईस सेंटर द्वारा हितग्राही को भेजे गये मैसेज दिखाकर निःशुल्क प्लास्टिक(पी.वी.सी) आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकते है। गरियाबंद जिले में 7 लाख 31 हजार 256 हितग्राहियो का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।जिसमे से विकासखंड राजिम में 1 लाख 12 हजार 096, विकासखंड गरियाबंद में 48 हजार 16, विकासखंड छुरा में 70 हजार 822, विकासखंड मैनपुर में 62 हजार 408 एवं विकासखंड देवभोग में 41 हजार 649 इस प्रकार गरियाबंद जिले में कुल 3 लाख 34 हजार 991 कार्ड आज तक बनाये जा चुके हैं एवं शेष 3 लाख 96 हजार 265 हितग्राहियो का च्वॉईस सेंटर/लोक सेवा केंद्रो  के माध्यम से निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्देश्य से ही आपके द्वार आयुष्मान अभियान चलाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें   17 अगस्त राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

हितग्राहियों से अपील है कि कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए अपने संबंधित क्षेत्र के च्वॉईस सेंटरों में जाकर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड 30 सितम्बर 2021 तक जरूर बनवाये। जिसके अंतर्गत पात्रतानुसार प्राथमिकता एवं अंत्योदय वाले राशन कार्डधारी परिवारो को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक चिकित्सा सहायता एवं अन्य राशनकार्डधारी परिवारोें को 50 हजार तक की चिकित्सा सहायता राज्य के किसी भी पंजीकृत निजी एवं शासकीय चिकित्सालय मे प्रदान की जाती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने गांधी जयंती पर ‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना’ का किया शुभारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में तेजी से घट रहा संक्रमण दर, आज मिले 300 से भी कम पॉजिटिव मरीज... 710 मरीज हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   डीएलएड की पूरक परीक्षा के समय सारणी जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending