Connect with us

क्राइम

चल उठ, पैर दबा; सेवा छोड़ सोने गई पत्नी तो काट ही डाला, खुद कुएं में कूदा पर लटका रहा

Published

on

चल उठ, पैर दबा; सेवा छोड़ सोने गई पत्नी तो काट ही डाला, खुद कुएं में कूदा पर लटका रहा

रांची से सटे नामकुम में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। गुरुटोली निवासी रंथू महतो ने घरेलू विवाद में 32 वर्षीय पत्नी प्रभा देवी की टांगी से काट डाला। बेटी कनक कुमारी को टांगी मारकर घायल कर दिया।

घटना रविवार की रात 8 बजे की है। वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था। घायल पुत्री कनक मुश्किल से जान बचाकर भागी और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर नामकुम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव कब्जे में लेकर रिम्स भेज दिया। मृतका की 13 साल की पुत्री कनक ने बताया कि दोनों पति-पत्नी रविवार की रात नामकुम बाजार से लौटे थे किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और प्रभा देवी बिना खाना खाए कनक को लेकर दूसरे कमरे में सोने चली गई। रात लगभग नौ बजे रंथू ने प्रभा को जगाया और बोला कि पैर में तेज दर्द हो रहा है तब प्रभा ने उठकर काफी देर तक उसका पैर दबाया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे रमेश सिन्हा

उस दौरान भी रंथू उससे झगड़ा करने लगा तो प्रभा ने कहा कि उसे नींद आ रही है और वह सोने चली गई। कनक ने बताया कि रात लगभग साढ़े 11 बजे मां की चीख-पुकार से उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि रंथू हाथ में टांगी लेकर उसकी मां पर वार कर रहा था।

वह उठी और रंथू को रोकने लगी, परंतु रंथू ने उस पर भी टांगी चला दी जो उसकी गर्दन खरोचते हुए निकल गई। कनक रोती हुई घर से बाहर भागी और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। नामकुम पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार थाना लाई और घायल को इलाज के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

पत्नी की हत्या करने के बाद कुएं में कूद गया रंथू
रंथू महतो अपनी पत्नी की टांगी से हत्या करने के बाद बेटी कनक पर भी टांगी चलाई थी जो उसकी गर्दन को छूती हुई निकल गई। कनक रोते हुए अपने पिता रंथू को घर में बाहर से बंदकर पड़ोसियों को जगाने दौड़ी। उस दौरान रंथू घर की खिड़की से कूदकर बाहर निकलकर कुएं में कूद गया। पड़ोसियों और पुलिस के खोजने के बाद जब रंथू नहीं मिला तो लोगों ने टॉर्च जलाकर कुएं में देखा, जहां रंथू पानी में लगी रॉड की मदद से लटका हुआ था। पुलिस के काफी देर तक समझाने के बाद वह बाहर निकला।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Crime: चोरी के ट्रैक्टर बेचने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश

ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार
गुरुटोली गांव के ग्रामीणों ने मृतका प्रभा देवी के शव का मिलकर अंतिम संस्कार किया। गांव की अनिता कुमारी, रीना सांगा और सरोज कुजूर ने बताया कि मृतका की दो बेटियां हैं। 13 वर्षीय कनक कुमारी और आठ वर्षीय खुशी कुमारी। घटना के समय खुशी अपने मामा के यहां थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : दहेज के नाम से प्रताडित पत्नि ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   अंतर जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह को थाना कोतवाली पुलिस एवं क्राइम ब्रांच टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   एक साल से लापता 11 साल की बच्ची को पुलिस ने ढूंढ निकाला, नाबालिग का किडनैपिंग कर हुआ शारीरिक शोषण

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading

क्राइम

Bilaspur News: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी मोपका पुलिस के गिरफत में

Published

on

आरोपी के दुबई भागने की योजना की सूचना मिलने पर तत्काल टीम बनाकर मुंबई से पकड़ा गया

आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

आरोपी – रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.11.2024 को प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रंजीता कुमार निवासी उड़ीसा से मोबाइल के माध्यम से जान पहचान हुआ था। दिनांक 15.04.2022 को आरोपी रंजीता कुमार ने पीड़िता को साईं अनंत होटल मोपका मे बुला कर शादी करने का झांसा देकर पीड़ता के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भा द वि कायम कर विवेचना मे लिया गया | आरोपी के पता साजी के दौरान आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर बताया की वह पुलिस की ग्रिफ्तारी के डर से विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा वहा से दुबई भाग जायेगा।

यह भी पढ़ें   Raipur: पंजाब नेशनल बैंक एटीएम में लगी भीषण आग, 5-6 दुकानें आई चपेट में

वरिष्ठ अधिकिारियो को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरुफतार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में पु स के मोपका प्रभारी उपनिरीशक रामनरेश यादव आरक्षक दीपक खांडेकर के दुवरा तत्काल मुंबई जा कर छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को अभिरक्षा मे लेकर मोपका चौकी सरकंडा लेकर आये। आरोपी से पूछताछ किया गया जो बताया की पीड़िता की रिपोर्ट बाद से भाग कर दुबई जाने का योजना बनाया था।

जो उड़ीसा से दुबई का जाने का पासपोर्ट व वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और दिनांक 28.11.2024 को दुबई जाने वाले थे। आरोपी के दुवरा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया I
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रामनरेश यादव , आर दीपक खांडेकर व साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending