Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध महुआ शराब बिकी करने वाला आरोपी तखतपुर पुलिस के गिरफ्त में

Published

on

निजात अभियान के तहत् तखतपुर पुलिस की कार्यवाही

अवैध महुआ शराब बिकी करने वाला आरोपी तखतपुर पुलिस के गिरफ्त में

आरोपी के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब किमती 3000/- रू किया गया जप्त

आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु थाना तखतपुर से टीम रवाना किया गया। पता साजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भौराकछार बांधा का सुखनंदन राजपूत अपने घर के आंगन/ बाड़ी में अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु छिपा कर रखा है। सूचना पर घर में जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया जो सुखनंदन राजपूत पिता दुखीराम उम्र 38 वर्ष अपने घर के आंगनबाड़ी में छिपा कर रखे दो नग 15-15 लीटर क्षमता वाली प्लाटिक डिब्बा में 15-15 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3000 कब्जा पुलिस लिया गया। 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है ।

यह भी पढ़ें   पुलिस का चेतना अभियान: नशे के दुष्परिणाम और साइबर सुरक्षा पर युवाओं को दी अहम जानकारी

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कारोबारी पति और दो बच्चों की हत्या कर पत्नी फांसी पर झूली! पोस्टमार्टम में हुआ हत्या का खुलासा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना सीपत द्वारा अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए 7 लीटर से अधिक का शराब पकड़ा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने अपराधिक मामलों के विरूद्ध और अधिक प्रभावी कार्यवाही के दिये निर्देश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending