Connect with us

छत्तीसगढ़

यात्रियों को किफ़ायती दर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Published

on

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन (WVM) का शुभारंभ |

वाटर वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध करने वाला जोन का पहला स्टेशन बना बिलासपुर !

रेलवे प्रशासन द्वारा मंडल के बिलासपुर सहित 09 प्रमुख स्टेशनों में यात्रियों को कम कीमत पर पीने का शीतल पानी उपलब्ध कराने हेतु वाटर वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है | इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा और किफ़ायती दर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 01 आरपीएफ़ ऑफिस के समीप आज वाटर वेंडिंग मशीन (WVM) सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस प्रकार बिलासपुर स्टेशन वाटर वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध करने वाला जोन का पहला स्टेशन बन गया |

यह भी पढ़ें   स्वच्छता ही सेवा अभियान के चौथे दिन रेलवे स्कूलों व एनईआई मैदान में खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता का दिया गया संदेश

ज्ञात हो कि बिलासपुर स्टेशन में 10 वाटर वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है | जिसमें से 04 मशीन स्थापित किए जा चुके हैं |
वाटर वेंडिंग मशीन से मिलने वाली पानी की कीमत स्टेशन पर मिलने वाली अन्य मिनरल वाटर की कीमत से काफी कम है। वाटर वेंडिंग मशीन के माध्यम से यात्रियों को फिल्टर्ड और स्वच्छ पानी मात्र ₹03 प्रति 300 मिलीलीटर की दर से उपलब्ध है | इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुविधा के लिए 500 मिलीलीटर, 1 लीटर 2 लीटर और 05 लीटर की मात्रा में भी पानी किफायती दरों पर उपलब्ध कराया गया है । यात्रियों के पास स्वयं की बोतल लाने का विकल्प भी है, जिससे प्लास्टिक कचरे में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें   भाजपा प्रदेशअध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर

वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह पहल रेलवे के पर्यावरण अनुकूल और यात्री केंद्रित सेवाओं को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई है। वाटर वेंडिंग मशीनें स्वचालित रूप से कार्य करती हैं जिससे यात्रियों को त्वरित और आसान सेवा प्राप्त होगी । इसकी उपलब्धता से यात्रीगण अब सफर के दौरान उचित मूल्य पर स्वच्छ पेयजल का आनंद ले सकेंगे ।

वाटर वेंडिंग मशीन से मिलने वाली शीतल पेयजल की दर इस प्रकार है –
मात्रा बिना कंटेनर कंटेनर सहित
300 मिली 2 रुपए 3 रुपए
500 मिली 3 रुपए 5 रुपए
1 लीटर 5 रुपए 8 रुपए
2 लीटर 8 रुपए 12 रुपए
5 लीटर 20 रुपए 25 रुपए

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   Bilaspur: शिक्षा विभाग में पोस्टिंग घोटाला, जॉइंट डायरेक्टर और सहायक ग्रेड-2 सस्पेंड

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   सिरगिट्टी पुलिस द्वारा नाबलिग बच्ची को किया गया बरामद, परिजनों का पतासाजी कर किया गया सुपुर्दनामा

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   सिरगिट्टी पुलिस द्वारा नाबलिग बच्ची को किया गया बरामद, परिजनों का पतासाजी कर किया गया सुपुर्दनामा

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending