Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर के आदेश के परिपालन में मानक क्षमता से अधिक डेसिबल की ध्वनि के प्रसारण करने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही

Published

on

थाना कोतवाली जिला बिलासपुर

इस्तगाशा क्रमांक 03/2024 धाराः- 3, 5, 15 कोलाहल अधिनियम

थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा माननीय छ.ग. उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के परिपालन में मानक क्षमता से अधिक डेसिबल की ध्वनि के प्रसारण करने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही

अनावेदक:- लखन कुलपहडी पिता सुन्दर लाल कुलपहडी उम्र 48 वर्ष निवासी मधुबन रोड कृष्णा गौशाला के पास कतियापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर

जप्तीः- 02 नग साउंड बॉक्स, 01 नग एम्पलीफायर

विवरणः- माननीय छ.ग.उच्च न्यायालय बिलासपुर के प्रकरण क्रमांक WPPIL No. 88/2023 के पारित आदेश दिनांक 17.01.2024 के अनुसार ध्वनि प्रदुषण करने वाले, मानक क्षमता से अधिक डेसिबल के ध्वनि प्रसारण करने वाले डी.जे. एवं साउंड संचालको के विरूद्ध नियामानुसार कार्यवाही करने निर्देशित किया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार के मार्गदर्शन में निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में आज दिनंाक 09.02.2024 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के मधुबन रोड कृष्णा गौशाला के पास अनावेदक लखन कुलपहडी पिता सुन्दर लाल कुलपहडी उम्र 48 वर्ष निवासी मधुबन रोड कृष्णा गौशाला के पास कतियापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर द्वारा अपने घर के सामने साउंड बाक्स लगाकर मानक क्षमता से अधिक डेसिबल की ध्वनि प्रसारण कर रहा था।

यह भी पढ़ें   कौशिक और बृजमोहन ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, शराब की होम डिलीवरी को लेकर लिया आड़े हाथ

मौके पर पहुंचकर अनावेदक से ध्वनि प्रसारण करने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया जो बिना अनुमति एवं बिना कागजात के सांउड बाक्स का उपयोग करते मिलने पर अनावेदक के विरूद्ध कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 03,05,15 के तहत कार्यवाही किया जाकर अनावेदक से 02 नग साउंड बाक्स, 01 नग एम्पलीफायर जप्त कर विधिवत् कार्यवाही किया गया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कौशिक और बृजमोहन ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, शराब की होम डिलीवरी को लेकर लिया आड़े हाथ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh : प्राण-प्रतिष्ठा के दिन कई घरों में गूंजी किलकारी, परिजनों ने कहा- भगवान राम और माता सीता का हुआ आगमन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: जिस विमान से पक्षी टकराया, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह समेत 179 यात्री थे सवार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending