Connect with us

छत्तीसगढ़

बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष की शादी, फिजूल खर्च को रोकने का दिया संदेश

Published

on

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विकासखंड में आज एक अनोखी शादी देखने को मिली। जहां वर-वधू ने बिलाईगढ़ कोर्ट में बाबा भीमराव अंबेडकर के सामने जनम- जनम तक साथ रहने की कसमें खाई और समाज को शादी में होने वाले फिजूल खर्च को रोकने का संदेश दिया। इनकी शादी को भीम रेजीमेंट के अध्यक्ष मनीष चेलक ने भी अपना समर्थन दिया। विवाह बिना किसी दान-दहेज, बिना किसी शोर-शराबे और बिना दिखावे के 20 मिनट में सादगीपूर्वक संपन्न हो गया।

हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि आजकल शादियों में दिखावा बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि शादी हमेशा से धूमधाम से मनाया जाने वाला उत्सव रहा है। यह दो व्यक्तियों के अलावा दो परिवारों के बीच का बंधन है। लेकिन इस दो परिवार के बीच के बंधन को सादगी पूर्ण तरीके से भी बांधा जा सकता है। इसी बात का परिचय दिया बिलाईगढ़ विकासखंड के एक छोटे से गांव लुकापरा के रहने वाले भरत जांगड़े और ओडिशा के सरगीपाली की रहने वाली जय कुमारी के परिवार ने। दोनों परिवारों की सहमति से बाबा भीमराव अंबेडकर को साक्षी मानकर आज बिलाईगढ़ न्यायालय परिसर में दोनों ने जनम- जनम तक एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाईं और परिणय बंधन में बंध गए। वर- वधू ने कहा कि हम चाहते तो धूमधाम से लाखों खर्च कर अपना विवाह संपन्न करा सकते थे, लेकिन हमें सादगी पूर्ण विवाह पसंद आया और बिना किसी शोरगुल के हमने अपना विवाह रचाया। नव दंपति ने समाज के लोगों से अपील करते हुए शादी विवाह में फिजूल खर्च ना करने की भी अपील की है। वही इन दोनों की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है और क्षेत्र के लोगों द्वारा इनकी इस विवाह की तारीफ भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   भगिनी प्रसूति सहायता योजना का नाम अब ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ के नाम से होगा, कर्मकार कल्याण मंडल से अधिसूचना जारी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Janganana 2024 Date: अगले साल होगी जनगणना की शुरुआत, आंकड़े 2026 में होंगे प्रकाशित, इस बार संप्रदाय भी पूछेगी सरकार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: मकान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, अब खाएंगे जेल की हवा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Political Breaking: एस जयशंकर ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए गांधीनगर से नामांकन भरा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending