छत्तीसगढ़
साधु संतो के सम्मान में विहिप बजरंग दल मैदान में
बिलासपुर| विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा लगातार समस्त धर्माचार्य व साधु संतों का सम्मान कर समाज को व युवा पीढ़ी मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु आग्रह किया।गुरुपूणिमा के शुभावसर पर जिले में सभी समाज के गुरुवों का सम्मान विहिप बजरंग दल के सदस्यों के द्वारा किया गयाविहिप बजरंग दल हमेशा से ही साधू संतो के मार्गदर्शन पर कार्य करता हैं|समाज में संतों के द्वारा सदा सर्वदा समाज हित का कार्य किया जाता हैं|
जिला सयोंजक दीपक सिंह व् जिला सह सयोजक रौनक केसरी व् प्रभात यादव ने कहा है कि जो भी हिन्दू समाज की हित चिंतन का कार्य करेंगा हमारे लिए वह वंदनीय हैं पूज्नीय हैं हम सदा ही उनका सम्मान करते रहेंगे| संतो से यह आग्रह किया गया हैं कि अपनी कथाओं में समाज को धर्मांतरण जैसे कुरीति के विषय पर भी जागरूक अवश्य करें मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की जिला टोली की महत्वपूर्ण बैठक बघवा मंदिर सरकंडा में सम्पन्न हुई|
बैठक में जिला सयोजिका रंजिता दास,प्रीति दुबे,भारती, आरती,खुशी,मातृशक्ति सह संयोजीका अपूर्व शुक्ला की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही| इस महत्वपूर्ण बैठक में बहनों के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय मे समाज मे ब्याप्त बुरी शक्तियों का नाश करेंगे साथ ही महिलाओं के रोजगार के साथ साथ संस्कार के विषय पर भी जिला में कार्यक्रम चलाया जाएगा जिस प्रकार से हम महिलाओं के ऊपर में अपराध बढ़ते जा रहा हैं इससे जिले में एसपी एडिशनल एसपी से भेंट करके अवगत कराएंगे एवं इन अपराधिक गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाने आग्रह करेंगे| मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के कार्यो से आने वाले समय मे समाज हित बदलाव जरूर दिखेगा|
विहिप की युवा टोली बजरंग दल की जिला मासिक बैठक यदुन्दन नगर तिफरा में सम्पन हुई| जिला समिति के द्वारा आने वाले समय मे समिति निर्माण के साथ साप्ताहिक मिलन केंद्रों की अतिशीघ्र गति बढ़ाने पर विचार किया गया हैं| विहिप आदेशनुसार बजरंग दल जिला सदस्य रौनक केसरी,प्रभात यादव,गिरजा शंकर यादव के द्वारा जिला दायित्व वान सदस्यों को अलग अलग प्रखंडो की जिम्मेदारी दी गई हैं ताकि समयानुसार प्रवास की जा सके|
प्रवास से ही ग्रामीण इलाकों में समाज हित के कार्यक्रम किया जा सकते हैं| इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला सयोंजक दीपक सिंह,जिला सह सयोंजक रौनक केसरी,प्रभात यादव,जिला विद्यार्थी प्रमुख गिरजा शंकर यादव,प्रमोद यादव, राकेश साहू,ओम मानिकपुरी, अवधेश सिंह,रंजन सिंह,लोकेश गुप्ता की गौरवमयी उपस्थिति रही|
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
40th National Games : छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी! तैयारी में जुटी सरकार
-
Uncategorized13 hours ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
