Connect with us

छत्तीसगढ़

CG NEWS: टॉपर छात्र-छात्राओं ने हेलीकॉप्टर जॉयराइड का लिया आनंद

Published

on

CG NEWS: Topper students enjoy helicopter joyride

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 125 छात्र-छात्राओं को हेलीकॉप्टर में जॉयराइड कराई गई। इनमें कक्षा 10वीं के 90 और कक्षा 12वीं के 35 छात्रों ने हेलीकॉप्टर में उड़ान का आनंद लिया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला एवं सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संचालक लोक शिक्षण सुनील जैन और सचिव छत्तीसगढ़.ग.माध्यमिक शिक्षा मण्डल प्रोफेसर.व्ही.के.गोयल ने पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचकर सम्मानित होने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पढ़ाई के प्रति आपकी लगन के लिए आप सभी को हेलीकॉप्टर राइड का उपहार दिया है, अब आगे भी आप सभी को अच्छे से पढ़ाई करनी है और बड़े बड़े पदों पर जाना है। स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष 2022 के आयोजन में 7 सीटर हेलीकॉप्टर में एक बार में 7 विद्यार्थियों को सैर कराई गई। 119 छात्र-छात्राओं को पालकों की सहमति से हेलीकॉप्टर राइड कराई गई।

मुख्यमंत्री द्वारा हेलीकॉप्टर की जॉयराइड से टॉपर्स का अनोखा सम्मानमुख्यमंत्री द्वारा हेलीकॉप्टर की जॉयराइड से टॉपर्स का अनोखा सम्मानराजनांदगांव के संस्कार हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा दसवीं में 97.6 प्रतिशत अंक के साथ टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा यामिनी कुंजाम ने बताया कि मैंने सिर्फ सपना ही देखा था कि हेलीकॉप्टर में बैठूंगी, लेकिन आज मेरा सपना मुख्यमंत्री जी ने पूरा कर दिया, मैं बहुत खुश हूं। रायगढ़ जिले के पुसौर अभिनव विद्या मंदिर की कक्षा बारहवीं में 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अंजलि सतपथी ने कहा कि हेलीकॉप्टर में बैठना किसी बड़े सपने के सच होने जैसा है, बहुत मजा आया, मैं बहुत खुश हूं। हमारे मुख्यमंत्री जी को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। जांजगीर चांपा जिले के गवर्मेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बिरगहनी की कक्षा बारहवीं में 95.00 प्रतिशत प्राप्त करने वाली छात्रा ज्योति कैवर्त ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत खास और यादगार रहेगा, मैंने कभी नहीं सोचा था हेलीकॉप्टर में बैठ पाऊंगी लेकिन मुख्यमंत्री जी ने मुझे हेलीकॉप्टर की सैर करा दी, मैं बहुत खुश हूं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: लगातार हो रही बारिश से रनवे में भरा पानी, दिल्ली प्रयागराज की फ्लाइट रद्द

मुख्यमंत्री जी ने पूरा कर दिया, मैं बहुत खुश हूं। रायगढ़ जिले के पुसौर अभिनव विद्या मंदिर की कक्षा बारहवीं में 97.00मुख्यमंत्री जी ने पूरा कर दिया, मैं बहुत खुश हूं। रायगढ़ जिले के पुसौर अभिनव विद्या मंदिर की कक्षा बारहवीं में 97.00जिला नारायणपुर के अबुझमाण्ड के स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ के  विशेष  पिछड़ी जनजाति के छात्र देवानंद कुमेटी ने बताया कि मैंने दसवीं बोर्ड में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है, मैं जहां रहता हूं वहां सूरज की रोशनी भी मुश्किल से पहुंचती है, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने मुझे हेलीकॉप्टर से खुले आसमान की सैर करा दी, मुख्यमंत्री जी का बहुत बहुत धन्यवाद। जिला महासमुंद के लंहगर स्थित नवजीवन मिशन हाई स्कूल के दसवीं बोर्ड में 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र शुभम निषाद ने बताया कि हेलीकॉप्टर राइड को लेकर मैं बहुत उत्साहित था, लेकिन हेलीकॉप्टर में बैठकर बहुत मजा आया, पूरी राजधानी का नजारा देखा, मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद। जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के लाखनटोला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरासी के बारहवीं कक्षा में 80.00 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र शिवप्रसाद बैगा ने बताया कि मेरे पूरे परिवार में उत्साह है कि मैं हेलिकॉप्टर की सैर करूंगा, मेरे पापा खुद यहां तक लाये मुझे, मुख्यमंत्री जी को मेरा और मेरे पूरे परिवार का धन्यवाद।

इस मौके पर ऋतु साव, नैंसी पटेल, नेहा प्रधान, विनीता सुपकर, अंजलि नायक, कु.ज्योति, अंजलि सतपथी, पांचवे राउंड में नूपुर पटनायक, कनकना घरमी, शैली यादव, मुस्कान वर्मा, शीतल, तनीषा पटेल, लिसा लोहिया, छठवें राउंड में समीक्षा देवांगन, हेमा दत्ता, भावना साहू, पल्लवी साहू, दीपाली सूर्यवंशी, दिशा दुबे, संजना बर्मा, नंदिनी यादव, सातवें राउंड में एकता रानी साहू, नीलम केंवट, सुष्मिता मनहर, कु.उषा, वर्षा देवांगन, मानसी साहू, आठवें राउंड में पूजा सिन्हा, भवानी पटेल, वैशाली साहू, मुस्कान गजभिये, ज्योति मेहर, कु.नागेश्वरी, उमा सोनी, नववें राउंड में अनिशा एक्का, नुरिचा साहू, भाविका सिन्हा, अनुराधा जायसवाल, इंदु चंद्रवंशी, कु.ममता, दीपिका वर्मा, दसवें राउंड में महक अग्रवाल, प्राची भोई, भूमिका पटेल, खुशी यादव, कुसुम साव, मेघा श्रीवास्तव, रामकुमारी बिरहोर, ग्यारहवें राउंड में नूपुर बिस्वास, साक्षी चौरड़िया, विभा रानी यादव, प्रियांशु पाठक, अंजलि कुशवाहा, डिगेश्वरी, चाँदनी मौर्य, बारहवें राउंड में पंकज कुमार साहू, जय प्रकाश कश्यप, कमलेश सरकार, वेनुकांत कुर्रे, रितेश कुमार साहू, शिवम साव, अक्षय शर्मा, तेरहवें राउंड में कृष कुमार, मयंक गोयल, विवेक कुमार देवांगन, प्रेम बिस्वास, एकांत प्रधान, जितेंद्र बरहा, रमेश, चौदहवें राउंड में आलोक कुमार साहू, शुभम निषाद, धर्मेन्द्र पटेल, क्वेश कुमार, कुलदीप चतुर्वेदी, चिराग अग्रवाल, कुशंक कुमार, पंद्रहवे राउंड में भूपेश कुमार गजेंद्र, डोंगेश्वर साहू, चंद्रकांत श्रीवास, तेजस सोमवार, अमन कश्यप, रजत शर्मा, यशवंत सिदार, सोलहवें राउंड में हर्ष तिवारी, नीरज कोसरिया, सन्तोष कुमार यादव, चिंतामणि साहू, रूपेंद्र, सुमित वेरधा, शिव प्रसाद, सत्रहवें राउंड में युगांत कुमार साहू, हिमांशु तिवारी, श्रीराम गुप्ता, देवानंद कुमेती, प्रीतम बैगा, परीक्षित बिरहोर, प्रदीप राम ने हेलीकॉप्टर से जॉयराइड का आनंद लिया।
उल्लेखनीय है कि भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने 5 मई को घोषणा की थी कि इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपरों को हेलीकॉप्टर की सैर कराएंगे। मुख्यमंत्री की इसी घोषणा पर अमल करने 8 सितंबर को सुबह 8 बजे से मेधावी विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की जायराइड कराई गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अवैध शराब बिकी की रोकथाम हेतु चलाया गया विशेष अभियान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ऑनलाइन जन शिकायतों के निराकरण में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   श्वान दस्ता तथा बम डिस्पोजल दस्ता के साथ किया गया बिलासपुर स्टेशन का संयुक्त जांच
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending