Connect with us

बिलासपुर

बिलासपुर स्थित डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र में निःशुल्क लाइब्रेरी का शुभारंभ

Published

on

बिलासपुर: अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र जो गरीब प्रतिभावान बच्चों के लिये निःशुल्क कोचिंग संस्था है,अब इस संस्था में उन सभी निर्धन प्रतिभावान बच्चों को निःशुल्क लाइब्रेरी सुविधा मिलेगी। जहाँ वातानुकूलित कक्ष तथा शांत वातावरण में बच्चे अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिये घंटों बैठ कर अध्ययन कर सकेंगे।

ज्ञातव्य हो कि अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा अपने तनखे से कुछ राशि बचाकर उन निर्धन प्रतिभावान बच्चों के लिये निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था दी है एवं उन बच्चों के लिये निःशुल्क लायब्रेरी प्रारम्भ कर शिक्षा दान महा अभियान को आत्मसात किया है | जो समाज शिक्षित होगा,वही समाज विकसित होगा । शिक्षा का कोई विकल्प नहीं हो सकता | इसके लिये जागरूक अधिकारी कर्मचारी अमूर्त सहयोग करके समाज का ऋण उतारने का उत्कृष्ट प्रयास कर रहे है |

यह भी पढ़ें   Ayub ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में शानदार शतक लगाकर अफरीदी के कारनामे की बराबरी की

निःशुल्क लायब्ररी उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महादेव कांवरे (आईएएस) संभागीय कमिश्नर बिलासपुर और रायपुर के हाथों हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ लक्ष्मण भारती प्रांताध्यक्ष अजाक्स , शिवकुमार कंवर उप जिलाधीश बिलासपुर , प्रांतीय संगठन मन्त्री जितेंद्र पाटले, प्रांतीय संचिव डॉ अमित मिरी, संभागीय अध्यक्ष डॉ मोहन शेन्डे, कृष्ण कुमार रायकवार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष केदार अनंत, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रांत अध्यक्ष डॉ पुष्पेंद्र धृतलहरे एवम सभी दान दाता अधिकारी कर्मचारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ l कार्यक्रम में सभी दान दाताओं को कमिश्नर कावरे के हाथों सम्मान पत्र प्रदान किया गया ।

मुख्य अतिथि के आसंदी से कमिश्नर महादेव कावरे ने अपने उद्बोधन मे कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर जी द्वारा दिये गए संवैधानिक अधिकारों के ऋण को सिर्फ और सिर्फ अपने आने वाले पीढ़ी को शिक्षा दान करके उबार सकते है। शिक्षा ही सब समस्याओं का समाधान है और इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है l कावरे ने अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र के लिये जल्द ही ई लायब्रेरी और इस केन्द्र भवन निर्माण के लिये पृथक से नगर निगम क्षेत्र में भूमि अलॉट करने में सहयोग करने की बात कही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   आबकारी मंत्री कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ी, MMI में कराया गया भर्ती

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   Ayub ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में शानदार शतक लगाकर अफरीदी के कारनामे की बराबरी की

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   1 फरवरी से राजस्व पखवाड़ा, कलेक्टर ने की समीक्षा, पहले दिन किन गांवों में लगेगी शिविर

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: शासी निकाय की बैठक में डीएमएफ के नए नियमों पर विचार - विमर्श
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending