Connect with us

खेल

IND vs NZ 3rd Test LIVE: मुश्किल में न्यूजीलैंड की टीम, भारत को मिली छठी सफलता

Published

on

IND vs NZ 3rd Test Day 2: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

IND vs NZ 3rd Test Day 2: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के 235 रन के जवाब में टीम इंडिया ने 263 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 90 रन की दमदार पारी खेली, तो ऋषभ पंत ने 60 रन का योगदान दिया। वॉशिंगटन सुंदर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने पांच विकेट चटकाए। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया ने 28 रन की बढ़त हासिल की है।

16:15 (IST) 2 Nov 2024
न्यूजीलैंड का छठा विकेट भी गिरा
न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिर गया है। ग्लेन फिलिप्स को अश्विन ने बोल्ड किया। वो 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरी पारी में कीवियों ने छह विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। कीवी टीम ने 103 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

16:00 (IST) 2 Nov 2024
भारतीय टीम को मिली एक और सफलता
कीवी टीम को पांचवां झटका जडेजा ने दिया है। उन्होंने टॉम ब्लंडल को आउट किया। वो सिर्फ 4 रन बनाकर ही आउट हो गए। अब सातवें नंबर पर बल्लेअबाज़ी करने ग्लेन फिलिप्स उतरे हैं।

15:52 (IST) 2 Nov 2024
न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका
94 रन के स्कोर पर कीवी टीम को चौथा झटका लगा है। उन्होंने डेरिल मिचेल को अश्विन के हाथों कैच कराया। डेरिल मिचेल ने 21 रन बनाए। उन्होंने यंग के साथ 50 रन की साझेदार की थी।

15:36 (IST) 2 Nov 2024
न्यूजीलैंड की पारी संभली
कीवी टीम ने 25 ओवर में 3 विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय डिरेल मिचेल 20 और विल यंग 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम ने भारत पर 61 रन की बढ़त बना ली है।

14:56 (IST) 2 Nov 2024
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
न्यूजीलैंड को 44 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अश्विन ने रचिन रवींद्र को विकेटकीपर पंत के हाथों स्टंप कराया। वह चार रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और विल यंग क्रीज पर हैं।

14:49 (IST) 2 Nov 2024
न्यूजीलैंड की टीम को लगा दूसरा झटका
कीवी टीम को दूसरा झटका लग गया है। डेवोन कॉनवे 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें सुंदर ने आउट किया। कीवी टीम ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं।

14:42 (IST) 2 Nov 2024
न्यूजीलैंड ने भारत पर बनाई 7 रन की बढ़त
कीवी टीम ने दूसरी पारी में 12 ओवर में 1 विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। विल यंग (10) और डिवॉन कान्वे (18) टिके हुए हैं।

14:17 (IST) 2 Nov 2024
टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड 26/1
दूसरे दिन के टी-ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं। विल यंग 8 और डेवोन कॉनवे 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें   योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह के मार्गदर्शन में दो दिवसीय योग व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

13:41 (IST) 2 Nov 2024
न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत
दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत हुई है, जहां कप्तान टॉम लैथम पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज आकाश दीप का शिकार बने हैं। वो एक रन ही बना सके।

13:24 (IST) 2 Nov 2024
263 रन पर सिमटी टीम इंडिया
आकाशदीप अपने लापरवाही की वजह से अपना विकेट गंवा बैठे हैं। क्रीज से बाहर निकलने के बाद आकाश अंदर नहीं आ सके और वह रनआउट हो गए। पहली पारी में भारत की पूरी टीम 263 रन बनाकर ढेर हो गई है। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 28 रन की बढ़त हासिल हुई है। वॉशिंगटन सुंदर 38 रन बनाकर नाबाद रहे।

13:11 (IST) 2 Nov 2024
अश्विन चले पवेलियन
आर अश्विन भी भारतीय टीम को मझधार में छोड़कर पवेलियन लौट गए हैं। अश्विन सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने हैं। भारतीय टीम ने अपना 9वां विकेट 247 रन के स्कोर पर गंवा दिया है।

12:49 (IST) 2 Nov 2024
शुभमन गिल अपने शतक से चूक गए हैं। गिल 90 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम इंडिया ने अपना आठवां विकेट 227 के स्कोर पर गंवा दिया है।

12:26 (IST) 2 Nov 2024
सरफराज जीरो पर आउट
फिर से भारतीय टीम ने गुच्छों में दो बड़े विकेट गंवा दिए हैं। रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद अब सरफराज खान भी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। सरफराज बिना खाता खोले चलते बने हैं।

12:23 (IST) 2 Nov 2024
जडेजा सस्से में आउट
लंच ब्रेक के तुरंत बाद भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। रविंद्र जडेजा 14 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। ग्लेन फिलिप्स ने दिलाई है न्यूजीलैंड को छठी सफलता।

11:29 (IST) 2 Nov 2024
लंच ब्रेक तक टीम इंडिया 195/5
दूसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा है। भारतीय टीम ने इस सेशन में सिर्फ एक विकेट गंवाया। लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 195 रन लगा दिए हैं। गिल 70 रन बनाकर नाबाद हैं, तो जडेजा 10 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

11:00 (IST) 2 Nov 2024
पंत चले पवेलियन
ऋषभ पंत की 59 गेंदों पर खेली गई 60 रन की पारी का अंत हो गया है। ईश सोढ़ी की गेंद पर पंत विकेट के सामने पाए गए हैं। टीम इंडिया ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है।

10:51 (IST) 2 Nov 2024
मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
ऋषभ पंत और शुभमन गिल के आगे कीवी स्पिनर्स पूरी तरह से बेबस नजर आ रहे हैं। दोनों ने क्रीज पर आखें जमा ली हैं। गिल 62 और पंत 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 173 रन लग चुके हैं।

10:17 (IST) 2 Nov 2024
पंत का अर्धशतक पूरा
शुभमन गिल के बाद अब ऋषभ पंत ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। पंत ने अपनी फिफ्टी सिर्फ 36 गेंदों पर पूरी की है।

यह भी पढ़ें   स्वर्गीय श्री सुभाष चंद्र केसरी जी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज हुआ मेगा फाइनल, क्वींस क्लब वारियर्स की टीम रही विजेता

10:16 (IST) 2 Nov 2024
गिल का अर्धशतक पूरा
66 गेंदों में शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दबाव में कमाल की पारी गिल के बल्ले से निकली है। हालांकि, अभी शुभमन का काम पूरा नहीं हुआ है और उन्हें पंत के साथ इस साझेदारी को आगे बढ़ाना होगा।

10:02 (IST) 2 Nov 2024
गिल को मिला जीवनदान
शुभमन गिल को 45 रन के स्कोर पर जीवनदान मिल गया है। गिल ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन ठीक तरह से गेंद को टाइम नहीं कर सके। हालांकि, बाउंड्री लाइन पर फील्डर गेंद को ठीक तरह से पकड़ नहीं सके।

09:51 (IST) 2 Nov 2024
बोल रहा पंत का बल्ला
ऋषभ पंत दूसरे दिन की शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। पंत के बल्ले से रन आ रहे हैं और कीवी स्पिनर्स दबाव में दिख रहे हैं। टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 114 रन लग चुके हैं। पं 20 और शुभमन गिल 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:35 (IST) 2 Nov 2024
पंत ने जमाए पहले ही ओवर में तीन चौके
ऋषभ पंत ने दिन के पहले ही ओवर में तीन चौक जमाते हुए ओवर से 13 रन बटोर लिए हैं। पंत 13 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। वहीं, गिल 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:32 (IST) 2 Nov 2024
दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। शुभमन गिल और ऋषभ पंत की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। गिल और पंत को यहां से एक बड़ी पार्टनरशिप जमानी होगी। वहीं, न्यूजीलैंड के गेंदबाज एक या दो विकेट जल्दी निकालने का प्रयास करेंगे।

09:13 (IST) 2 Nov 2024
गुच्छों में विकेट गंवाने से रहना होगा सतर्क
पहले दिन टीम इंडिया ने छह रन के अंदर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों को बस इसी चीज से बचना होगा। इंडियन बैटर्स को अच्छी साझेदारी जमाने पर फोकस करना होगा, क्योंकि अगर यहां से एक या दो विकेट और गिरे, तो वापसी बहुत मुश्किल हो जाएगी।

09:05 (IST) 2 Nov 2024
गिल से टीम इंडिया को उम्मीदें
शुभमन गिल पहले दिन अच्छी लय में दिखाई दिए थे। बल्ले से रन निकल रहे थे और बल्लेबाजी में वो आत्मविश्वास भी झलक रहा था। बस इसी अंदाज को गिल को दूसरे दिन भी बरकरार रखना होगा।

08:36 (IST) 2 Nov 2024
गिल-पंत को संभालनी होगी भारतीय पारी
दूसरे दिन की शुरुआत में शुभमन गिल और ऋषभ पंत की जोड़ी को संभलकर खेलना होगा। खासतौर पर गिल का क्रीज पर बने रहना काफी जरूरी है। 86 के स्कोर पर टीम इंडिया पहले ही चार विकेट गंवा चुकी है।

खेल

4 गेंदों में वर्ल्ड कप हिला दिया था, 159 मैचों की कहानी… बांग्लादेश का वो ‘खतरनाक पेसर’ बोला- अलविदा क्रिकेट

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों के करियर के बाद संन्यास की घोषणा कर दी. 2015 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ उनके मैच जिताऊ स्पेल को आज भी याद किया जाता है. चोटों से जूझने के कारण लंबे समय से टीम से बाहर रहे रुबेल ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, हालांकि वे घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

Published

on

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 36 साल के रुबेल ने फेसबुक पर अपने 35 लाख फॉलोअर्स को यह जानकारी दी और 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अपने सफर को विराम देने का फैसला साझा किया.

रुबेल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अप्रैल 2021 में न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑकलैंड में टी20 इंटरनेशनल के रूप में खेला था. इसके बाद से चोटों ने उन्हें लगातार परेशान किया, जिससे घरेलू क्रिकेट में भी उनकी भागीदारी सीमित होती चली गई.

बांग्लादेशी फैंस के लिए रुबेल का सबसे यादगार प्रदर्शन ICC Cricket World Cup 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में आया मैच रहेगा. उस मुकाबले में उन्होंने चार गेंदों के भीतर इयान बेल और कप्तान इयोन मॉर्गन को आउट किया, फिर स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को पवेलियन भेजते हुए 53 रन देकर 4 विकेट झटके, जो मैच जिताने वाली गेंदबाजी साबित हुई.

यह भी पढ़ें   मेरा दाहिना पैर काटना …Rishabh Pant ने 2022 कार एक्सीडेंट पर किया दर्दनाक खुलासा, गाड़ी की हालत पर दिया बड़ा बयान

अपने संदेश में रुबेल ने लिखा, ‘पेसर रुबेल हुसैन हूं. मैंने बांग्लादेश के लिए 27 टेस्ट, 104 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं.राष्ट्रीय टीम मेरे लिए जुनून रही है, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ता है. उसी सोच के साथ मैंने यह फैसला लिया है. हालांकि, मैं घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा.’ उन्होंने परिवार, दोस्तों, मीडिया और फैन्स का आभार जताते हुए आगे भी समर्थन की उम्मीद जताई.

रुबेल का अंतरराष्ट्रीय सफर 2009 में शुरू हुआ, जब तत्कालीन बांग्लादेश फास्ट बॉलिंग कोच चंपाका रामानायके ने उन्हें देशव्यापी टैलेंट हंट में खोजा. अपनी स्लिंगी एक्शन और 140 किमी/घंटा तक की रफ्तार के साथ रुबेल ने जल्द ही पहचान बना ली.

वनडे डेब्यू में ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 33 रन देकर 4 विकेट लेकर बांग्लादेश को जीत दिलाई और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने. टेस्ट क्रिकेट में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली- 27 मैचों में 36 विकेट, औसत 76.77 के साथ. लेकिन सीमित ओवरों में वे असरदार साबित हुए

यह भी पढ़ें   IPL 2026: SRH के खिलाफ काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरी पंजाब किंग्स? जानें वजह

वनडे फॉर्मेट में रुबेल ने 104 मैचों में 129 विकेट (औसत 34.31) लेकर खुद को बांग्लादेश के भरोसेमंद गेंदबाजों में शुमार किया. उनके नाम 7 बार चार विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा दर्ज है. 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन देकर 6 विकेट, जिसमें हैट्रिक भी शामिल थी, उनके करियर की खास उपलब्धियों में से एक रही. दिलचस्प बात यह रही कि इससे ठीक एक हफ्ते पहले उन्होंने घरेलू मैच में भी हैट्रिक ली थी, हालांकि उस वक्त उन्हें इसका अहसास तक नहीं हुआ था.

रुबेल हुसैन का करियर भले ही उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन बड़े मैचों में असर छोड़ने की उनकी क्षमता उन्हें बांग्लादेश क्रिकेट के यादगार तेज गेंदबाजों में शामिल करती है.

 

Continue Reading

खेल

IPL 2026: SRH के खिलाफ काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरी पंजाब किंग्स? जानें वजह

Ipl 2026: आईपीएल 2026 में शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का सामना सनरइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ. इस मैच में पंजाब के खिलाड़ी काली पट्टी बांधे नजर आए. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे थे. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में तूफानी पारी खेली.

Published

on

Ipl 2026: आईपीएल 2026 में शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का सामना सनरइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ. इस मैच में पंजाब के खिलाड़ी काली पट्टी बांधे नजर आए. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे थे. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में तूफानी पारी खेली.

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 17 में पंजाब किंग्स (PBKS) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना किया. यह मुकाबला शनिवार (11 अप्रैल) को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जो डबल-हेडर का पहला मैच था.

इस मैच से पहले पंजाब किंग्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपना पिछला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं खेल पाई थी, जबकि SRH को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हार मिली थी.

यह भी पढ़ें   बिलासपुर:IPL मैच में मोबाईल से ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, 7 मोबाईल जब्त

लेकिन जैसे ही दोनों टीमें मैदान पर उतरीं, पंजाब किंग्स के खिलाड़ी काली पट्टी (black armbands) बांधे नजर आए. यह फैसला वृंदावन में हुई नाव दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया था. फ्रेंचाइज़ी ने पहले भी सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता दिखाई.

बता दें कि लुधियाना के करीब 37 पर्यटक शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में नाव पलटने की घटना का शिकार हुए. यह हादसा प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर हुआ.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई, जबकि 22 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया. राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF और सेना की टीमों को लगाया गया है. वहीं, लापरवाही के कारण नाव चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें   Bilaspur: आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध की गई कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार

ऐसा रहा मुकाबला

PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद SRH को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया. अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत देते हुए 28 गेंदों में 74 रन बनाए. उनके साथ ओपनिंग साझेदारी 120 रन की रही, जिसने टीम को मजबूत शुरुआत दी.

ओपनर्स के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने 47 रन की साझेदारी की. क्लासेन ने 33 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया.

Continue Reading

खेल

ऋषभ पंत ब्रिगेड को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए वानिंदु हसारंगा, इस ऑलराउंडर की एंट्री

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 में श्रीलंकाई बॉलिंग ऑलराउंडर की कमी जरूर खल रही है. मगर लिंडे जैसे ऑलराउंडर के आने के चलते ये कमी पूरी हो सकती है.

Published

on

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने जीत की लय पकड़ ली है. गुरुवार (9 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया. लखनऊ सुपर जायंट्स की मौजूदा सीजन में ये लगातार दूसरी जीत रही. लखनऊ सुपर जायंट्स को मौजूदा सीजन में इकलौती हार दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मिली है.

आईपीएल 2026 के बीच ही लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बॉलिंग ऑलराउंडर वानिंदु हसारंगा चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने गुरुवार को साफ किया कि हसारंगा के टीम से जुड़ने की संभावना नहीं है. मूडी ने कहा कि टीम मैनेजमेंट अब उनके बिना ही प्लानिंग कर रहा है और 24 से 48 घंटे के भीतर रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जाएगा.

यह भी पढ़ें   अखिल भारतीय ड्यूज बॉल T20 क्रिकेट प्रतियोगिता : आज से शुरू होगा स्व. श्री सुभाष चंद केसरी जी की स्मृति में क्रिकेट का महामुकबला, जीतने वाले को मिलेंगे 1 लाख...

इस अफ्रीकी क्रिकेटर की एंट्री

अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने साउथ अफ्रीका के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को वानिंदु हसारंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम से जोड़ा है. लिंडे 1 करोड़ रुपये के अपने बेस प्राइस पर टीम से जुड़े हैं. लिंडे भले ही आईपीएल में अब तक नहीं खेले हों, लेकिन उनके पास दुनियाभर की टी20 लीग्स का अच्छा अनुभव है. उन्होंने अब तक 250 टी20 मैचों में 218 विकेट लिए हैं और उनकी इकोनॉमी रेट 7.42 रही है. इसके अलावा, वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, जो टीम को संतुलन देता है.

वानिंदु हसारंगा आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान लेफ्ट हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए थे और तभी से क्रिकेट से दूर हैं. इसके अलावा वह श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के अनिवार्य फिटनेस टेस्ट भी पास नहीं कर सके, जो आईपीएल में खेलने के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) पाने की शर्त थी. लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें पिछले ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह एक भी मैच खेले बिना ही बाहर हो गए.

यह भी पढ़ें   IPL 2021: बाकी बचे मैच नहीं हुए तो BCCI को होगा 2500 करो़ड़ का नुकसान! कोरोना में फिर शुरु होा IPL, जाने क्या है BCCI का Plan ‘B’

वानिंदु हसारंगा की गैरमौजूदगी के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी आईपीएल 2026 में प्रभावी रही है. टीम के स्पिन विभाग में दिग्वेश राठी, एम सिद्धार्थ और शाहबाज अहमद ने जिम्मेदारी संभाली है. हालांकि, तेज गेंदबाज मोहसिन खान भी फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिससे टीम की चिंताएं थोड़ी बढ़ी हैं.

वानिंदु हसारंगा का बाहर होना लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बड़ा झटका जरूर है. अब जॉर्ज लिंडे टीम में शामिल हुए हैं. वह अपने अनुभव से इस कमी को काफी हद तक पूरा कर सकते हैं.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending