Connect with us

खेल

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : इंडिया ने लगातार दूसरी बार खिताब किया अपने नाम… सीएम ने सचिन को दी ट्रॉफी

Published

on

रायपुर। सड़क सुरक्षा के जुड़े नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने खेली जा रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के फाइनल मुकाबला में शनिवार को इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स की टीम के बीच​ भिड़ंत हुई। इसमें भारत ने भारत ने श्रीलंका को 33 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। बता दें कि पिछले साल भी फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच ही खेला गया था। भारत ने इस तरह दो बार फाइनल मुकाबले में श्रीलंका प​राजित किया है।

इंडिया टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया

उल्लेखनीय है कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दोनों फाइनल मैच भारत लीजेंड्स ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले हैं। इस बार के रोड सेफ्टी क्रिकेट के फाइनल मैच में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रनों से हरा दिया। नमन ने जहां शतकीय पारी खेली। वहीं विनय कुमार 3, अभिमन्यु 2 विकेट झटके। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया लीजेंड्स की टीम ने 195 रनों का लक्ष्य श्रीलंका के लिए रखा। 162 रन बनाकर श्रीलंका की टीम ऑल आउट हो गई। इस मैच में 108 रन बनाने वाले नमन ओझा मैन ऑफ द मैच चुने गए। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब श्रीलंका के कप्तान दिलशान को मिला। वही मैच जीतने पर इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रॉफी दी। इसके बाद मैदान में जश्न का नजारा दिखा। शानदार आतिशबाजी और लेजर शो किया गया भारतीय खिलाड़ी पूरे जोश में नजर आए।

यह भी पढ़ें   शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

पहली बॉल में सचिन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए

शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के बाद जब इंडिया लीजेंड्स की टीम होटल पहुंची तो यहां शानदार स्वागत किया गया। मेफेयर लेक रिजॉर्ट में पहुंचते ही युवराज सिंह ने भांगड़ा करना शुरू कर दिया। होटल में सचिन तेंदुलकर सभी खिलाड़ियों को साथ लिए नजर आए। उन्होंने सबसे पहले आगे नमन ओझा को जाने दिया। ताली बजाकर होटल के स्टाफ और अन्य लोगों ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। मैच में जब इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर बैटिंग करने आए तो फैंस की धड़कन बढ़ चुकी थी। मगर पहली बॉल में सचिन तेंदुलकर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल में भी सचिन 11 रन बनाकर आउट हो गए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अश्विन के संन्यास से जडेजा हैरान, कहा- मैं पूरे दिन साथ था, रिप्लेसमेंट पर भी रखी राय

Published

on

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन के अचानक संन्यास लेने पर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं दिन भर उनके साथ था लेकिन मुझे भी ये जानकारी नहीं थी।

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद अचानक संन्यास का ऐलान किया। उनके संन्यास पर अब साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। जडेजा ने कहा कि मैं दिनभर अश्विन के साथ था लेकिन मुझे भी ये नहीं पता था।

रवींद्र जडेजा ने अश्विन के संन्यास को लेकर कहा, ‘मुझे आखिरी समय में संन्यास के बारे में पता चला। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पांच मिनट पहले। यह चौंकाने वाला था। क्योंकि दिनभर हम साथ थे और उन्होंने मुझे कानों-कान खबर नहीं होने दी। हम जानते हैं कि अश्विन का दिमाग कैसे काम करता है।’

यह भी पढ़ें   शिवनाथ नदी में डूबे पांच बच्चे, चार की बची जान, एक की तलाश जारी

मुझे अश्विन के संन्यास का 5 मिनट पहले पता लगा: जडेजा
जडेजा और अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन स्पिन जोड़ी बनाई। उन्होंने एक साथ 58 टेस्ट खेले और 587 विकेट लिए, जिससे वे भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी बन गए, उन्होंने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने एकसाथ 501 शिकार किए थे।

‘युवाओं के पास अश्विन की जगह लेने का मौका’
अब अश्विन के संन्यास के बाद, जडेजा को लगता है कि इससे युवाओं के लिए अवसर का लाभ उठाने का रास्ता खुल गया है। जडेजा ने अश्विन के रिप्लेसमेंट पर कहा, ‘हम कई सालों से गेंदबाजी में साझेदार हैं। हम एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। हम बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाते थे। मुझे कई चीजें याद आएंगी। उम्मीद है कि अश्विन की जगह कोई बेहतर स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर आएगा। भारत में हमारे पास हमेशा अच्छी प्रतिभाएं होती हैं और ऐसा नहीं है कि कोई भी अपूरणीय है। हमें आगे बढ़ना होगा। किसी भी युवा के लिए यह सुनहरा अवसर है।’

यह भी पढ़ें   हथकरघा उद्योग से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को मिली बुनकर गुड़ी की संजीवनी

गाबा में रवींद्र जडेजा ने मैच बचाने वाली 77 रन की पारी खेली और उनका मानना ​​है कि इस पारी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वह इसी मानसिकता के साथ एमसीजी में भी बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘जब टीम मुश्किल स्थिति में हो तो बाहर रन बनाने से आपको आत्मविश्वास मिलता है। मानसिकता वही रहेगी। आपको मैच की स्थिति के अनुसार खेलना होगा और मैं टीम की भूमिका के अनुसार खेलूंगा।’ जडेजा ने पर्थ और एडिलेड में पहले दो टेस्ट नहीं खेले, लेकिन उनका कहना है कि इससे उन्हें ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में मदद मिली।

Continue Reading

खेल

SMAT Mumbai vs Baroda: शतक के मौके को भुना नहीं पाए रहाणे, सूर्या की कुर्बानी फैंस को आई पसंद

Published

on

सूर्यकुमार यादव ने अजिंक्य रहाणे को शतक बनाने का मौका दिया, लेकिन रहाणे 98 रन पर आउट हो गए।

SMAT, Mumbai vs Baroda: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मुंबई ने बड़ौदा को 6 विकेट से हराया। मुबंई के अजिंक्य रहाणे ने शानदार 98 रन की पारी खेली। वह मुंबई की जीत के नायक बने। हालांकि रहाणे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वह 98 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

अजिंक्य रहाणे जब 98 के स्कोर पर थे तो स्टेडियम के अंदर फैंस में उत्साह देखा गया। इसी दौरान रहाणे के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 98 रन पर रहाणे ने एक शॉट खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन सामने से सूर्या ने उन्हें मना कर दिया। सूर्या चाहते थे रहाणे बड़ा शॉट खेलकर अपनी सेंचुरी पूरी करे। फैंस को सूर्या की यह पहल पसंद आई और उन्हें जमकर चीयर करने लगे।

यह भी पढ़ें   टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IPL और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

मुंबई ने फाइनल में बनाई जगह
मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बड़ौदा ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन का टारगेट सेट किया। इसके जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। मुंबई की तरफ से रहाणे 98 और श्रेयस अय्यर ने 46 रन बनाए। अजिंक्य शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 56 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से शानदार पारी खेली।

इधर, दूसरे सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच मुकाबला जारी है। एमपी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 का स्कोर खड़ा किया है।

Continue Reading

खेल

ENG vs NZ Test : भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के बीच इस गेंदबाज ने ली हैट्रिक, डेब्यू पर भी रचा था इतिहास

Published

on

Gus Atkinson Hat trick: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा है। ये टेस्ट में इंग्लैंड की तरफ से 15वीं हैट्रिक है।

Gus Atkinson Hat trick: इंग्लैंड के पेसर गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इतिहास रचा। एटकिंसन ने मैच के दूसरे दिन हैट्रिक ली है। एटकिंसन की इस घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड के पहली पारी में 280 रन के जवाब में कीवी टीम महज 125 रन पर ढेर हो गई। एटकिंसन ने इंग्लैंड को इस तरह पहली पारी में 155 रन की बढ़त दिलाई।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर : रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण आगामी रविवार 8 अगस्त को

ये इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट में 15वीं हैट्रिक है। एटकिंसन ने न्यूजीलैंड की पहली पारी के 35वें ओवर में नाथन स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया। अगली गेंद पर एटकिंसन ने मैट हेनरी को बेन डकेट के हाथों कैच आउट कराया और इसके बाद टिम साउदी को भी आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

ये एटकिंसन का टेस्ट क्रिकेट में पहला ही साल है। उन्होंने इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में डेब्यू पर 12 विकेट लेकर इतिहास रचा था। 26 साल के गस एटकिंसन ने इसके बाद अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में ही शतक ठोकने के साथ 5 विकेट लिए थे। यह 2017 में ओवल में दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ़ मोईन अली के बाद टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के गेंदबाज़ द्वारा ली गई पहली हैट्रिक थी और 16 साल पहले हैमिल्टन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ रयान साइडबॉटम के बाद किसी विदेशी टेस्ट में ली गई पहली हैट्रिक है।

यह भी पढ़ें   प्रदेश के सभी जिलों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

कुल मिलाकर, एटकिंसन टेस्ट हैट्रिक लेने वाले 14वें इंग्लिश प्लेयर हैं- स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो हैट्रिक ली हैं।टेस्ट क्रिकेट में 2021 में केशव महाराज के बाद किसी गेंदबाज ने हैट्रिक ली है। एटकिंसन द्वारा तीन गेंदों पर लिए गए तीन विकेट ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व में ली गई पहली हैट्रिक भी है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending