Connect with us

छत्तीसगढ़

Jagdalpur Bandh : हत्या के विरोध में बस्तर बंद का एलान, शहर में दिखा व्यापक असर मासूम को मार दी थी गोली

Published

on

मासूम की गोली लगने से मौत और हसदेव के जंगल की कटाई के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने मंगलवार को बस्तर बंद का ऐलान किया। जिसका असर देखा जा रहा है। समर्थन में किसी ने कोई दुकान नहीं खोली है।

बीजापुर के ग्राम मुवेंडी की छह माह की मासूम की गोली लगने से मौत और हसदेव के जंगल की कटाई के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने मंगलवार को बस्तर बंद का ऐलान किया है। बस्तर चैंबर ने भी इस बंद को अपना समर्थन दिया जिसकी वजह से इस बंद का शहर में व्यापक असर देखने को मिला।

शहर के पैलेस रोड, मेन रोड, सर्किट हाउस रोड, स्टेट बैंक चौक आदि मुख्य जगहों की सारी दुकाने बंद दिखी तो वहीं ठेले-खुम्चे ने भी बंद को समर्थन देते हुए अपनी दुकानें नहीं खोलीं।सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने मीडिया से कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 22 दिनों पहले छह माह की बच्ची की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद इस मामले में अब तक कोई जांच होती नहीं दिख रही है। लगातार स्थानी ग्रामीण जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   निर्वाचन की प्रशासनिक तैयारियां जारी, कलेक्टर सिन्हा ने कहा निर्वाचन से जुड़े प्रशिक्षण शुरू करें

सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने मीडिया से कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 22 दिनों पहले छह माह की बच्ची की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद इस मामले में अब तक कोई जांच होती नहीं दिख रही है। लगातार स्थानी ग्रामीण जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

सर्व आदिवासी समाज में बंद बुलाते हुए इस पूरी घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। इसके सांथ ही ठाकुर ने कहा कि लगातार आदिवासियों की पूंजी वनों को काटा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हसदेव के जंगलों की कटाई हो रही है। सर्व आदिवासी समाज इसका विरोध करता है और हसदेव अरण्य मामले में सरकार से खदान निरस्त करने की मांग करता है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज लेंगे समीक्षा बैठक, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कालीचरण की गिरफ्तारी पर BJP ने उठाए सवाल…
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर: बार-बार हॉर्न बजाने से मना करने पर बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending