Connect with us

छत्तीसगढ़

जगदलपुर : विश्व आदिवासी दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम

Published

on

जगदलपुर|   विश्व आदिवासी दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे से जिला कार्यालय के प्रेरणा हाल में मुख्य कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअल रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। उद्योग मंत्री और बस्तर जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही बस्तर सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायक चित्रकोट राजमन बेंज़ाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप महापौर  सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू सहित अन्य गणमान्य अथिति शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : रिटायर्ड बिजली कर्मचारी के खाते से 63 लाख की ठगी..

आदिवासी  विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यक्रम में व्यक्तिगत, सामुदायिक वन संसाधन वनाधिकार मान्यता पत्रक का वितरण के साथ ही मेधावी जनजाति छात्रों का सम्मान भी किया जाएगा। इसके उपरांत जामावड़ा में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा । 9 अगस्त की शाम टाउन हाल (श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार ) में आदिवासी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा परपा में सर्व समाज भवन का भूमिपूजन और कोया समाज भवन का लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बलरामपुर ब्रेकिंग: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भुइयां के विरोध में पटवारियों का आंदोलन खत्म
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending