Connect with us

छत्तीसगढ़

प्रदेश के इस गांव में हुआ जल सभा का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई अहम जानकारी

Published

on

नारायणपुर : जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले उन सभी परिवारों के घरों में पानी शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध करावाना है, जिन्हें पानी जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। नारायणपुर जिले में भी जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य किये जा रहे हैं, ताकि इस आदिवासी अंचल के आदिवासियों को इसका लाभ मिल सके। इसी क्रम में बीते दिनों ग्राम पंचायत खोड़गांव के आश्रिम ग्राम सुपगांव में हर घर जल प्रमाणीकरण जल सभा का आयोजन किया गया,जिसमें हर घर नल-हर घर जल ग्राम घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

उप-अभियंता ने दी घर नल व हर घर जल की बधाई

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड नारायणपुर के उप-अभियंता प्रणेश कुमार रामटेके ने ग्रामीणों को हर घर नल व हर घर जल की बधाई देते हुए जल के सदुपयोग के लिये ग्रामीणों को प्रेरित किया। साथ ही स्टैण्ड पोस्ट के समक्ष साफ-सफाई रखने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा अब हर घर नल संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   पुलिस मुख्यालय के समस्त वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन से पुलिस मुख्यालय में पदस्थ निरीक्षक सुनीता बंजारे की पुस्तक “प्राप्ति” का किया गया प्रकाशन

बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल

वहीँ आई.एस.ए. समन्वयक केशव दुग्गा ने कहा की ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत प्रदत पाईप लाईन, टंकी, घरेलू नल कनेक्शन का सदुपयोग करें और पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर, सभी ग्रामवासियों को अपने दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। इस अवसर पर ग्राम प्रमुख छब्बीलाल नेताम, लखमू राम नुरेटी, मंगलदायी, सुभय कुमेटी, आई.ई.सी. समन्वयक सुनील उसेण्डी, आशीष दिव्या अमरेश मण्डल, जितेन्द्र सोनवानी, कल्याण मनहर, यूनिशेफ जिला एसोसिएट रितू वर्मा और पंचायत सचिव उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा पहुंचे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात पुलिस जवानों के बीच
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करें मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान का कार्य - कलेक्टर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending