Connect with us

बिलासपुर

थाना कोटा पुलिस टीम द्वारा मारपीट,लुट कर फरार 02 आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

⏺️ मामले में पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल

⏺️ गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

नाम आरोपीगण:-
(1) देव उर्फ बागड़ी टाण्डी पिता गोविंद टाण्डी उम्र 22 साल साकिन उड़ीया मोहल्ला कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर(छ.ग.)

(2) मुकेश उर्फ वीर उर्फ बरहु पिता अशोक निषाद उम्र 24 साल साकिन फिरंगीपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर(छ.ग.)

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा मारपीट कर लूट किये जाने वाले फरार आरोपीगणों को त्वरित गिरफ्तार करने निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ बघेल की मार्गदर्शन में एवं थाना कोटा के थाना प्रभारी टी.एस. नवरंग के नेतृत्व में मारपीट कर लूट करने वाले फरार आरोपीगणो को आज दिनांक 31.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी निकेश साहू पिता संतोष साहू उम्र 22 साल साकिन चिंगराजपारा बिलासपुर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर दिनांक 07.01.2024 के दोपहर 3:00 बजे अपने साथी भूपेंद्र कौशिक, मुकेश सूर्यवंशी, दीपक यादव, हर्ष देवांगन, के साथ कोरीडेम कोटा घूमने गए थे कोरीडेम घूमने के बाद शाम को सभी लोग कार से वापस घर बिलासपुर जाने के लिए निकले थे। कि शाम रात्रि करीबन 7:00 बजे हनी बी रिसोर्ट में रोड के पास कार खराब हो गया।

यह भी पढ़ें   दी न्यू इंडिया हायर सेकंडरी स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

कार के पास खड़े हुए थे,आपस में बात कर रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल में तीन अज्ञात व्यक्ति एवं उनके अन्य साथी मोटरसाइकिल से आए और प्रार्थी एवं उनके दोस्तों को यहां क्यों खड़े हो कहते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर कार में रखे जैक राड व हाथ मुक्का से में मारपीट कर जेब में रखे एप्पल मोबाइल एवं 1000 रुपए को लूट कर भाग गए।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कोटा द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल फरार आरोपीगणों की पतातलाश हेतु पुलिस टीम लगाई गई। दौरान पता तलाश के दिनांक 16.01.2024 को मुखबिर के निशानदेही पर संदेहीयों से पूछताछ दौरान आरोपीगण 01. प्रकाश उर्फ भुन्नू उम्र 20 साल साकिन मौहारखार कोटा 02. मनोज उर्फ चंदू निषाद उम्र 23 साल साकिन फिरंगीपारा कोटा के द्वारा अपराध कबूल किए जाने पर एवं एप्पल का मोबाइल व घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल,लुट का रकम ₹1000 पेश करने पर वजह सबूत के आधार पर जप्त कर आरोपीगणों को विधिवत‌् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।

यह भी पढ़ें   स्कूलों में छुट्टी शराब दुकानें बंद करने के बाद अब छत्तीसगढ़ में इस दिन मांस बिक्री भी बैन, जानिए क्यों

उक्त मामले में 02 आरोपीगण घटना के बाद से फरार थे, जिसका कोटा पुलिस द्वारा लगातार पता तलाश किया जा रहा था। कि आज दिनांक 31.01.2024 को मुखबिर से सूचना मिला की उक्त दोनों फरार आरोपी शमशान घाट कोटा के पास बैठे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त दोनों फरार आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

⏩⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा टी.एस.नवरंग , सउनि ओमकार बंजारे, आरक्षक भोप साहू ,अखिलेश पारकर का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   MLA मंडावी के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   कवर्धा कांड: BJP कार्यकर्ताओं को जेल में भेजने से नाराज रमन सिंह ने जन्मदिन उत्सव किया कैंसिल

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर ने किया नशा मुक्ति केन्द्र का अवलोकन

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को लगेगा 16 करोड़ का इंजेक्शन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending