Connect with us

छत्तीसगढ़

भूमि बिक्री का धोखाधडी करने वाले पुलिस के गिरफ्त मे

Published

on

आॅपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता।
भूमि बिक्री का धोखाधडी करने वाले पुलिस के गिरफ्त मे।
आरोपीगण फर्जी मुख्यितयारनामा बनवाकर भूमि ब्रिकी कर दिये थे।
आरोपियो को लिया गया तत्काल हिरासत मे।
07 आरोपियो को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

नाम आरोपीगण –

  1. श्याम लाल भारद्वाज पिता नोहर भारद्वाज उम्र 39 वर्ष निवासी नगपुरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  2. भैया लाल भारद्वाज पिता नोहर भारद्वाज उम्र 40 वर्ष निवासी नगपुरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  3. बाबूलाल भारद्वाज पिता नोहर भारद्वाज उम्र 52 वर्ष निवासी नगपुरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  4. कविता भारद्वाज पति फिरंगी भारद्वाज उम्र 52 वर्ष निवासी नगपुरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  5. गुलाबा बाई धृतलहरे पति कीर्ति कुमार उम्र 42 वर्ष निवासी मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  6. मुन्नी बाई उर्फ सुरूज कुमारी चतुर्वेदी पति धूरबीन उम्र 50 वर्ष निवासी पेण्ड्री थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  7. पार्वती टण्डन पति रामकुमार टण्डन उम्र 36 वर्ष निवासी जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
यह भी पढ़ें   विधानसभा बजट सत्र का आज 8वां दिन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

मामले का विवररण इस प्रकार है कि प्रार्थीया मुन्नीबाई पति भगतराम सतनामी उम्र 50 वर्ष निवासी पेण्डारी थाना सकरी जिला बिलासपुर का आवेदन प्रस्तुत की थी जिसमे ग्राम हरदीकला टोना प.ह.न. 03 खसरा नम्बर 12/1 रकबा 0.3550 भूमि पर प्रार्थीया के साथ खातेदार बाबूलाल, श्यामलाल भारद्वाज, भैया लाल, सुखम ,गुलाबा, पार्वती, कविता के नाम पर दर्ज था जिसे श्यामलाल द्वारा अन्य खातेदारो के साथ प्रार्थीया मुन्नीबाई के नाम पर फर्जी मुख्तियारनामा बनाकर नंदिता राउत को 309000 रूपये मे ब्रिकी कर धोखाधडी किया था |

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। विवेचना दौरान आरोपियों के हस्ताक्षर के संबंध मे दस्तावेज का अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ रायपुर से परीक्षण कराया गया जिसमे अगुंठे का निशान विवादग्रस्त दस्तावेज मे होना लेख किया गया है प्रकरण मे धारा 467,468,471,34 भादवि जोडी जाकर आरोपियो का पतासाजी कर पता चलने पर हालात से पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा डी. आर. टण्डन के मार्गदर्शन थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियो को पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर प्रार्थीया के जानकारी के बिना फर्जी मुख्यितयारनामा बनवाकर भूमि को ब्रिकी करना स्वीकार किये।

यह भी पढ़ें   Breaking News : छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के आरोपियों को अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

आरोपियो का कृत्य अपराध धारा सदर को घटित कराना पाये जाने से आरोपीगण को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसानो को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक हरीशचंद्र टाण्डेकर, उप निरीक्षक शत्रुहन लहरे, प्रधान आरक्षक 1412 बलराम विश्वकर्मा प्रधान आरक्षक 1034 अरविंद तिग्गा आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, ज्चाला सिंह, सुमन चंद्रवंशी, योगेश साहू, गोवर्धन शर्मा व महिला आरक्षक आशा साहू की अहम भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   विधानसभा बजट सत्र का आज 8वां दिन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल ने ली अधिकारियों की क्लास...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG News: नगरीय निकाय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending