Connect with us

छत्तीसगढ़

फिल्मों की तरह सियासी पारी भी सुपरहिट : धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने गिनाए अपने सालभर के काम

Published

on

भाजपा में शामिल होकर सियासी पारी की शुरुआत करने वाले छालीवुड के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा ने अपने विधायकी कार्यकाल के सालभर पूरे होने पर प्रेस से चर्चा की। उनहोंने कहा कि, नवाचार से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है।

धरसींवा: छत्तीसगढ़ के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक, पद्मश्री अनुज शर्मा के कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है। उनकी सियासी पारी भी फिल्मों की तरह सफलताओं से भरी रही है। महज एक साल में ही शर्मा ने करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात क्षेत्र को दी है।

अपने एक साल के विधायकी कार्यकाल पर अनुज शर्मा ने कहा कि, अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों का विश्वास जीतना मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। पिछले एक साल में, हमने मिलकर कई महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरे किए हैं। जैसे सड़क निर्माण, स्कूलों का उन्नयन, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार आदि शामिल हैं। मेरा मानना है कि, विकास एक सतत प्रक्रिया है और मैं आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे इस यात्रा में साथ दिया है।

जनता का जीता विश्वास

उल्लेखनीय है कि, 2023 में 3 दिसंबर को राज्य की जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का जनादेश दिया। इस एक साल के कम समय में विधायक अनुज शर्मा ने अपने वादे के मुताबिक धरसींवा क्षेत्र के विकास में कई महत्वपूर्ण काम करते हुए जनता का विश्वास हासिल किया है। धरसींवा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 1 हजार 601 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। क्षेत्र में 3 करोड़ 93 लाख की लागत से स्कूल- कॉलेज भवनों के निर्माण हुए हैं।

यह भी पढ़ें   CG: मकान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, अब खाएंगे जेल की हवा

इन पंचायतों में बही विकास की गंगा

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 144 ग्राम पंचायतों में 6626 आवास स्वीकृत कराए हैं। 261 लाख की लागत से खरोरा और कुरा ग्राम पंचायत में अधोसंरचना के 31 काम स्वीकृत कराए हैं। विधानसभा क्षेत्र में 91 लाख 7 सौ 95 माताओं बहनों को एक हजार रूपए प्रति माह महतारी वंदन योजना अंतर्गत दिए जा रहे हैं।

5 पंचायतों में 146 लाख की लागत से महतारी सदन का निर्माण कराया जा रहा है। 6 पंचायतों में 115 लाख की लागत से जन सुविधा के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण हो रहा है। 16 ग्राम पंचायतों में 2 करोड़ की लागत से सीसी रोड, भवन निर्माण, यात्री प्रतिक्षालय और अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक एवं प्रभारी मंत्री निधि से 90 पंचायतों में शेड, सीसी रोड, रंगमंच समेत विभिन्न कार्यों पर 453 लाख के सांसद निधि से 50 लाख के कार्य कराए जा रहे हैं।

गांवों में सीसी रोड पर किया गया फोकस

धरसींवा विधान सभा क्षेत्र के 22 ग्राम पंचायतों में 200 लाख की लागत से सड़कों के निर्माण कराए जा रहे हैं। समग्र विकास योजना अंत​र्गत 1 करोड़ की लागत से सीसी रोड एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। मंडी बोर्ड निधि से 13 पंचायतों में 575 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का कार्य कराया जा रहा है तथा धरसीवां में नवीन तहसील ऑफिस का निर्माण 72 लाख का साथ ही धरसींवा विधानसभा में करोड़ों की लागत से विकास के कार्य तेजी के साथ चल रहे हैं, अवैध शराब, लॉ एन आर्डर की स्थित पर विधायक अनुज शर्मा ​जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं। यह शुरूआत है आने वाले दिनों में क्षेत्र के विकाय कार्यों को और तेजी के साथ बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें   बीजापुर: सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को दबोचा

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बरती कड़ाई, 731 कोचिये जेल भेजे गए

प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों को विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि, चुनाव के समय गांव में अवैध शराब की बिक्री पर बोले कि अब जनता की सहयोग से गांव में इस बुराई की लड़ाई शुरू हो गई है जिसके तहत धरसींवा विधान सभा के तहत तीन थानों में 731 अवैध शराब कोचियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल दाखिल किया गया है। कुछ माह पूर्व ही धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित कलेक्टर सभाकक्ष में एक पखवाडे़ के भीतर ही जिले के अधिकारियों की समन्वय बैठक लेते हुए कहा कि, हमारा सर्वोपरी उद्देश्य उनके विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव विकास करना है।

साथ ही ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करना है कि उनके क्षेत्र का ग्राम आदर्श ग्राम के रूप राष्ट्रीयस्तर पर सम्मानित हो। शर्मा ने कहा कि किसी भी हाल में अवैध शराब के बिक्री पर रोक लगाने पुलिस एवं आबकारी विभाग टीम बनाकर निरंतर गांव का दौरा करें और ऐसे कोचियों पर कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही ऐसे प्रकरणों की सूची बनाकर उसका परीक्षण करें ताकि इसकी पुनरावृति ना होने पाए।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने ‘कका जिन्दा हे‘ छत्तीसगढ़ी गीत आडियो का किया विमोचन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने ‘कका जिन्दा हे‘ छत्तीसगढ़ी गीत आडियो का किया विमोचन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बीजापुर: सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को दबोचा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending